Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेगासस मामले पर दिग्विजय सिंह का हमला:MP के पूर्व मुख्यमंत्री बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2017 में इजरायल गए थे, 2018 में भारत में इस ऐप का चलन शुरू हो गया

भीलवाड़ा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भीलवाड़ा पहुंचे। भीलवाड़ा में मीडिया से रूबरू दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गुजरात की तरह अपनी मोनोपॉली पूरे देश में चलाना चाहती है। हम यह नहीं होने देंगे। पेगासस के मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री और उनकी सरकार की ही चाल है। इस ऐप के माध्यम से लोगों की जासूसी कराई जा रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2017 में इजरायल गए थे। 2018 में भारत में पेगासस ऐप का चलन शुरू हो गया था। इससे स्मार्टफोन की जासूसी की जा रही थी। इस मामले में इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री के खिलाफ भी जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन हमारे यहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *