Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

जयपुर
कोटा (वार्ता). राजस्थान में कोटा की पोस्को न्यायालय क्रम-4 ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।अभियोजन पक्ष के अनुसार जिले के सुकेत थाना के जुल्मी निवासी आरोपीनन्दकिशोर (29) एक 14 साल की बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया एवं उसे कोटा एवं झालावाड़ में तीन दिन तक होटल में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोप पत्र के अनुसार एक मार्च, 2022 को एक दम्पत्ति ने सुकेत थाने में शिकायत दी थी जिसमें कहा गया था कि 28 फरवरी को रोज की तरह पति-पत्नी मजदूरी करने गए थे व घर पर उसकी 14 साल एव 11 साल की बेटी मौजूद थी। दोपहर में 14 साल की बेटी सामान लेने बाजार गई थी जो शाम तक वापस नहीं लौटी। बड़ी बेटी 8 वीं कक्षा में पढ़ती है।शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और बालिका को दस्तयाब कर आरोपी नन्दकिशोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट में च...
जयपुर में चार घंटे में 17 डिग्री गिरा तापमान:तूफानी बारिश-ओले से अचानक बढ़ी ठंडक; राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बरसात

जयपुर में चार घंटे में 17 डिग्री गिरा तापमान:तूफानी बारिश-ओले से अचानक बढ़ी ठंडक; राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बरसात

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर। उत्तर भारत में एक्टिव हुए नए वेदर सिस्टम और पाकिस्तान-पंजाब सीमा में बने साइक्लोनिक सकुर्लेशन का असर अब राजस्थान में दिखने लगा है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे जयपुर में तूफानी हवाओं के साथ। शुरू हुआ बारिश का दौर शाम चार बजे तक जारी रहा। यहां सुबह से ही बादल छाए थे, तेज हवाएं चल रही थीं। जयपुर के साथ राजस्थान पांच से ज्यादा जिलों में बदले मौसम का असर देखने को मिला है।प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 10 डिग्री तक गिर गया है। वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर के आॅटोमैटिक वेदर सिस्टम से जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा गिरावट जयपुर के अधिकतम तापमान में हुई है। चार घंटे के दौरान ही दिन का तापमान 34 डिग्री से 17 डिग्री तक आ गया। इस दौरान जयपुर में 70 से 72 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलीं।विशेषज्ञों ने अब दो-तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही कूल रहने की संभावना जताई है। इससे पहले मंगलवार को धौलपुर में अंधड़-ब...
करौली में दो युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड से अश्लील फोटो की पोस्ट

करौली में दो युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड से अश्लील फोटो की पोस्ट

जयपुर
जयपुर। राजस्थान के करौली में बुधवार सुबह दो युवकों ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों युवकों की ट्रेन से कटने के कारण मौत हो गई। दोनों युवकों के शव रेल की पटरी पर पड़े मिले और उनकी बाइक कुछ दूर खड़ी थी। आत्महत्या करने से पहले दोनों युवकों ने इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट की थी। सपोटरा पुलिस थानाा अधिकारी धारा सिंह मीणा ने बताया कि बाइक के पास गिरे मिले दो मोबाइल फोन से युवकों की पहचान हुई।दोनों युवक थे दोस्तसूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को टुकड़ों को उठाया और उनको स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान हो जाने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों युवकों के बीच में दोस्ती थी। मृतकों की शिनाख्त गज्जूपुरा निवासी रिंकू मीणा और शेर सिंह मीणा निवासी पटपरी के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने घटना की सूचना उनके...
गैंगस्टर पुलिस को देख कार में गर्लफ्रेंड को छोड़ भागा:युवती बोली- अपने दोस्त के साथ घूम रही; मौके पर एक पिस्टल भी छोड़कर भागा

गैंगस्टर पुलिस को देख कार में गर्लफ्रेंड को छोड़ भागा:युवती बोली- अपने दोस्त के साथ घूम रही; मौके पर एक पिस्टल भी छोड़कर भागा

जयपुर
जयपुर। जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में पुलिस को देखकर बदमाश विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन अपनी महिला मित्र को कार में अकेला छोड़ कर भाग गया। भागने के दौरान लादेन की शर्ट के नीचे पेट पर लगी हुई। पिस्टल नीचे गिर गई। जिसे देख कर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। इस पर पुलिस ने कार की जांच की तो पचा की कार में एक लड़की बैठी हुई है। इस पर लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि भागने वाला युवक विक्रम उर्फ लादेन है। लादेन उससे मिलने के लिए ही जयपुर आया हुआ था।सांगानेर थाना पुलिस ने बताया- 22 मई को पुलिस टीम पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम चीलगाड़ी रेस्टोरेट के पास पहुंची जहां एयरपोर्ट बाउण्ड्रीवाल के पास स्लीप लाईन रोड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा नजर आया। इसके नजदीक जाकर देखा तो वाहन के पीछे वाली सीट पर एक लड़की बैठी दिखाई दी। गाड़ी ड्राइवर सीट पर एक शक्स बैठा था। जो पुलिस जीप को दे...
कचोरी की दुकान लगाते है पिता, बेटा सरकारी स्कूल में पढ़कर बना आईएएस

कचोरी की दुकान लगाते है पिता, बेटा सरकारी स्कूल में पढ़कर बना आईएएस

जयपुर
करवर (बूंदी)। सिविल सेवा परीक्षा में जरखोदा के बेटे अंकित जैन (27) का तीसरे प्रयास में 173वीं रैंक पर चयन हुआ है। अंकित के पिता धर्मचंद जैन कचोरी, नमकीन की दुकान लगाते हैं। अंकित की माता गृहिणी हैं। अंकित ने स्कूली शिक्षा जरखोदा स्थित राउमावि से पूरी की। 2017 में अंकित ने एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी जोधपुर से बीटेक किया।उसके बाद अंकित ने वंडर सीमेंट निम्बाहेड़ा में इंजीनियर पद पर 22 महीने तक रहे। अंकित आईएएस बनना चाहते थे। क्योंकि वे ऐसा कर जरुरतमंद व गरीब लोगों के साथ न्याय कर सकते थे। इसके बाद अंकित ने दिल्ली में रहकर भारतीय सिविल सेवा की तैयारी की। इससे पहले भी दूसरे प्रयास में अंकित इंटरव्यू तक पहुंचे थे। अंकित परिवार में सबसे छोटे है।अंकित के बड़े भाई तथा दो बहन है। सरपंच महावीर नागर ने बताया कि अंकित के आईएएस बनने के बाद गांव में खुशी की लहर है। इस मौके पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर ख...
गांव के किसान की बेटी ने पास किया यूपीएससी

गांव के किसान की बेटी ने पास किया यूपीएससी

जयपुर
नागौर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया। सिविल सेवा परीक्षा में नागौर की मूण्डवा तहसील के खुडखुड़ा कलां निवासी मैना खुडखुडिय़ा ने 610वीं रैंक प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाली मैना के पिता रामनिवास खुडखुडिय़ा साधारण किसान हैं और माता गृहणी है। मैना ने वर्ष 2013 में दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दसवां तथा नागौर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था और उसी समय उसने आईएएस बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। 12वीं तक गांव के निजी विद्यालय में पढऩे के बाद मैना ने अकेले जयपुर में रहकर स्नातक की पढ़ाई पूरी की और पिछले पांच साल से आईएएस की तैयारी कर रही थी। इस दौरान मैना के बड़े भाई व स्कूल व्याख्याता नथूराम खुडखुडिय़ा का मार्गदर्शन लगातार उसे मिलता रहा। मंगलवार को भारतीय सिविल सेवा परीक्षा...
प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, तीन घंटे में 13 डिग्री गिरा तापमान

प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, तीन घंटे में 13 डिग्री गिरा तापमान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई। इसके कारण तापमान तीन घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22 डिग्री पर आ गया है। अधिकतम तापमान में आई गिरावट से अब गर्मी गायब हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 11.30 बजे जयपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था जो कि 2.30 बजे गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जयपुर शहर हुई में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही प्री मानसून बारिश का दौर शुरू हो चुका है।25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले राजधानी जयपुर में हुई झमाझम बारिश और छोटे ओले गिरने के कारण तापमान धड़ाम से नीचे आ गया। जयपुर के ग्रामीण इलाके बस्सी में तेज अंधड के साथ बारिश आई। 10 मिनट तक यहां ओलेवृष्टि हुई। महंगाई राहत कैंप के टेंट उखड़ गए। पेड़ और टीन शेड को भी नुकसान पहुंचा। मौसम अचानक बदलने के कारण इलाके में अंधेरा छा गया। आगरा...
राजस्थान: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने परिवार के छह लोगों को रौंदा, तीन की मौत

राजस्थान: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने परिवार के छह लोगों को रौंदा, तीन की मौत

जयपुर
जयपुर। राजस्थान में जयपुर के कोटखावदा थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि परिवार के सभी छह सदस्य दो दिन पहले हरिद्वार गए थे और रविवार सुबह वहां से लौटे थे तथा घर से कुछ दूरी पर परिजनों का सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सभी को कुचल दिया।पुलिस ने बताया कि घटना जयपुर जिले की चाकसू तहसील में डोई की ढाणी के पास हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कार चालक दुर्घटनास्थल पर कार छोड़कर फरार हो गया। कोटखावदा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मदन चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला और उसके बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आशंका है कि कार चालक नशे में था क्योंकि वाहन से शराब की बोतल बरामद की गई है।पुलिस ने बताया कि राम...
राजस्थान में कल से बारिश-आंधी का अलर्ट:6 जिलों में बिजली गिरने की आशंका; नागौर-उदयपुर में बरसात

राजस्थान में कल से बारिश-आंधी का अलर्ट:6 जिलों में बिजली गिरने की आशंका; नागौर-उदयपुर में बरसात

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। 22 मई की शाम से नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर से अगले 2 दिन तक राज्य के आधे हिस्से में तेज बारिश, आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है। इससे तेज गर्मी और हीट वेव से राहत मिलेगी। वहीं, शनिवार शाम तेज हवा के साथ नागौर के जायल और उदयपुर के मावली में 8 टट बरसात हुई है। हालांकि रविवार को गर्मी और लू का दौर बना रहा।मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 20 मई की तरह आज भी गर्मी का असर तेज बना। पश्चिमी राजस्थान के जिलों गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर में दिन में गर्म हवा चली।पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बन रहा नया सिस्टमवेदर एक्सपट्?र्स के मुताबिक पंजाब-पाकिस्तान के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सकुर्लेशन बन रहा है। उससे एक बड़ी ट्रफ लाइन बनेगी। इसके कारण राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा। वहां हल...
राजीव गांधी की दूरगामी सोच से भारत को मिली मजबूती-गहलोत

राजीव गांधी की दूरगामी सोच से भारत को मिली मजबूती-गहलोत

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यहां उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए।श्री गहलोत ने इस अवसर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया ताकि युवा शक्ति देश के विकास में अपनी अह्म भागीदारी निभा सके।उन्होंने कहा कि श्री राजीव गांधी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में राजीव गांधी द्वारा लिए गए निर्णयों से ही देश को तकनीकी विकास में ऊंचाईयां मिली। तकनीक और संचार से ही भारत आगे बढ़ा।मुख्यमंत्री ने युवाओं से भारतीय संविधान की रक्षा और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी की निंदा करते हुए स्वयं मेहनत कर आगे बढ़े। इस अवसर पर जन स...