नई दिल्ली
पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) अपने निवेशकों को डिविडेंड के रूप में बड़ा तोहफा देने जा रही है। पीरामल एंटरप्राइजेज ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए हर शेयर पर 1650 फीसदी का डिविडेंड देना रिकमंड किया है। कंपनी का टोटल डिविडेंड पे-आउट 788 करोड़ रुपये का होगा। पीरामल एंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार 27 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1647.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
हर शेयर पर मिलेगा 33 रुपये का डिविडेंड
पीरामल एंटरप्राइजेज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी बोर्ड ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 33 रुपये ( हर शेयर पर 1650 फीसदी) का डिविडेंड रिकमंड किया है। इस साल अब तक पीरामल एंटरप्राइजेज के शेयरों में करीब 39 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयरों में 24 फीसदी के करीब गिरावट दर्ज की गई है।