Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में घट कर 4.70 प्रतिशत

खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में घट कर 4.70 प्रतिशत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी के बीच अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.70 प्रतिशत रही। यह खुदरा मुद्रास्फीति का 18 माह का न्यूनतम स्तर है।मार्च माह में खुरा महंगाई दर वार्षिक आधार पर 5.66 प्रतिशत और अप्रैल 2022 में खुदरा मुद्रास्फीति 7.79 प्रतिशत थी। यह लगातार तीसरा महीना है, जब खुदरा-मुद्रास्फीति कम हुई है।राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2023 में सभी वस्तुओं वाला सामान्य खुदरा मूल्य सूचकांक (आधार 2022-12=100) 178.1 अंक था। पिछले वर्ष अप्रैल में सामान्य खुदरा मूल्य सूचकांक 170.1 अंक था। मार्च, 2023 में खुदरा मूल्य सूचकांक 177.2 अंक था।अप्रैल में खाद्य वस्तुओं के खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति घटकर 3.84 प्रतिशत रही। मार्च 2023 में खाद्य वस्तुओं के वर्ग की महंगाई दर वार्षिक आधार पर 4.79 प्रतिशत थी।अप्रैल...
राजस्थान में आज से लू चलने का अलट:र्सीकर को छोड़कर सभी शहरों में पारा 40 पर आया; गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट

राजस्थान में आज से लू चलने का अलट:र्सीकर को छोड़कर सभी शहरों में पारा 40 पर आया; गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में आज से गर्म हवाएं चलनी शुरू होगी। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर और फलौदी में दिन का तापमान अब 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। सीकर को छोड़ दें तो राज्य के सभी शहरों में पारा अब 40 या उससे ऊपर चला गया है। इस कारण यहां अब दिन में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई। 14-15 मई से शेखावाटी बेल्ट में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां धूलभरी आंधी चलने और बादल छाने की संभावना है, हालांकि यहां बारिश या बूंदाबांदी नहीं होगी।पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बाड़मेर के साथ जैसलमेर और जालोर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में तेज झुलसाने वाली गर्मी रहने के साथ यहां लू के थपेड़े भी जनजीवन को परेशान क...
मा शिक्षा बोर्ड की मुख्य परिक्षाओं के परिणाम इस माह जारी होेंगे

मा शिक्षा बोर्ड की मुख्य परिक्षाओं के परिणाम इस माह जारी होेंगे

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
अजमेर (वार्ता). राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष -2023 की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम जल्दी ही जारी करने की तैयारी कर ली है और बोर्ड का पहला परिणाम इसी माह की 20 मई तक जारी किया जा सकता है।बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परीक्षाओं की समाप्ति के तुरंत बाद से ही कापियों के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया गया और मूल्यांकन के बाद अंक संग्रहण का कार्य आनलाईन हो रहा है ताकि पहला परिणाम समय पर जारी किया जा सके। लेकिन ये कार्य शिक्षा मंत्री बी.डी.कल्ला की अनुमति पर ही सम्भव होगा। बोर्ड प्रबंधन कल्ला की सहमति पर अजमेर अथवा जयपुर से शिक्षा मंत्री के हाथों ही परिणाम जारी करने की परम्परा को निभायेगा।बताया जा रहा है कि बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी 12 वीं विज्ञान का परिणाम सबसे पहले जारी करेगा। उसके बाद कला एवं वाणिज्य वर्ग के परिणाम साथ जारी किये जायेंगे। इन परिणामों के बाद 10 वी...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मातृभाषा में शिक्षण को बढ़ावा देती है: मोदी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मातृभाषा में शिक्षण को बढ़ावा देती है: मोदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गांधीनगर (वार्ता). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मातृभाषा में शिक्षण को बढ़ावा देती है।श्री मोदी ने अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 29वें द्विवार्षिक अधिवेशन अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में यहां कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जो एक बड़ा प्रावधान किया गया है। वह हमारे गांव-देहात और छोटे शहरों के शिक्षकों की बहुत मदद करने वाला है। यह प्रावधान है कि मातृभाषा में पढ़ाई का। हमारे देश में अंग्रेजों ने ढाई सौ साल राज किया, लेकिन फिर भी अंग्रेजी भाषा एक वर्ग तक ही सीमित रही थी।उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से, आजादी के बाद ऐसी व्यवस्था बनी कि, अंग्रेजी भाषा में ही शिक्षण को प्राथमिकता मिलने लगी। माता-पिता भी बच्चों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने के लिए प्रेरित होने लगे। इसका नुकसान अध्यापक यूनियन ने कभी इस पर सोचा है कि नहीं सोचा है, मुझे मालूम नहीं है। आज मैं ...
द केरल स्टोरी पर लगे बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल और तमिलनाडु सरकार से मांगा जवाब

द केरल स्टोरी पर लगे बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल और तमिलनाडु सरकार से मांगा जवाब

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म ह्यद केरल स्टोरी' के निमार्ताओं की ओर से दायर उस याचिका पर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा जिसमें दोनों राज्यों में फिल्म पर पाबंदी लगाने को चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार से सवाल करते हुए कहा कि फिल्म को देश के बाकी हिस्सों में बिना किसी समस्या के प्रदर्शित किया जा रहा है और इस पर प्रतिबंध लगाने का कोई कारण नहीं दिख रहा।पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से कहा, देश के बाकी हिस्सों में फिल्म दिखाई जा रही है जिसमें वे राज्य भी शामिल हैं जिनकी जनसांख्यिकीय संरचना समान है और वहां कुछ नहीं हुआ। इसका फिल्म के कलात्मक मूल्य से कुछ नहीं लेना-देना है। यदि लोग फिल्म को नहीं पसंद करते, तो वे फिल्म को नहीं देखेंगे।''सिंघवी ने कहा कि ...
मुझे लाठियों से पीटा गया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रिहा हुए इमरान खान

मुझे लाठियों से पीटा गया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रिहा हुए इमरान खान

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
इस्लामाबाद. सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा किए गए इमरान ने कहा कि उन्हें लाठियों से पीटा गया और उनके साथ जेल में बेहद बुरा बर्ताव किया गया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने गुरुवार को पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दिया था।इसके साथ ही पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) का दरवाजा खटखटाने का भी निर्देश दिया है। इमरान खान कल इस्लामाबाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होंगे। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बांदियाल द्वारा यह निर्देश दिया गया।बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक घंटे के भीतर पेश करने का आदेश दिया था। इसके स...
शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राज्यपाल को राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश का अधिकार नहीं

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राज्यपाल को राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश का अधिकार नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). महाराष्ट्र में पिछले साल के 'राजनीतिक संकट' पर उच्चतम न्यायालय के गुरुवार के फैसले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनी सरकार पर मंडराते संकट के बादल फिलहाल छंट गए।भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की संविधान पीठ ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में तत्कालीन राज्यपाल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सदन में विधायकों के शक्ति परीक्षण कराने और विधानसभा अध्यक्ष का व्हिप की नियुक्ति का फैसला गलत था।पीठ ने श्री शिंदे और उनके समर्थक विधायकों द्वारा शिवसेना में विद्रोह के बाद राज्यपाल की कार्रवाई के संबंध में कहा कि न तो संविधान और न ही कानून ने राज्यपाल को राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने और राजनीतिक दलों के बीच या उ...
राजस्थान में दिन का पारा 44 डिग्री तक पहुंचा:रेगिस्तानी इलाकों से सटे जोधपुर और जैसलमेर समेत 4 जिलों में चलेगी लू

राजस्थान में दिन का पारा 44 डिग्री तक पहुंचा:रेगिस्तानी इलाकों से सटे जोधपुर और जैसलमेर समेत 4 जिलों में चलेगी लू

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही रातें भी गर्म होने लगी है। बीती रात राज्य के 8 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।सबसे गर्म रात जोधपुर के फलौदी में रही, जहां न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर एरिया में एक-दो दिन में गर्म हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।मौसम केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट देखे तो कल दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ। जैसलमेर, जोधपुर, धौलपुर, बाड़मेर, फलौदी में कल दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।सबसे ज्यादा तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रहा। सवाई माधोपुर में टेम्प्रेचर कल 36 से बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इधर अजमेर, अलवर, जयपुर, पिलानी, सीक...
एडीजे तेनगुरिया ने सरपंचों व सचिवों के साथ बैठक की

एडीजे तेनगुरिया ने सरपंचों व सचिवों के साथ बैठक की

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को ग्राम पंचायत तक ले जाने व जागरूकता संदेश लोगों के बीच पहुंचाने हेतु जिले के समस्त सरपंचों व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ जिला कलक्टरेट के वीसी सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया की अध्यक्षता में वीडियो काँफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें जानकारी दी गई कि 13 मई को देशभर में राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण हेतु द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशन में इस अभियान को ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्राम स्तर पर सिविल, आपराधिक, राजस्व प्रकृति के लंबित व प्री-लिटिगेशन के मामलों में पक्षकारों के बीच सुलह कराये जाने को प्राथमिकता दी गई है।तेनगुरिया ने वीसी में जिले के समस्त सरपंचों व ग्राम विकास अधिकारियों को सम...
अपहरण मामले में मुख्य आरोपी का बढ़ा रिमांड

अपहरण मामले में मुख्य आरोपी का बढ़ा रिमांड

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
दो सहयोगियों को जेल भिजवा चुकी है पुलिस गांव डबलीराठान से किशोरी के अपहरण का बहुचर्चित मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। डबलीराठान से 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण के बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सलमान उर्फ मानी को सदर पुलिस ने गुरुवार को पोक्सो कोर्ट में पेश कर 15 मई तक का पीसी रिमांड बढ़वाया। इस मामले में मुख्य आरोपी के दो सहयोगियों को पुलिस पूर्व में ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा चुकी है। जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी सलमान उर्फ मानी (23) पुत्र सजवार खां निवासी वार्ड 1, डबलीराठान मौलवीबास की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की जा चुकी है। शेष तफ्तीश के लिए गुरुवार को मुख्य आरोपी की पीसी रिमांड अवधि बढ़वाई गई है। गौरतलब है कि 5 मई को दोपहर करीब 2 बजे सलमान उर्फ मानी डबलीराठान से एक नाबालिग बालिका का कार नम्बर आरजे 31 सीसी 388...