जिला अस्पताल में भर्ती होकर छोड़ सकेंगे नशा
13 बैड का बनाया नशा मुक्ति वार्ड, उद्घाटन का इंतजारश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। जिले में नशा बड़े जोरों पर फैल रहा है। बहुत से लोग नशा छोड़ना भी चाहते है, लेकिन सरकारी स्तर पर जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में यह व्यवस्था नहीं थी। विधायक जयदीप बिहाणी के आदेश पर जिला अस्पताल में एक नशा मुक्ति वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में नशा छोड़ने वालों को भर्ती किया जाएगा तथा इनका इलाज और जांच नि:शुल्क होगी। इस वार्ड में 13 बैड लगाए गए है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में बहुत से लोग नशा करने के आदि है। इनमें हेरोइन, अफीम, स्मैक, पोस्त और मेडीकल नशा सहित विभिन्न तरह का नशा करते है और दिनोंदिन नशा करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्राइवेट से नशा मुक्ति केन्द्र खुले हुए है। इनमें नशा छुड़वाने की व्यवस्था नहीं होती है, फिर नशा छुड़वाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए वसूल किए जाते हैं। गत दिनों विधायक जयदीप बि...








