Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

रतनगढ़ का युवक हथियार और अफीम सहित गिरफ्तार

रतनगढ़ का युवक हथियार और अफीम सहित गिरफ्तार

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
दो पिस्तौल, 11 कारतूस, अफीम और 20 हजार रुपए बरामदश्रीगंगानगर। जवाहरनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को हथियारों और अफीम सहित गिरफ्तार किया है। इसके पास से अफीम बिक्री के 20 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस इस युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि रियालसिंह उर्फ विशालसिंह पुत्र रुड़सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास दो देशी अवैध पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, 140 ग्राम अफीम, एक चाकू और अफीम बिक्री के करीब 20 हजार रुपए बरामद किए है। जवाहरनगर थाना प्रभारी एवं आइपीएस रमेश कुमार ने बताया कि रियालसिंह मूलरुप से चुरु जिले के रतनगढ़ का निवासी है और वर्तमान में वह एकता कॉलोनी में रहता है। इसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस और अवैध रुप से हथियार रखने और इनकी तस्करी करने का भी मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि रियालसिंह से को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अन्य साथियों के बारें में पता लगाने के...
14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3, इसरो का एलान; चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग पर फोकस

14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3, इसरो का एलान; चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग पर फोकस

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख का एलान कर दिया है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले एजेंसी ने 12 से 19 जुलाई के बीच तिथि तय की थी। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इससे पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा था कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में ये भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी।जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-2 के बाद इस मिशन को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए भेजा जा रहा है। चंद्रयान-2 मिशन आखिरी चरण में विफल हो गया था। उसका लैंडर पृथ्वी की सतह से झटके के साथ टकराया था, जिसके बाद पृथ्वी के नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। चंद्रयान-3 को उसी अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए भेजा जा रहा है।इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ह...
पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, साई प्रणीत बाहर

पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, साई प्रणीत बाहर

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और लक्ष्य सेन यहां अपने-अपने मैच जीतकर कनाडा ओपन 2023 बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने बुधवार रात शुरूआती दौर में कनाडा की दुनिया की 62वें नंबर की खिलाड़ी तालिया एनजी पर 21-16, 21-9 से आसान जीत दर्ज की।शुरूआती दौर में सिंधु और तालिया आमने-सामने थीं। स्कोर 13-आॅल पर बराबर होने पर, भारतीय दिग्गज ने बढ़त हासिल करने के लिए कई स्मैश लगाए और पहला गेम अपने नाम कर लिया। 28 वर्षीय सिंधु ने दूसरे गेम में भी लय कायम रखी और शुरूआत में तालिया एनजी से 4-0 से आगे रहीं। कनाडाई ने अंतर को 6-5 तक कम करने के लिए एक संक्षिप्त प्रतिरोध की पेशकश की। हालांकि, स्थानीय शटलर भारतीय की तीव्रता का मुकाबला करने में विफल रही क्योंकि सिंधु ने लगातार सात अंक हासिल किए और मैच आसानी से समाप्त कर दिया।नवीनतम महिला एकल रैंक...
खालिस्तानी आतंकवादियों पर भारत ने आज कनाडा को जमकर सुना दिया, चेतावनी भी दी

खालिस्तानी आतंकवादियों पर भारत ने आज कनाडा को जमकर सुना दिया, चेतावनी भी दी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली: भारत ने खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाए जाने की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कनाडा सरकार को चेतावनी दे दी है। गौरतलब है कि कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो ने खालिस्तानी प्रदर्शन को अभिव्यक्ति की आजादी बताया था। इस प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि ये अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। ये हिंसा को बढ़ावा देने वाला, अलगाववाद को बढ़ावा देने वाला है। साथ ही आतंकवाद को जायज ठहराने जैसा है।भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्त अरिंदम बागची ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे कनाडा सरकार से उठाया है। हमने कनाडा सरकार से कहा कि वो हमारे राजनयिकों को वहां काम करने की आजादी मुहैया कराएं।बागची ने सिख फॉर जस्टिस के जनमत संग्रह वाले वीडियो पर कहा कि हमें इसकी जानकारी है और हमने इस मुद्दे कनाडा के अधिकारियों के सामने उठाया है। ...
गहलोत ने दी पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्मिकों/पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी

गहलोत ने दी पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्मिकों/पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्यरत कार्मिकों एवं पेंशनरों को गत जनवरी से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव के अनुमोदन सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी है।प्रस्ताव के अनुसार पांचवें वेतन आयोग तथा राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 1998 के तहत कार्यरत राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते अथवा महंगाई राहत की दर में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब ऐसे राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गत एक जनवरी से 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा महंगाई राहत की दर का भुगतान होगा। गत जनवरी से मार्च तक की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी जबकि पेंशनर्स को गत जनवरी से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा।श्री गहलोत ने इसके लिए वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया...
मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण

मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
जिला कलक्टर ने की आज होने वाले जिला स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रदेश में अनाथ, देखरेख व संरक्षण की श्रेणी में आने वाले बालक और बालिकाओं की परिवार के अंदर ही समुचित देखरेख, संरक्षण एवं शिक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिए पालनहार योजना लागू की गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव के तहत 6 लाख लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में लगभग 88 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इसी सिलसिले में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार को पंचायत समिति सभागार हनुमानगढ़ टाउन में प्रस्तावित जिला स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव की सभी...
किसानों को पैकेज, गारंटी, यूरिया सब्सिडी और रोजगार… मोदी ने सहकारी सम्मेलन में गिनाईं योजनाएं

किसानों को पैकेज, गारंटी, यूरिया सब्सिडी और रोजगार… मोदी ने सहकारी सम्मेलन में गिनाईं योजनाएं

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा, आज हमारा देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर काम कर रहा है. आज अगर हम दुनिया में दूध के सबसे बड़े उत्पादक हैं, तो इसका श्रेय डेयरी सहकारी समितियों को दिया जा सकता है. यदि भारत, चीनी के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है तो इसका श्रेय सहकारी समितियों को भी दिया जा सकता है.पीएम ने कहा, मैंने लाल किले से कहा है कि हमारे हर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सबका प्रयास आवश्यक है. सहकार की स्पिरिट भी तो यही है. जब विकसित भारत के लिए बड़े लक्ष्यों की बात आई तो हमने सहकारिता को एक बड़ी ताकत देने का फैसला किया. हमने पहली बार सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय बनाया, अलग बजट का प्रावधान किया.'सहकारी समितियों की बढ़ेगी ताकत'उन्होंने कहा, आज कोआॅपरेटिव को वैसी ही सुविधाएं, वैसे ही प्लेटफॉर्म उपलब्ध ...
पीएसयू बैंकों का मुनाफा 9 साल में तीन गुना बढ़ 1.04 लाख करोड़ रुपये हुआ

पीएसयू बैंकों का मुनाफा 9 साल में तीन गुना बढ़ 1.04 लाख करोड़ रुपये हुआ

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार की पहल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा पिछले नौ साल में तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 में लगभग तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2014 में 36,270 करोड़ रुपये था। पंजाब एंड सिंध बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि बैंकों को सर्वश्रेष्ठ कॉरपोरेट गवर्नेंस सिद्धांतों का पालन करते हुए 'प्रतिष्ठा हासिल करने' की जरूरत है।वित्त मंत्री बोलीं- बैंक मजबूत हुए पर उन्हें आराम से नहीं बैठना चाहिएउन्होंने कहा, 'बैंकों को आराम से नहीं बैठना चाहिए और सफलता का जश्न नहीं मनाना चाहिए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ कॉरपोरेट गवर्नेंस प्रथाओं का पालन करना चाहिए, नियामक मानदंडों का पालन करना चाहिए, विवेकपूर्ण तरलता प...
डॉक्टर्स डे पर निकाली साइकिल रैली

डॉक्टर्स डे पर निकाली साइकिल रैली

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने का दिया संदेशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने व अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से शनिवार को डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर एसोसिएशन, हनुमानगढ़ सण्डे साइकिलिंग ग्रुप व पावर आॅफ पैडल के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की ओर से प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में निकाली गई साइकिल रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं प्राधिकरण सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश धनपत माली ने हरी झण्डी देकर रवाना किया। साथ ही पोस्टर का विमोचन किया। प्राधिकरण सचिव धनपत माली ने आमजन को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि साइकिल चलाने से मनुष्य स्वस्थ रहता है व पर्यावरण प्रदूषित होने से बचता है। साइकिल की सवारी में न्यूनतम ...

जिंदा जले 26 लोग, डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

टॉप न्यूज़
महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार देर रात एक लग्जरी बस पलट गई। जिसके बाद उसमें आग लग गई। देर रात हुए इस हादसे में बस में सवार 26 यात्री जिंदा जल गए। बताया जाता है कि बस नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। जो बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे के समय सभी सो रहे थे। जब आग लगी तो यह लोग संभल नहीं पाए। इनमें से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 8 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। लेकिन ये सभी भी बुरी तरह से जले हैं, जिन्हें इलाज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई।हादसे की शिकार हुई बस विदर्भ ट्रैवेल्स की थी। बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से यात्रियों को लेकर मुंबई जा रह...