Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

देश में अगले 10 दिनों में तेजी से बढ़ेंगे कोरोना के मामले

देश में अगले 10 दिनों में तेजी से बढ़ेंगे कोरोना के मामले

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। देश में स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। अनुमान के मुताबिक, देश में अगले 10 दिनों तक कोविड के मामले बढ़ेंगे, लेकिन उसके बाद मामले तेजी से कम होने लगेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि भले ही मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मामलों में मौजूदा वृद्धि इइ.1.16 वैरिएंट के कारण हो रहा है, जो ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ''देश में कोविड-19 में एंडेमिक स्टेज (स्थानीय स्तर) की ओर बढ़ रहा है। अगले 10-12 दिनों तक मामले बढ़ सकते हैं और उसके बाद कम हो सकते हैं।''केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए कोरोना आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 7,830 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक नए मामले पिछले 223 दिनों में सबसे अधि...
मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज उद्घाटन किया ।श्री मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इसे जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां भारती की वंदना करने वाली राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही ह और दिल्ली कैंट-अजमेर वंदेभारत एक्सप्रेस से, जयपुर-दिल्ली आना-जाना और आसान हो जाएगा। यह ट्रेन, राजस्थान की टूरिज्म इंडस्ट्री को भी बहुत मदद करेगी। तीर्थराज पुष्कर हो या फिर अजमेर शरीफ, आस्था के ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुंचने में भी अब श्रद्धालुओं को ज्यादा आसानी होगी।उन्होंने कहा - बीते दो महीनों में ये छठी वंदेभारत एक्सप्रेस है जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला है। मुंबई-शोलापुर वंदेभारत एक्सप्रेस, मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन...
रॉयल्स ने दिल्ली को 57 रन से रौंदा

रॉयल्स ने दिल्ली को 57 रन से रौंदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
गुवाहाटी (वार्ता). सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर (79) और यशस्वी जायसवाल (60) के तूफानी अर्द्धशतकों के बाद ट्रेंट बोल्ट (29/3) और युजवेंद्र चहल (27/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से रौंद दिया।रॉयल्स ने दिल्ली के सामने 200 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली 142 रन ही बना सकी।बटलर और जायसवाल ने पहले विकेट के लिये 51 गेंद पर हुई 98 रन की आतिशी साझेदारी की। जायसवाल का विकेट गिरने के बाद रॉयल्स की पारी मध्य ओवरों में धीमी पड़ गयी लेकिन बटलर ने अंतिम ओवरों में शिमरन हेटमायर के साथ 49 रन जोड़कर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को बोल्ट ने पहले ओवर में ही दो झटके दे डाले, जिससे टीम कभी नहीं उभर सकी। दिल्ली के लिये कप्तान डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 65 रन बनाये, लेकिन इसके लिये उन्हों...
आर्लिन्स मास्टर्स जीतने से एक कदम दूर प्रियांशु

आर्लिन्स मास्टर्स जीतने से एक कदम दूर प्रियांशु

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आर्लिन्स (वार्ता). भारत के प्रियांशु राजावत ने आर्लिन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में शनिवार को आयरलैंड के न्हैट नुयेन को सीधे गेमों में हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया।प्रियांशु ने अपने तेजतर्रार कौशल और शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए नुयेन को 44 मिनट में 21-12, 21-9 से मात दी। यह प्रियांशु के करियर का पहला सुपर 300 इवेंट फाइनल है, जहां उनका सामना चीन के ली लान शी या डेनमार्क के मैगनस जोहान्सन से होगा।राजावत मुकाबले की शुरूआत में चौकस नजर आये और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की गलतियों का फायदा उठाते हुए ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद प्रियांशु बेहतर लय में नजर आये और पलक झपकते ही 17-11 की बढ़त पर पहुंच गये।नुयेन ने इस बीच एक पॉइंट अपने पक्ष में किया, लेकिन प्रियांशु ने एक दमदार स्मैश लगाकर 21-12 से जीत हासिल कर ली।दूसरे गेम में नुयेन ने वापसी करने के प्रयास में कई गलतियां कीं और प्रिया...
हैदराबाद में मोदी ने परिवारवादी राजनीति पर किया प्रहार

हैदराबाद में मोदी ने परिवारवादी राजनीति पर किया प्रहार

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
हैदराबाद (वार्ता). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (भारस) और कांग्रेस की राजनीति पर शनिवार को करारा प्रहार करते हुए कहा कि ये परिवारवादी ताकतें व्यवस्था पर अपना नियंत्रण छोड़ना नहीं चाहतीं, क्योंकि इससे उनके भ्रष्टाचार की राजनीति अवरुद्ध हो जाएगी।श्री मोदी ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तिरुपति के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के बाद परेड मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और 11 हजार 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 7865 करोड़ रुपए की छह राजमार्ग परियोजनाएं तथा बीबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) निर्माण शामिल है। प्रधानमंत्री ने 720 करोड़ रुपये की सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास की महत्वांकाक्षी परियोजना का शिलान्यास और हैदराबाद के उपनगरीय क्षेत्रों के लिए 13 नयी एमएमटीएस स...
हम विश्व मंगल साधना के मौन पुजारी -भागवत

हम विश्व मंगल साधना के मौन पुजारी -भागवत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा मोहनराव भागवत ने कहा है कि संगठित कार्य शक्ति हमेशा विजयी रहती है और हम विश्व मंगल साधना के मौन पुजारी हैं।डा भागवत शनिवार को जयपुर के जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में चल रहे सेवा संगम के दूसरे दिन देशभर से आए सेवा भारती के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सामर्थ्य-सम्पन्न संघ शक्ति चाहिए, क्योंकि अच्छा कार्य भी बिना शक्ति के कोई मानता नहीं है, कोई देखता नहीं है। यह विश्व का स्वभाव है।उन्होंने कहा कि संघ की प्रार्थना में "विजेत्री च न: संहता कार्यशक्तिर् विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्। परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं " ऐसा कहा गया है। संगठित कार्य शक्ति हमेशा विजयी रहती है। धर्म का सरंक्षण करते हुए हम राष्ट्र को परम वैभव सम्पन्न बनाएंगे।उन्होंने कहा कि संघ की प्रेरणा से स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य किए। इ...
‘मुद्रा’ योजना के तहत लोगों को अब तक 23 लाख करोड़ के ऋण दिए गए हैं: निर्मला सीतारमण

‘मुद्रा’ योजना के तहत लोगों को अब तक 23 लाख करोड़ के ऋण दिए गए हैं: निर्मला सीतारमण

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि प्रधानमंत्री 'मुद्रा' योजना के शुरू होने के बाद से 24 मार्च तक इसके तहत 40.82 करोड़ अकाउंट में लगभग 23.2 लाख करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 68% अकाउंट महिलाओं के जबकि लगभग 51% अकाउंट एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के नाम पर हैं।
‘सिटाडेल’ में हीरोइन को बचाने हीरो नहीं आएगा, ऐक्शन सीन करने को लेकर खुश हूं: समांथा

‘सिटाडेल’ में हीरोइन को बचाने हीरो नहीं आएगा, ऐक्शन सीन करने को लेकर खुश हूं: समांथा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने अमेरिकी शो 'सिटाडेल' के इंडियन वर्ज़न की शूटिंग को लेकर कहा है, "सेट पर हर दिन खुशी, रोमांच और संतोष से भरपूर होता है।" उन्होंने कहा, "यह (शूटिंग) कठिन ज़रूर है लेकिन एक महिला होने के नाते मैं संतुष्ट हूं कि ऐक्शन सीन कर रही हूं। अच्छी बात है कि...हीरोइन को बचाने हीरो नहीं आएगा।"
अदाणी टोटल गैस ने सीएनजी का दाम 8.13/यूनिट व पीएनजी का दाम 5.06/यूनिट घटाया

अदाणी टोटल गैस ने सीएनजी का दाम 8.13/यूनिट व पीएनजी का दाम 5.06/यूनिट घटाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने उत्तर प्रदेश के खुर्जा, हरियाणा के पलवल व फरीदाबाद, गुजरात के अहमदाबाद व वडोदरा समेत अन्य शहरों में पीएनजी का दाम 5.06/स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर तक घटा दिया है। वहीं, एटीजीएल ने देश के 21 शहरों में सीएनजी की कीमतों में 8.13/किलोग्राम तक की कटौती की है। नई कीमतें शनिवार से लागू हो गई हैं।...
पड़ोसी ने राजस्थान में दलित महिला के घर में घुसकर किया रेप, केमिकल डालकर उसे जलाया

पड़ोसी ने राजस्थान में दलित महिला के घर में घुसकर किया रेप, केमिकल डालकर उसे जलाया

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बाड़मेर (राजस्थान) में गुरुवार को एक शख्स ने दलित महिला के घर में घुसकर उससे रेप किया और फिर उसे जला दिया जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शकूर नामक आरोपी ने आग लगाने से पहले पीड़िता पर ज्वलनशील पदार्थ डाला था। बकौल पुलिस, शकूर महिला का पड़ोसी था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।