Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

‘वे निराशावादी, गंदगी ही तलाशेंगे’: राजन ने लगाया था 5% विकास दर का अनुमान, दर्ज हुई 7.2%; भाजपा ने बोला हमला

‘वे निराशावादी, गंदगी ही तलाशेंगे’: राजन ने लगाया था 5% विकास दर का अनुमान, दर्ज हुई 7.2%; भाजपा ने बोला हमला

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। रघुराम राजन की निराशाजनक भविष्यवाणी के लिए उन पर निशाना साधते हुए मालवीय ने लिखा, "वे स्वाभाविक रूप से दुखी हैं, वे एक अरब लोगों को भूखे देखना चाहते हैं ताकि वे अपनी उत्तम शराब पीते हुए भारत की गरीबी पर बोलने के लिए मुखर हो सकें।बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी। भाजपा ने राहुल गांधी और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की उस बातचीत पर निशाना साधा है जिसमें पूर्व आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि 'भारत अगले साल 5% की वृद्धि दर हासिल कर ले तो भाग्यशाली होगा'। अब भाजपा ने रघुराम राजन को निराशावादी करार दिया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, 'तथ्य यह है कि भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी में 7.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने लिखा कांग्रेस के समर्थक 'गंदगी मांगने वाली मक्खियों' की तरह हैं। ...
पायलट का समझौते से इनकार, अल्टीमेटम बरकरार

पायलट का समझौते से इनकार, अल्टीमेटम बरकरार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
बोले- मैं सरकार का इंतजार कर रहा हूं,बीजेपी राज की लूट सहित तीनों मुद्दों पर कार्रवाई करनी होगीजयुपर. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के घर पर सुलह बैठक के दो दिन बाद अब सचिन पायलट ने साफ कर दिया है कि 15 मई को रखी गई तीन मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा। पायलट ने सरकार को फिर अल्टीमेटम याद दिलाया है। टोंक के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान पायलट ने कहा कि युवाओं से सार्वजनिक मंच पर किए गए कमिटमेंट हवाई बातें नहीं हैं। तीनों मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा।पायलट ने कहा- परसों मैंने इन बातों को दिल्ली में रखा था। सब इस बातों को जानते हैं। मैं कहना चाहता हूं, मैंने जो मुद्दे उठाए थे खासकर करप्शन के उस पर कार्रवाई हो। भाजपा के शासन में लूट मची थी। उसके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी । नौजवानों को इंसाफ दिलाने की बात थी। उस पर समझौता करना संभव नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं, मैंने 15 मई को जो कहा थ...
वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही

वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). कोरोना महामारी के प्रभावों से निकल कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 6.1 प्रतिशत बढ़ी है और मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही है। मार्च 2022 में समाप्त तिमाही में यह वृद्धि दर 10.4 प्रतिशत रही थी और मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही थी।केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में जीडीपी 160.06 लाख करोड़ रुपये रहा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 149.26 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही थी जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 7.1 प्रतिशत रही है। सीएसओ ने कहा कि हालांकि नोमिनल जीडीपी या वर्तम...
थाईलैंड ओपन : किरण ने किया उलटफेर, सिंधु, श्रीकांत हारे

थाईलैंड ओपन : किरण ने किया उलटफेर, सिंधु, श्रीकांत हारे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
बैंगकॉक (वार्ता). युवा भारतीय शटलर किरण जॉर्ज ने थाईलैंड ओपन 2023 के पहले चरण में मंगलवार को उलटफेर करते हुए चीन के शी यू क्वी को मात दी, जबकि शीर्ष शटलर पीवी सिंधु हारकर टूनार्मेंट से बाहर हो गयीं।विश्व रैंकिंग में 59वें नंबर के खिलाड़ी किरण ने मात्र 47 मिनट चले पुरुष एकल मुकाबले में विश्व नंबर नौ यू क्वी को 21-18, 22-20 से परास्त किया।विश्व चैंपियनशिप के पूर्व सिल्वर मेडलिस्ट यू क्वी का पहली बार सामना कर रहे किरण ने मुकाबले की धीमी शुरूआत की। किरण को लय हासिल करने में समय लगा लेकिन उन्होंने पहले गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और स्कोर 16-16 पर बराबर कर लिया। चीनी शटलर ने बढ़त की स्थिति में वापस आना चाहा लेकिन किरण 21-18 से पहला गेम जीतने में सफल रहे।किरण ने दूसरे गेम में दमदार शुरूआत के साथ तेजी से छह अंक की बढ़त ले ली, हालांकि यू क्वी ने जल्द ही उनकी बढ़त समाप्त की और दोनों खिलाड़ियों...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में नाचते-गाते पहुंचे लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में नाचते-गाते पहुंचे लोग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान यात्रा पर हैं। किशनगढ़ एयरपोर्ट से पीएम मोदी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर पहुंच हैं। यहां ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे अजमेर में सभा को संबोधित करेंगे। अजमेर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर प्रदेशभर से लोग जुटे हैं। 4 लाख लोगों के पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। यहां देखें पीएम मोदी की सभा की तस्वीरें…पार्टी नेताओं के अनुसार, 8 लोकसभा और 45 विधानसभाओं सहित राज्य भर से लगभग चार लाख लोगों के रैली में शामिल होने की उम्मीद है। आसपास के लोग पैदल ही सभा स्थल पर पहुंचे हैं।पीएम मोदी के लिए मंच पर विशेष व्यवस्थाएं की गई है। तमाम बड़े नेता उनके साथ मंच साझा करेंगे। वहीं आयोजन के लिए चार लाख वर्ग फुट का विशाल पंडाल बनाया गया है। पंडाल के प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के नेताओं को सौंपी गई।विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह पिछले आठ महीनों में चुना...
एक दशक से भी कम समय में बदल गई भारत की तस्वीर

एक दशक से भी कम समय में बदल गई भारत की तस्वीर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
पीएम मोदी ने डाला सबसे ज्यादा असरनई दिल्ली। अमेरिकी मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दस साल पहले के मुकाबले बहुत बदल गया है। स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विश्व व्यवस्था में भारत एक स्थान प्राप्त कर रहा है और एशिया तथी वैश्विक विकास के लिए एक प्रमुख देश बन गया है।सभी आलोचनाओं को किया खारिजमॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में भारत के खिलाफ सभी आलोचनाओं को भी खारिज किया है। आपको बता दें कि भारत की आलोचना कई लोग इसलिए कर रहे थे कि भारत ने पिछले 25 वर्षों में दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों में तेज कारोबोर होने के बावजूद अपनी क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है।एक दशक से भी कम में बदला भारतअपनी रिपोर्ट में भारत की तारिफ करते हुए मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि आज का भारत 2013 से अलग ह...
पीवी सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

पीवी सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कुआलालंपुर (वार्ता). भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शुक्रवार को चीन की झांग यी मान को मैराथन मुकाबले में हरा कर मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने निचली रैंकिंग की चीन को 21-16, 13-21, 22-20 से हराने में एक घंटा 14 मिनट का समय लिया। सिंधु ने इस साल के शुरू में आॅल इंग्लैंड ओपन में 18वीं रैंकिंग के झांग से 32वें राउंड में हार का बदला लिया। वह शनिवार को सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त और दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से भिड़ेंगी।उधर, पुरुष एकल स्पर्धा में एच एस प्रणय ने जापान के केंटा निशिमोटो को 25-.23, 18-21, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना इंडोनेशिया के क्रिस्टियन आदिनाता से होगा, जिन्होंने किदांबी श्रीकांत को हराया था।प्रणय युवा आदिनाता के खिलाफ इससे पहले कभी नहीं खेले है। आदिनात...
तूफान ने मचाई तबाही: मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई…जिला मुख्यालय सहित गांवों में 12 घंटों से बिजली-पानी ठप

तूफान ने मचाई तबाही: मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई…जिला मुख्यालय सहित गांवों में 12 घंटों से बिजली-पानी ठप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
टोंक। जिले में गुरुवार रात साढ़े दस बजे बाद आए तूफान ने तबाही मचाई। इससे शहर ही नहीं गांवों में बिजली व पानी का तंत्र तहस नहस हो गया। इससे बिजली पानी का संकट खड़ा हो गया। जिला मुख्यालय पर पिछले करीब बारह घंटों से बिजली ठप है। इसके चलते शुक्रवार सुबह जलापूर्ति भी नहीं मिल पाई। घरों में लोग पानी की तरस गए। बिजली के कारण लोगों का कामकाज भी ठप हो गया।मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई…जिले में गुरुवार रात साढ़े दस बजे बाद आए तूफान ने तबाही मचाई। इससे शहर ही नहीं गांवों में बिजली व पानी का तंत्र तहस नहस हो गया। इससे बिजली पानी का संकट खड़ा हो गया। जिला मुख्यालय पर पिछले करीब बारह घंटों से बिजली ठप है। इसके चलते शुक्रवार सुबह जलापूर्ति भी नहीं मिल पाई। घरों में लोग पानी की तरस गए। बिजली के कारण लोगों का कामकाज भी ठप हो गया। सरकारी कार्यालयों एवं निजी जगहों पर कम्प्यूटर व बिजली उपकरण शो पीस बने रहे। लोगो...
तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, बुजुर्ग दंपत्ति की मौत; पोते की हालत गंभीर

तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, बुजुर्ग दंपत्ति की मौत; पोते की हालत गंभीर

टॉप न्यूज़
श्री मुक्तसर साहिब। जलालाबाद रोड पर दोपहर करीब एक बजे एक बाइक और ब्रीजा गाड़ी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बच्चे की दोनों बाजू व टांगें टूट गई हैं, जिसे मुक्तसर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।जानकारी के मुताबिक, 70 साल के दर्शन सिंह मुक्तसर से दवा लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे। दुर्घटना के समय वे रिलायंस पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक ब्रीजा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं पत्नी प्रीतम कौर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पोते को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी मुक्तसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।...
नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की याचिका खारिज

नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की याचिका खारिज

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). उच्चतम न्यायालय ने भारत के राष्ट्रपति से यहां नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन कराने के लिए लोकसभा सचिवालय को निर्देश देने की मांग वाली एक जनहित याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की अवकाशकालीन पीठ ने अधिवक्ता सी आर जया सुकिन की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।शीर्ष अदालत के सुनवाई करने से इनकार के बाद याचिकाकर्ता ने पीठ की सहमति के बाद अपनी याचिका वापस ले ली।पीठ ने हालांकि, याचिकाकर्ता से पूछा कि संसद की इमारत के उद्घाटन में उनकी भूमिका कैसी थी।याचिकाकर्ता ने राष्ट्रपति की भूमिका महत्वपूर्ण बताने वाली दलीलें देते हुए कहा कि वह (द्रौपदी द्रौपदी मुर्मू) संसद की प्रमुख हैं।याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में दावा किया है कि लोकसभा सचिवालय ने नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करके संविधान का उ...