शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए क्रान्तिकारी फैसलों से मिशन 2030 का हुआ मार्ग प्रशस्त-गहलोत
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रान्तिकारी फैसले लिए गए और राज्य को देश में अग्रणी बनाने के मिशन-2030 का मार्ग प्रशस्त हुआ ।श्री गहलोत शुक्रवार को बिडला सभागार में आयोजित राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर अहम निर्णय ले रही है। इन्हीं का परिणाम है कि राज्य ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रान्तिकारी आयाम स्थापित किए हैं। इन फैसलों को धरातल पर उतारने में नर्सिंग तथा चिकित्सा कर्मियों की अहम भूमिका रही है। कोविड महामारी के दौरान भी जब इंसान अपनी जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था, तब डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने अपनी जान की बाजी लगाकर काम किया, इसे भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने दीप प्रज्व...








