जयपुर
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार के साथ सहमति बन गई है। महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव की सरकार के साथ वार्ता हुई है। वार्ता के बाद उपेन यादव ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन मिला है। उल्लेखनीय है कि उपेन यादव ने बेरोजगारों की मांगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। उपेन यादव अपने हजारों समर्थकों के साथ विधानसभा के पास प्रदर्शन भी किया। उपेन यादव का कहना है कि गहलोत सरकार से पेपर लीक और नकल गिरोह पर रोक के लिए कड़े प्रावधानों वाला कानून लाने की मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि सीएम अशोक गहलोत उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएंगे।