वर्ल्ड कप 2023 के 9 मैचों का शेड्यूल बदला
- अब इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच
नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के कुल 9 मैचों का शेड्यूल बदल दिया गया है। आईसीसी ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच समेत कुल 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव किया है। क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच अब एक दिन पहले आयोजित होगा। पहले ये महामुकाबला रविवार 15 अक्टूबर को आयोजित होना था, लेकिन अब इसे 14 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। आठ अन्य मैचों का विवरण भी बदल दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला मूल रूप से रविवार 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था, लेकिन इसे एक दिन पहले आयोजित करने का फैसला किया है। अब शनिवार, 14 अक्टूबर को उसी स्थान पर ये मैच खेला जाएगा। वहीं, दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच शनिवार, 14 अक्टूबर से स्थानांतरित किया गया है, जो 24 घंटे बाद यानी रविवार 15 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण ज...








