औरंगाबाद
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 18 फरवरी यानी आज शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा के अनावरण में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और औरंगाबाद जिले के संरक्षक मंत्री सुभाष देसाई व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि इस बीच महाराष्ट्र में औरंगाबाद के ऐतिहासिक क्रांति चौक पर महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के समय पर शिवप्रेमियों, मराठा क्रांति मोर्चा और भाजपा की आपत्तियों के बाद नगर निगम प्रशासन ने अब अनावरण का समय बदल दिया है।