Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वायरल हुआ फैन का बनाया पोस्टर, भगवान राम के अवतार में दिखे प्रभास

मुंबई

‘बाहुबली‘ फेम प्रभास की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष‘ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ओम राउत निर्देशित फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। अभी तक प्रभास का फर्स्ट लुक सामने नहीं आया है लेकिन फैन का बनाया हुआ एक पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में प्रभास भगवान राम के अवतार में दिख रहे हैं। वायरल पोस्टर में प्रभास के अलावा जटायु को भी देखा जा सकता है। मेकर्स ने बताया था कि ‘आदिपुरुष‘ की कहानी रामायण पर आधारित है।