Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

मानवीयता दिखाएं: नंगे पैर चलकर पेंशन लेने पहुंची 70 वर्षीय महिला पर एसबीआई से सीतारमण

मानवीयता दिखाएं: नंगे पैर चलकर पेंशन लेने पहुंची 70 वर्षीय महिला पर एसबीआई से सीतारमण

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
ओडिशा में कई किलोमीटर नंगे पैर चलकर पेंशन लेने पहुंची 70-वर्षीय महिला का वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसबीआई को मानवीयता दिखाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, "डीएफएस (वित्तीय सेवा विभाग) और एसबीआई इस मामले का संज्ञान लें।" इस पर एसबीआई ने कहा, "अगले महीने से पेंशन उनके घर तक पहुंचा दी जाएगी।"...
30 वर्षीय टिक-टॉक स्टार पेट्रीशिया रीते का स्पेन में स्किन कैंसर से हुआ निधन

30 वर्षीय टिक-टॉक स्टार पेट्रीशिया रीते का स्पेन में स्किन कैंसर से हुआ निधन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
30-वर्षीय टिक-टॉक स्टार पेट्रीशिया रीते का स्पेन में स्किन कैंसर से निधन हो गया है। 4 साल पहले कैंसर का पता चलने के बाद वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल जागरूकता फैलाने के लिए करने लगीं। 5 अप्रैल को आखिरी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि एक दिन पहले उन्हें काफी उल्टी हुई थी और शरीर में दर्द था।
गोधरा कांड के 8 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 4 को इनकार; जिंदा जला दिए गए थे 58 कारसेवक

गोधरा कांड के 8 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 4 को इनकार; जिंदा जला दिए गए थे 58 कारसेवक

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. 2002 में गुजरात के गोधरा में ट्रेन की बोगी में आग लगाने के 8 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने 4 दोषियों की जमानत याचिका को उनकी भूमिका को देखते हुए खारिज कर दिया।चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने यह फैसला दिया। इन 8 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और ट्रायल कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा था। इस जघन्य कांड में अयोध्या से आ रहे 58 तीर्थ यात्रियों को जिंदा जलाकर मार डाला गया था। घटना के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी।इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इन लोगों की अर्जी का खारिज कर दिया था। इन सभी लोगों को ट्रायल कोर्ट से फांसी की सजा मिली थी, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने बाद में उसे उम्रकैद में तब्दील कर दिया था। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इन लोगों को ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा दी थी, जिसे उच्च न्यायालय ने कम कर दिया था। हाई कोर्ट...
एक दिन मंडी बंद रहने के बाद अगले दिन गेहूं की सरकारी खरीद हुई शुरू

एक दिन मंडी बंद रहने के बाद अगले दिन गेहूं की सरकारी खरीद हुई शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन अनाज मंडी में गुरमीत सिंह की ढेरी से शुरू हुई खरीदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया में शिथिलता मिलने के बाद शुक्रवार को जंक्शन धानमंडी में गेहूं की सरकारी खरीद हो गई। भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों की ओर से किसान गुरमीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव मक्कासर से करीब डेढ़ सौ क्विंटल गेहूं की एमएसपी 2125 प्रति क्विंटल पर खरीद कर खरीद प्रक्रिया की विधिवत शुरूआत की गई। वैल्यू कट के आधार पर आगे किसान को भुगतान किया जाएगा। किसान गुरमीत सिंह को व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की ओर से पगड़ी पहनाई गई। गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। व्यापारियों का कहना था कि आंदोलन में किसान-मजदूर व व्यापारियों ने सहयोग किया। आखिरकार सबकी एकजुटता काम आई और सरकार स्तर पर खरीद नियमों में छूट प्रदान की गई। इस द...
अगुट को हरा कर अल्कराज बार्सिलोना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

अगुट को हरा कर अल्कराज बार्सिलोना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
बार्सिलोना (वार्ता). स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने बार्सिलोना ओपन टेनिस टूनार्मेंट के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-3,7-5 से हरा कर खिताब सुरक्षित रखने की ओर एक कदम और बढ़ा दिया।क्वार्टर फाइनल में गत विजेता अल्कराज का मुकाबला स्पेन के ही अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना होगा, जिन्होंने एमिल रूसुवुओरी को 6-4, 7-5 से हराया है।दूसरी ओर, स्टेफानोस सिटसिपास ने डेनिस शापोवालोव को 6-3, 6-2 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला एलेक्स डी मिनौर से होगा, जिन्हें ग्रिगोर दिमित्रोव ने वॉकओवर दिया वहीं कैस्पर रूड 15वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस्को सेरंडोलो से 7-6 (5), 6-3 से हार गये। सेरंडोलो का मुकाबला अब 12वीं वरीयता प्राप्त डेनियल इवांस से होगा।इस बीच चौथी वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने योशीहितो निशिओका को 6-1, 4-6, 6-3 से हराकर इस सत्र में सातवीं बार क्वा...
अंतरराज्यीय एटीएम लूट गैंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय एटीएम लूट गैंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
दौसा। मानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई मानते हुए अंतरराज्यीय एटीएम लूट गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव नैन व वृताधिकारी दीपक कुमार मीना के निदेर्शानुसार स्पेशल पुलिस टीम का थाना प्रभारी सीताराम सैनी के नेतृत्व में गठन किया गया। पुलिस टीम ने एटीएम चोरी को लेकर पूरे क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन चलाया।सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर आरोपियों की तलाशी की गई और पुलिस टीम सीकर तक पहुंच गई। जहां एक शातिर बदमाश आरोपी तेजपाल सिंह उर्फ कालू राजपूत (26) निवासी गांवड़ी थाना पाटन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर सीकर के जंगलों में तीन दिन तक सर्च आॅपरेशन चलाकर दो एटीएम मशीनें बरामद की गई। पुलिस ने एटीएम लूट गैंग का खुलासा करते हुए अब तक तीन मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी धारदार हथियार से मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले अंतर र...
राजस्थान में फिर लगेगा महंगी बिजली का ‘करंट’

राजस्थान में फिर लगेगा महंगी बिजली का ‘करंट’

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान की गहलोत सरकार जहां चुनावी वर्ष में 'महंगाई राहत कैंप' के जरिए आमजन को राहत देने का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कोयला संकट से जूझते हुए कई गुना दाम पर विदेशों से कोयला खरीदने जा रही है, जिसका बोझ घूम-फिरकर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ना तय है।दरअसल गहलोत सरकार ने अब कोयला संकट के नाम पर प्रदेश के बिजली घरों के लिए विदेशों (इंडोनेशिया या साउथ अफ्रीका ) से फिर कोयला खरीदने की पूरी तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार 3.38 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदने की प्रक्रिया तो शुरू भी कर दी गई है। जानकार मानते हैं कि इससे बिजली उत्पादन 41 पैसे यूनिट महंगा हो जाएगा, जिसका बोझ घूम-फिरकर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ना तय है।ऊर्जा विभाग ने इसके पीछे केन्द्र सरकार के निर्देश का हवाला दिया है। इसके तहत कोल इंडिया से मिलने वाले कोयले का 6 प्रतिशत हिस्सा आयात करने के लिए कहा गया है। स्थानीय स्तर पर कोयल...
‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी’, सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को लेकर क्यों की ये टिप्पणी?

‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी’, सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को लेकर क्यों की ये टिप्पणी?

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सूरत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में आज सूरत की सेशंस कोर्ट से झटका लगा है। मानहानि मामले में मिली 2 साल की सजा के खिलाफ राहुल गांधी ने रोक लगाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि राहुल को संभलकर बोलना चाहिए था, क्योंकि वह सांसद थे और देश की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तक रह चुके हैं।सजा कानूनी रूप से सहीअतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी मोगेरा की अदालत ने 2019 के मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाने की मांग पर कहा कि अपीलकर्ता जैसे व्यक्ति से "नैतिकता के उच्च स्तर" की अपेक्षा की जाती है और ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जाती है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने जो सजा दी थी, वो कानूनी रूप से सही थी।राहुल के शब्द पीड़ादायकअतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी मोगेरा की अदालत ने अपने आदेश में कहा, "अपीलकर्ता के मुंह से निकले कोई भी अपमानजनक शब्द पी...
तस्कर गौवंश से भरा ट्रक लावारिश हालत में छोडकर भागे

तस्कर गौवंश से भरा ट्रक लावारिश हालत में छोडकर भागे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा (वार्ता). राजस्थान में भीलवाडा जिले के हमीरगढ थाना क्षेत्र में चित्तौडगढ़ हाइवे स्थित एक होटल के पास आज तस्कर गौवंश से भरा ट्रक लावारिस हालत में छोड़ भाग गये।गौसेवा समिति से जुड़े गौसेवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में कू्ररतापूर्वक भरे गये 23 सांडों को मुक्त करवा दिया, जबकि एक सांड ट्रक में मृत पाया गया। सभी सांडों को गौशाला भिजवा दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।पुलिस ने बताया कि हमीरगढ़ थाने के दीवान प्रमोद कुमार को मोबाइल से अल सुबह 4.40 बजे गौसेव से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे 48 भीलवाड़ा- चितोडगढ़ मार्ग पर होटल के सामने एक सफेद रंग का आयसर ट्रक रोड के किनारे खड़ा कर उसमें सवार लोग चले गये। ट्रक मे गोवंश भरा है।सूचना पर दीवान प्रमोद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, जहां ट्रक खड़ा मिला। चालक-खलासी मौजूद नहंी थे। ट्रक पर तिरपाल बंधा था, जिसे हटाकर जा...
सूर्यकुमार यादव की ‘बादशाहत’ बरकरार, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हुआ जमकर फायदा

सूर्यकुमार यादव की ‘बादशाहत’ बरकरार, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हुआ जमकर फायदा

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (कउउ) ने टी20 खिलाड़ियों की ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के युवा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बादशाहत बरकरार है और पहले स्थान पर बने हुए हैं। सूर्यकुमार के 906 अंक हैं। वहीं दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बने हुए हैं। बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके शानदार फॉर्म का फायदा मिला है। बाबर ने दूसरे टी20 में कीवी टीम के खिलाफ शतक जड़ा था।इस शतक के चलते बाबर को 14 अंकों का फायदा हुआ है। बाबर के अब 769 अंक हो गए हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के कई अन्य खिलाड़ियों को भी इस सीरीज से फायदा हुआ है और उनकी टी20 रैंकिंग में उछाल देखने को मिला है। बल्लेबाजी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद 11 स्थान के फायदे से 44वें और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम 87 स्थान के फायदे से 66वें और मार्क चैपमैन 36 स्थान के फायदे से 83वें स्थान पर पहु...