घग्घर बहाव क्षेत्र में दो जगह हुआ पानी का रिसाव, स्थिति नियंत्रण में
नाली बेड में 5600 क्यूसेक पानी प्रवाहित होने से बढ़ा बाढ़ का खतराहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र से होकर गुजर रही घग्घर नदी उफान पर है। बुधवार को अचानक घग्घर नदी का जल स्तर बढ़ने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। बुधवार को नाली बेड में 5600 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था जो खतरे के निशान से ऊपर है। क्योंकि नाली बैल्ट की परखी हुई क्षमता 5500 क्यूसेक है। ऐसे में खतरे के निशान से ऊपर पानी प्रवाहित होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सेमनाला और नाली बेड की क्षमता पूरी होने पर अब सवाल यह है कि क्या नाली बेड वर्तमान में चल रहे पानी की मात्रा से अधिक पानी झेल पाएगा? अब अगर और पानी आया तो कहां छोड़ा जाएगा, प्रशासन इस सवाल का जवाब ढूंढने का प्रयास कर रहा है। ओटू हैड से भी राजस्थान क्षेत्र के लिए प्रवाहित पानी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। घग्घर नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से तटबंध कमजोर होते जा रहे हैं...








