Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गांव से 20 किमी पैदल मार्च निकालकर कलक्टरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- नशे की सरेआम बिक्री, कार्यवाही करो

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
खेलों में अग्रणी रहने वाले लालगढ़ जाटान के युवा अब नशे के चंगुल में इस कदर फंस चुके हैं कि 15-20 साल के युवा दिन भर चिट्टे के नशे में धुत रहते हैं। कई तो इसकी ओवर डोज के कारण अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं। लालगढ़ जाटान में बढ रहे नशे पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में गांव के युवा 20 किलोमीटर पैदल मार्च कर जिला कलक्टर से मिले और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कि।
पैदल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि कल तक हैण्डबॉल में देश भर में अपनी छाप छोड़ने वाले लालगढ़ के युवा मेडिकेटिड, चिट्टा (स्मैक), अफिम सहित अन्य प्रकार के नशे के चंगुल में फंस चुके है। गांव में भारी मात्रा में खुलेआम इसकी बिक्री हो रही है। गांव ही नहीं बल्कि इसके आसपास के युवा भी इसकी गिरफ्त में है। पुलिस को इसकी जानकारी है परन्तु इसे बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। अभी कुछ दिनों पूर्व भी एक युवक की नशे की आॅवर डोज से मौत हो गई थी। आए युवाओं को नशे के कारण अकाल मरते देख गांव के ही युवाओं ने इस पर अंकुश लगाने के लिए आन्दोलन शुरू किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि अगर प्रशासन द्वारा दस दिनों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि गई और अगला पैदल मार्च मुख्यमंत्री के आवास तक होगा।
इस दौरान गुरलालसिंह, सुरेन्द्र कुमार, वीना चौहान, अमन, जयदेव, रमेश गोयल आदि मौजूद थे।