Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यश धुल के शतक से दिग्गज भी प्रभावित, कहा- आगे अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा

नई दिल्ली

दिल्ली के बल्लेबाज यश धुल ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट डेब्यू पर शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खीचा। धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ हुए मैच में एक शानदार शतक बनाया। उन्होंने इस दौरान 133 गेंदें खेली और 16 बाउंड्री लगाई। 97 रन के निजी स्कोर पर धुल को एक जीवनदान भी मिला। एम मोहम्मद ने आउट किया, लेकिन वह गेंद नो बॉल हो गई। अंडर-19 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान भारत को खिताब दिलाने के एक महीने के अंदर ही धुल ने फर्स्ट फ्लास क्रिकेट में शतक लगाकर अपनी काबिलियत दिखाई है। धुल के इस प्रदर्शन की दिग्गज भी काफी तारीफ कर रहे हैं।