Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सोने की कीमत में 450 रुपये की गिरावट, चांदी भी पुरानी कीमत से गिरा

सोने की कीमत में 450 रुपये की गिरावट, चांदी भी पुरानी कीमत से गिरा

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
जयपुर. आज शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना सस्ती कीमत के साथ ओपन हुआ और चांदी स्थिर भाव पर ट्रेड करती दिखाई दे रही है। आज 11 अगस्त 2023 को सर्राफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें जारी की गईं। चांदी हाजिर 500 रुपए लुढककर और सोना स्टैंडर्ड 450 रुपए गिरकर प्रति दस ग्राम रहा। चांदी हाजिर 500 रुपए लुढककर 72100 रुपए प्रति किलो ग्राम रही। उधर सोना स्टैंडर्ड 450 रुपए गिरकर 60350 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती भी 300 रुपए फिसलकर 57 हजार बोला गया। राजस्थान में 22 कैरेट सोने का भाव : एक ग्राम की कीमत ₹ 5473, आठ ग्राम की कीमत ₹ 43784 और दस ग्राम की कीमत ₹ 54730 है। राजस्थान में 24 कैरेट सोने का भाव : एक ग्राम की कीमत ₹ 5977, आठ ग्राम की कीमत ₹ 47816 और दस ग्राम की कीमत ₹ 59770 है। राजस्थान में चांदी का भाव : सराफा बाजार में 1 ग्राम की कीमत है ₹ 73 और एक किलोग्राम की कीमत ₹ 73,000/- है। 4 म...
ओलंपिक खेल देखने गया बालक का नहर में नग्न अवस्था में मिला शव

ओलंपिक खेल देखने गया बालक का नहर में नग्न अवस्था में मिला शव

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
कल शाम से लापता था बालक, मृतक कक्षा 8 का था छात्रश्रीगंगानगर(सीमा संदेश)। गांव मटीलीराठान में चल रही ग्रामीण ओलंपिक खेल देखने गया एक बालक बीती रात को संदिग्ध हालत में लापता हो गया। इस बालक का शुक्रवार को गजसिंहपुर थाना क्षेत्र की एफ नहर में नग्न अवस्था में शव मिल गया। इसकी सूचना मिलने पर गजसिंहपुर, मटीलीराठान थाना पुलिस और बालक के परिजन मौके पर पहुंच गए। गजसिंहपुर पुलिस ने बताया कि एफ नहर की 2 एफ डी टेल के पास आज सुबह एक बालक का शव मिला था। इस बालक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शव को स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में शव की पहचान विक्की (12) पुत्र जोगेन्द्रसिंह निवासी मटीलीराठान के रुप में हुई थी। मृतक के चाचा धन्नाराम पुत्र रणजीतसिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। मटीलीराठान थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गांव में ग्...
राजस्थान को मिली तीसरी वंदे भारत

राजस्थान को मिली तीसरी वंदे भारत

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर.  इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी जहां पुन: सत्ता में लौटने की पूरी कोशिश में लगी है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने भी ताल ठोक दी है। इसी के मद्देनजर, रेलवे मंत्रालय ने राजस्थान के लिए तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन राजधानी जयपुर से झीलों की नगरी उदयपुर के बीच चलेगी। ट्रेन उदयपुर पहुंच गई है और इसका ट्रायल शनिवार से होगा। यह ट्रेन आठ डिब्बाों की होगी। हालांकि, दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन कब चलेगी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही किराए की जानकारी बताई गई है। माना जा रहा है कि इस ट्रेन को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि, इस बात की पुष्अि नहीं हुई है कि वह इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे या फिर राजस्थान आकर इसे हरी झंडी दिखाएंगे। उल्लेखनी...
तीन साल के बाद बीबीएल खेलेंगे निकोलस पूरन, हेल्स, डू प्लेसिस, रोसौव समेत 6 बल्लेबाज ड्राफ्ट में

तीन साल के बाद बीबीएल खेलेंगे निकोलस पूरन, हेल्स, डू प्लेसिस, रोसौव समेत 6 बल्लेबाज ड्राफ्ट में

टॉप न्यूज़, What's Hot, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स, वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस और रिले रोसौव उन छह बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्हें बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी विदेशी ड्राफ्ट के लिए नामांकित किया गया है, जो 3 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। पूरन, जो हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क के लिए 55 गेंदों पर 137 रन बनाकर सुर्खियों में थे, 7 दिसंबर से शुरू होने वाले बीबीएल से पहले कई क्लबों का ध्यान आकर्षित करेंगे। बीबीएल में उनका पिछला कार्यकाल 2020-21 सीज़न में था जहां उन्होंने मेलबर्न स्टार्स के लिए छह मैच खेले। टी20 बल्लेबाजी में चौथे स्थान पर मौजूद रोसौव और हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हेल्स, जो 13वें स्थान पर हैं और 150.14 के प्रभावशाली बीबीएल स्ट्राइक रेट के धारक हैं। दोनों बल्लेबाज क्लब के लि...
OMG 2 के वो 5 सीन जिसे बार-बार देखना पसंद करेंगे आप

OMG 2 के वो 5 सीन जिसे बार-बार देखना पसंद करेंगे आप

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 फाइनली सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले जान ले कि मूवी के बारे में लोगों की क्या राय है। साथ ही कहानी की प्लॉट क्या है और फिल्म कौन सा सीन बढ़िया है। फिल्म OMG 2 की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं। पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं। OMG 2 ने समाज के सोशल मुद्दे सामने लाए हैंफिल्म में वो कोर्ट में कांति शरण के खिलाफ केस लड़ती हुई देखी जाती हैं। फिल्म में अरुण गोविल ने भी भगवान राम के किरदार में अहम भूमिका निभाई है। इस आस्था और भक्ति की कहानी में आप देखेंगे कैसे एक बार फिर से हमारे समाज के सोशल मुद्दे सामने आएंगे। यह फि...
मोमासर गांव में हुई डकैती में पकड़ा गया मखनिया गैंग के मुख्य सरगना, दुर्गम पहाड़ी में छुपा था डकैत

मोमासर गांव में हुई डकैती में पकड़ा गया मखनिया गैंग के मुख्य सरगना, दुर्गम पहाड़ी में छुपा था डकैत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर में गत दोनों मोमासर गांव में हुई ज्वेलर्स की डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मखनिया गैंग के सरगना 25 हजार रुपए के इनामी कुख्यात डकैत मक्खन लाल मीणा और उसके साथी रविंद्र कुमार मीणा को दबोच लिया है। बता दें कि गत 21 जुलाई को मोमासर गांव में डकैती करने के बाद कैंपर गाड़ी से 5-7 हथियारबंद डकैत फरार हो गए थे। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ डकैतों को दबोचा था। इस दौरान डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी।बीकानेर एसपी करण शर्मा ने बताया कि मोमासर गांव में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद कैंपर गाड़ी से फरार हुए डकैतों ने पुलिस की जगह-जगह नाकाबंदी तोड़ी। इस दौरान डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। इन्हें पकड़ने के लिए डूंगरगढ़ पुलिस, चूरू ऊरळ, चुरु पुलिस, उड रतनगढ़ की टीम उनका पीछा कर रही थी। इस दौरान काफी पीछा करने के बाद रामगढ़ रऌड और ...
लोन लेने वालों को नहीं लगा नया झटका

लोन लेने वालों को नहीं लगा नया झटका

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
आरबी गवर्नर के संबोधन की बड़ी 16 बड़ी बातेंमुंबई: महंगाई को लक्षित दायर में रखने के लक्ष्य पर नजर टिकाये रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने आज विकास अनुमान को यथावत बनाये रखने और महंगाई के अनुमान को बढ़ाते हुये नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया, जिससे आम लोगों के घर, कार और अन्य प्रकार के ऋणों की किस्तों में बढोतरी नहीं होगी। समिति ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया है।भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में लिए गये निर्णयों की मुख्य बातें इस प्रकार है:रेपो दर 6.5 प्रतिशत पर बरकरार। उदार नीतिगत रुख को वापस लेने पर ध्यान जारी रहेगा। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार। मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत किया गया। टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमतों में उछाल से निकट भविष्य में म...
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई

विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कुआला लंपुर (वार्ता). बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारत की अनुभवी शटलर पीवी सिंधु को बाई दिया गया है, जबकि किदांबी श्रीकांत जापान के केंता निशिमोतो के खिलाफ अभियान की शुरूआत करेंगे। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरुवार को ड्रॉ आयोजित होने के बाद इसकी पुष्टि की।कुल 16 भारतीय शटलर ड्रॉ का हिस्सा थे, जिनमें से चार एकल स्पधार्ओं में भाग लेंगे। केवल एचएस प्रणय और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी को शीर्ष 10 में वरीयता दी गयी है। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु (16वीं वरीयता प्राप्त) दूसरे राउंड से अपने अभियान की शुरूआत करेंगी जहां उनका मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा और वियतनाम की थुए लिन्ह नुयेन में से किसी एक से भिड़ेंगी।दूसरी वरीयता प्राप्त और पिछले संस्करण के कांस्य पदक विजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को भी बाई मिली है। विश्व की नंबर दो प...
कम आएगा बिजली बिल,फ्यूल सरचार्ज माफ

कम आएगा बिजली बिल,फ्यूल सरचार्ज माफ

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
गहलोत बोले- फ्यूल सरचार्ज नहीं लगेगा, इसके बदले बिजली कंपनियों को सरकार 2500 करोड़ देगीजयपुर। प्रदेश में अब बिजली कंज्यूमर्स को फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। सीएम अशोक गहलोत ने 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वाले कंज्यूमर्स का फ्यूल सरचार्ज पूरी ताह माफ करने की घोषणा की है। फ्री स्मार्ट फोन योजना की लॉन्चिंग के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि फ्यूल सरचार्ज माफ करने के बदले बिजली कंपनियों को सरकार 2500 करोड़ रुपए देगी। कृषि और घरेलू कंज्यूमर्स का अब फ्यूल सरचार्ज पूरी तरह खत्म किया जाता है।गहलोत ने कहा- पूरे प्रदेश से लोगों की डिमांड थी कि फ्यूल सरचार्ज खत्म किया जाए। पहले 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ था, अब कितने ही यूनिट हों, कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। सीएम की इस घोषणा से आम बिजली कंज्यूमर को हर महीने कम बिजली का बिजल कम आएगा। अगले बिल से इसका असर होगा। सीएम की घोषणा के बाद सभी बिजल...

केशव बिस्सा ने बीकानेर के इतिहास में वेट लिफ्टिंग में जीता पहला इंटरनेशनल मैडल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर (वार्ता). दिल्ली एनसीआर ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कॉमनवेल्थ वेट लिफ्टिंग चौम्पियनशिप में सिल्वर मैडल लेकर पहली बार अपने शहर आए केशव बिस्सा का आज यहां जोरदार स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पचीसिया, अनंतवीर जैन, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, रमेश अग्रवाल (कालू बड़ी), पवन महनोत, रमेश भाटी, विरेंद्र किराडू, कांग्रेस नेता अरुण व्यास, सुरेंद्र कुमार बिस्सा, सावन पारीक, जतिन सहल सहित केशव के परिजन, कोच भुवनेश व्यास मौजूद थे।केशव ने इससे पहले स्कूल गेम्स में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मैडल भी जीतकर राजस्थान के शिक्षा विभाग का नाम रोशन किया था। शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने उन्हें बधाई दी।...