वादा निभाने 10 मई को राजस्थान आएंगे PM मोदी:श्रीनाथजी के दर्शन कर आबूरोड में जनसभा को करेंगे संबोधित
जयपुर. राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही सियासी दौरों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। अपने एक दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी सबसे पहले नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सिरोही पहुंचेंगे। जहां वह मानपुर हवाई पट्टी और ब्रह्माकुमारी आश्रम में पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
इससे पहले पीएम मोदी सितंबर में राजस्थान के आबूरोड पहुंचे थे। लेकिन तब तक रात के 10:15 बज गए थे। जिसकी वजह से पीएम मोदी आम जनता को संबोधित नहीं कर पाए थे। उस वक्त पीएम ने वहां मौजूद जनता से वादा किया था कि ' मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं दोबारा यहां आऊंगा और आपका जो प्यार है। उसे ब्याज समेत चुकता करूंगा।' ऐसे में अपने 7 महीने पुराने वादे को पूरा करने के लिए अब पीएम मोदी 10 मई को फिर से राजस्थान के आबूरोड पहुंच रहे हैं। राज...








