Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विराट के साथ RCB में खेलने का था सपना, ‘बेबी डिविलियर्स’ को ले उड़ी रोहित की टीम’

नई दिल्ली

अंडर-19 विश्व कप में सभी को प्रभावित करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस भविष्य के लिए एक अच्छे विकल्प बन सकते हैं। 18 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस पर आईपीएल 2022 नीलामी के दौरान सभी की निगाहें थी। अंडर-19 विश्व कप में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधत्वि करते हुए ब्रेविस ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया हैं। आईपीएल 2022 नीलामी में डेवाल्ड ब्रेविस पर चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। आखिर में मुंबई ने 3 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।