Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऐश्वर्या राय नहीं ये हैं उनकी हमशक्ल, यूजर्स बोले- ‘सलमान से मिलवाओ’

मुंबई

कई सेलिब्रिटीज के हमशक्ल हैं जिनके वीडियोज सामने आ चुके हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट सहित अन्य हैं। फैन्स सेलिब्रिटीज के हमशक्ल को देखकर धोखा भी खा जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशिता सिंह का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वह हूबहू ऐश्वर्या राय की कॉपी लग रही हैं। आशिता के वीडियोज पहले भी कई बार वायरल हो चुके हैं। 

लाखों लोगों ने देखा वीडियो


आशिता ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है। आशिता के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। यूजर्स उन्हें यंग ऐश्वर्या राय कह रहे हैं। तो कुछ ने कमेंट किया कि उन्हें सलमान खान से मिलना चाहिए। गौरतलब है कि आशिता इंस्टाग्राम रील्स में फिल्मों के डायलॉग से लेकर गानों पर लिप सिंक करती दिखती हैं।

यूजर्स के कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा, ’ओ माई गॉड, बिल्कुल ऐश्वर्या राय।’ एक ने कहा, ’सलमान ढूंढ लेगा अब तुमको कहीं से भी।’ एक ने लिखा, ’आधे मिनट तक तो मुझे लगा ये ऐश्वर्या राय ही है।’ एक यूजर लिखते है, ’सलमान भाई अब इसको एक मूवी में एक्ट्रेस का रोल देगा और मूवी फ्लॉप हो जाएगी।’ एक अन्य ने कहा, ’मैंने सोचा ऐश्वर्या राय है।’