Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर ने एक दूसरे को किया अनफॉलो, ब्रेकअप की चर्चा हुई तेज

नई दिल्ली

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच करीब दो साल पहले रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। उसी तरह अब दोनों के बीच ब्रेकअप की चर्चा तेज हो गई है। इसके पीछे का कारण ये बताया जा रहा है कि शुभमन गिल और सारा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दोनों काफी समय तक एक दूसरे को फॉलो किए हुए थे। 

जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे और दौरे पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले शुभमन गिल ने एक क्रिप्टिक इंस्टा पोस्ट किया है, जिससे लग रहा है कि वे बीते बातों को भूलना चाहते हैं। उन्होंने अपने एक एड शूट का फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मैं अपने भविष्य के प्रति वफादार हूं, अतीत के प्रति नहीं।” इस पोस्ट पर तमाम लड़कियों के कमेंट आ रहे हैं। 

दरअसल, जिम्बाब्वे में अच्छे प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर ट्रेंड चला था। शायद इसी वजह से दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो किया है। आपको ये भी बता दें कि न तो कभी शुभमन गिल और न ही कभी सारा तेंदुलकर ने इस रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान दिया है और न कोई कमेंट किया है। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा 2019 के आईपीएल के दौरान नोटिस की गई थी।