चित्तौड़गढ़ में ट्रॉली पलटने के बाद खाई में गिरी, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत; दो दर्जन लोग घायल
उदयपुर। चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात 'राती मंगरी' के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते हुए खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।कैसे हुआ हादसा?मिली जानकारी के अनुसार, बांसी बोहेड़ा के पास भियाना निवासी दिनेश चंद्र गाडरी पुत्र रामलाल के पुत्र का मुंडन कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम मंडफिया के पास घोड़ा खेड़ा बावजी में होना था। इसके लिए दिनेश गाडरी अपने रिश्तेदारों के अलावा गांव के परिचितों को साथ लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। तभी अचानक राती मंगरी के पास देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते हुए खाई में जा गिरी।कहा जा रहा है कि राती मंगरी के पास अचानक ट्रैक्टर का गेर फंस गया था और ट्रैक्टर पलटी खाते हुए खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी थी। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर भादसो...







