Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

बीकानेर में चार्जिंग के समय मोबाइल में ब्लास्ट, 3 झुलसे:घर में सो रहे बच्चों को बचाने में युवक भी जला; 3 महीने की बच्ची की हालत गंभीर

बीकानेर में चार्जिंग के समय मोबाइल में ब्लास्ट, 3 झुलसे:घर में सो रहे बच्चों को बचाने में युवक भी जला; 3 महीने की बच्ची की हालत गंभीर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के लूणकरनसर में शनिवार को चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में आग लग गई। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में युवक के दोनों हाथ जल गए हैं। तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पटवारी जितेंद्र महात्मा ने भी रिपोर्ट में कहा- मोबाइल की बैटरी फटने आग लग गई।लूणकरनसर की हंसेरा ग्राम पंचायत की मेघवाल ढाणी में यह घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई।घर वाले गए थे फसल काटनेहंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जमाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जमाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनों जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़...
बेमियादी समय के लिए बंद करवाया टोल प्लाजा

बेमियादी समय के लिए बंद करवाया टोल प्लाजा

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
फास्ट टैग की आड़ में आसपास के ग्रामीणों से टोल वसूलने का आरोपनोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर-रावतसर मार्ग पर टोपरियां के समीप टोल प्लाजा को शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव मंगेज चौधरी ने अनिश्चितकाल के लिये बंद करवा दिया। शनिवार को कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ पहुंचे मंगेज चौधरी ने टोल नाके पर धरना प्रारंभ कर दिया। मंगेज चौधरी ने बताया कि फास्टटैग की आड़ में आस-पास के ग्रामीणों से टोल वसूला जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक दर्जन से अधिक आस-पास के ग्रामीणों का नोहर व रावतसर के लिये दिन में अनेक बार आवागमन रहता हैं। इसके चलते हाल ही के दिनों में टोलकर्मी द्वारा फास्टैग का हवाला देकर टोल वसूला जा रहा हैं। खेतों से अपने गांव जाने वाले किसानों से भी टोल लिया जा रहा हैं। मंगेज चौधरी ने टोल नाके पर फास्टैग के अलावा आस-पास के ग्रामीणों का टोल न लगे इसके लिये टोल नाके पर अलग से...
मिशन 2023: सरकार कैसे रिपीट हो, अब कांग्रेस विधायकों से लगातार तीन दिन होगा वन टू वन संवाद

मिशन 2023: सरकार कैसे रिपीट हो, अब कांग्रेस विधायकों से लगातार तीन दिन होगा वन टू वन संवाद

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी बजट घोषणाओं और कामकाज के जरिए साल 2023 में फिर से रकार रिपीट होने के दावे किए हों लेकिन धरातल पर सरकार के कामकाज और योजनाओं को लेकर जनता में जनता में क्या रुझान है इसे लेकर अब सत्ता और संगठन ने पार्टी विधायकों और कार्यकतार्ओं के साथ वन टू वन संवाद का फैसला लिया है।17 अप्रेल से 20 अप्रेल तक लगातार प्रदेश कांग्रेस में फीडबैक बैठकों का दौर चलेगा और सरकार के कामकाज के साथ-साथ योजनाओं की भी जमीनी फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही फीडबैक बैठकों के जरिए विधायकों को पार्टी के नेता कार्यकतार्ओं से यह भी पूछा जाएगा कि सरकार के कामकाज को लेकर जनता क्या सोचती है? फीडबैक कार्यक्रमों बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों और निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया गया है।दरअसल 17 अप्रेल को अजमेर संभाग के अजमेर, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा जिले से आने वाले कांग्रेस विधायकों से वन टू वन संवाद किया...
‘रंगली बैसाखी’ कार्यक्रम में कलाकारों ने जमाया रंग

‘रंगली बैसाखी’ कार्यक्रम में कलाकारों ने जमाया रंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। बैसाखी के अवसर पर राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा की ओर से जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में शुक्रवार रात्रि आयोजित पंजाबी सभ्याचारक कार्यक्रम ‘रंगली पंजाबी’ में स्थानीय व बाहरी कलाकारों ने खूब रंग जमाया। लगभग 5 घंटे तक चले गीत-संगीत के इस कार्यक्रम का पंजाबी परिवारों ने खूब आनंद उठाया। पंजाबी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गिद्दे व भंगड़े पर लोग नाचने लगे। इस दौरान सुक्खासिंह महताब सिंह गतका अखाड़ा की ओर से प्रस्तुत मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन देख लोग हैरान रह गये। अतिथियों का पंजाबी परंपरा के अनुसार छुआरों, मखाणों, पतासों व टॉफियों की मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान पंजाबी भाषा अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रवि सेतिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पंजाबियत की विरासत से रूबरू करवाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जाने...
बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा

बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
फुटब्रिज गिरने से 85 घायल, 25 की हालत गंभीरउधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को बैसाखी उत्सव के दौरान एक फुटब्रिज गिर गया। हादसे में 80-85 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 20-25 की हालत गंभीर है। पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा है। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है। चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया कि 6-7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे के वीडियो में सामने आया है कि फुटब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग चढ़ गये। ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया।...
नारी सशक्तिकरण में अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय : करुणा

नारी सशक्तिकरण में अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय : करुणा

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
अम्बेडकर चौक पर डॉ. अम्बेडकर की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गईश्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी अशोक चांडक ने कहा है कि आज हम सब लोग जिन अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं, वे बाबा साहब के संविधान की देन हैं। वे शुक्रवार को यहां अम्बेडकर चौक पर दलित एक्शन कमेटी तथा आरक्षण मंच के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा ने कहा कि आज दलित समाज के लोग उच्च पदों पर आसीन हैं, यह सब बाबा साहेब के संविधान की ही बदौलत सम्भव हो पाया है। सभापति करूणा चांडक ने कहा कि नारी सशक्तिकरण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का योगदान अविस्मरणीय है। अम्बेडकर चौक की भव्य सजावट की गई थी। सर्वप्रथम अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूलमालायें एवं पुष्प अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। व...
श्रद्धा से मनाई डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती

श्रद्धा से मनाई डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं महासंघ के तत्वावधान में संविधान निर्मार्ता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं महासंघ ने शुक्रवार प्रात: 9 बजे गोल बाजार स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक पर हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अमरचंद बोरड़, विशिष्ट अतिथि हरपाल सिंह, अशोक किंगर, विजय कुमार अरोड़ा, विजय गोयल, जगीरचंद फरमा, धर्मचंद बेदी, मनीराम सेतिया व इन्दुभूषण चावला, कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश सिंगल सहित पदाधिकारियों, सदस्यों व गण्यमान्य लोगों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। सचिव मनीराम सेतिया ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर विचार रखे। अध्यक्ष रमेश सिंगल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करें तथा समाज में समानता व आपसी भाईचारा बनाए रखें। इस मौके पर सुरेन्द्र कु...
सचिन पायलट 17 से मैदान में उतरेंगे

सचिन पायलट 17 से मैदान में उतरेंगे

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
-खेतड़ी से सभाओं की शुरूआत, हाईकमान को ताकत दिखाने की तैयारीजयपुर (सीमा सन्देश)। राजधानी में एक दिन के अनशन के बाद अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हाईकमान को ताकत दिखाने की तैयारी कर ली है। वे 17 से मैदान में उतर रहे हैं। खेतड़ी से सभाओं की शुरूआत करने जा रहे हैं। उनका प्रत्येक जिले में सभाओं का कार्यक्रम फाइनल किया जा रहा है। इन सभाओं के माध्यम से जुटने वाली भीड़ के माध्यम से वे हाईकमान व कांग्रेस के विरोधी दलों को भी अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। इसके साथ ही इन सभाओं के माध्यम से वे समर्थकों व जनता को चुनाव से पहले सक्रिय करने की तैयारी में जुट गये हैं। 17 को 11 बजे वे शाहपुरा के खरी में परमानंद धाम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद खेतड़ी के टीबा बसई में शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जयपुर में अनशन के बाद राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पहले जिस तेवर में ...
15 महीने के निचले स्तर पर रिटेल महंगाई

15 महीने के निचले स्तर पर रिटेल महंगाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मार्च में घटकर 5.66% पर आई, खाने-पीने के सामान के दामों में गिरावट से घटी महंगाईनई दिल्ली. मार्च महीने में रिटेल महंगाई दर घटकर 5.66% पर आ गई है। फरवरी में महंगाई दर 6.44% रही थी, जो रिजर्व बैंक के टॉलरेंस लेवल (2-6%) से ज्यादा थी। वहीं जनवरी महीने में महंगाई 6.52% रही थी। खाने-पीने के सामान के दामों में गिरावट से महंगाई घटी है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के बास्केट में लगभग आधी हिस्सेदारी खाद्य पदार्थों की होती है।रिटेल महंगाई का ये 15-महीने का निचला स्तर है। नवंबर 2021 में महंगाई 4.91% और दिसंबर 2021 में 5.66% रही थी। वहीं खाद्य महंगाई दर की बात करें तो ये मार्च 23 में घटकर 4.79% पर आ गई है। फरवरी में ये 5.95% थी। बिजली और ईंधन की महंगाई भी घटी है। बिजली और ईंधन की महंगाई 9.90% से घटकर 8.91% पर आ गई है।एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए ...
आटे का कट्टा उछलकर सिर पर गिरा, मौत

आटे का कट्टा उछलकर सिर पर गिरा, मौत

टॉप न्यूज़, What's Hot, बीकानेर
ट्रेलर की टक्कर से टैक्सी में बैठे 2 की मौत, सड़क पर खड़े बुजुर्ग ने भी दम तोड़ाबीकानेर. बीकानेर में जैसलमेर बाइपास पर मंगलवार शाम ट्रेलर ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो लोग टैक्सी में बैठे थे जबकि टक्कर से टैक्सी में रखा आटे का कट्टा उछलकर सड़क पर खड़े बुजुर्ग के सिर पर जा गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी भी जान चली गई। चौंकानेवाला हादसा बीछवाल थाना क्षेत्र का है।टैक्सी जामसर से बीकानेर आ रही थी। मृतकों के नाम यारू खान, सत्यवीर और गौरव हैं। तीनों का बुधवार को पीबीएम अस्पताल पोस्टमार्टम कराया गया। टक्कर के बाद टैक्सी में रखे आटे के थैले और पशु आहार सहित बाकी सारा सामान सड़क पर बिखर गया। टैक्सी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।मृतकों में दो यूपी सेहादसे में दम तोड़ने वाले गौरव और सतवीर उत्तर प्रदेश से बीकानेर काम के लिए आए थे। यह लोग टैक्सी में सवार होक...