Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका, कहा- गवाहों पर असर डाल सकते हैं आप नेता

दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका, कहा- गवाहों पर असर डाल सकते हैं आप नेता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अभी जेल में रहना होगा। सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका गुरुवार (6 अप्रैल) को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। सत्येंद्र जैन करीब 11 महीने से जेल में है। आज हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के साथ ही सत्येंद्र जैन के जेल से बाहर निकलने की उम्मीद समाप्त हो गई है। सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में 22 मार्च को सुनवाई हुई थी। जिसमें न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने आरोपी के वकील और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दलीलें सुनी थी। इसके बाद अदालत ने जैन और उनके दो सहयोगियों की जमानत याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। जिसपर आज फैसला देते हुए कोर्ट ने जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी।जमानत याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने की यह टिप्पणीसत्यैंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज क...
वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मास्टरमाइंड शेरसिंह ओडिशा से गिरफ्तार

वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मास्टरमाइंड शेरसिंह ओडिशा से गिरफ्तार

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
प्रेमिका से पूछताछ के बाद पता चलाजयपुर। आखिर राजस्थान पुलिस को जिसकी तलाश थी वह मिल ही गया। एक लाख का इनामी बदमाश शेरसिंह ओडिशा से पकड़ा गया । उसे जयपुर जाया जा रहा है और उसके बाद उसके खिलाफ दर्ज केसेज में उसकी ट्रायल शुरू की जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामलों का वह मास्टर माइंड था और उसने भूपेन्द्र सारण को करीब एक करोड़ रुपए में जीके का पेपर बेचा था।इस मामले में अब सिर्फ भूपेन्द्र सारण ही फरार है। उसकी भी तलाश जोर शोर से जारी है। पूरे मामले की जांच कर रही उदयपुर पुलिस और एसओजी की टीमें जांच पड़ताल कर रही थी। एसओजी के अफसरों ने बताया कि पिछले सप्ताह जयपुर से शेरसिंह की प्रेमिका को पकड़ा गया था। वह एसबीआई बैंक में अफसर हैं और उसके बारे में सूचना मिली थी कि शेरसिंह के साथ मिलकर उसने पेपर बेचने और पेपर बेचने के बाद मिला पैसा ठिकाने लगाने का काम किया है।उसे हिरासत में लेकर ...
एससी/एसटी समुदाय व महिलाओं को सशक्त किया: स्टैंड-अप इंडिया के 7 वर्ष होने पर पीएम

एससी/एसटी समुदाय व महिलाओं को सशक्त किया: स्टैंड-अप इंडिया के 7 वर्ष होने पर पीएम

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को स्टैंड-अप इंडिया योजना के 7 वर्ष पूरे होने पर बताया कि इस योजना के तहत अब तक 1,80,630 से अधिक खातों में ₹40,710.43 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "इस पहल ने अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों व महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"...
फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने धमकी भरा पत्र भेजा है, उसे मुंहतोड़ जवाब दूंगा: किच्चा सुदीप

फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने धमकी भरा पत्र भेजा है, उसे मुंहतोड़ जवाब दूंगा: किच्चा सुदीप

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कन्नड़ ऐक्टर किच्चा सुदीप ने उनके कथित प्राइवेट वीडियोज़ लीक करने की धमकी वाले पत्र को लेकर कहा है, "मुझे पता है किसने भेजा है...वह फिल्म इंडस्ट्री से ही है। उसे मुंहतोड़ जवाब दूंगा।" इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने की खबरों को नकारते हुए कहा, "बीजेपी के लिए प्रचार करूंगा...खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा।"...
गुजरात की दिल्ली पर लगातार दूसरी जीत:6 विकेट से हराया, सुदर्शन की मैच जिताऊ पारी; शमी-राशिद ने लिए 3-3 विकेट

गुजरात की दिल्ली पर लगातार दूसरी जीत:6 विकेट से हराया, सुदर्शन की मैच जिताऊ पारी; शमी-राशिद ने लिए 3-3 विकेट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दिल्ली आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। उसे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। गुजरात की शानदार जीत गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में हरा दिया। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत गुजरात ने मैच को छह विकेट से अपने नाम किया। गुजरात की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी हार है। दिल्ली को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ...
बालाजी धाम में सियाराम जय जय सियारामा

बालाजी धाम में सियाराम जय जय सियारामा

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ रोड़ स्थित श्रीबालाजी धाम मंदिर के स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 2 अप्रैल ‘सियाराम जय जय सियाराम, सियाराम जय राम जय जय राम’ के अखंड संकीर्तन के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन कर मन्नते मांगी। रविवार सुबह शुरू हुए इस उत्सव में शहर सहित आस-पास के इलाकों से भी श्रद्धालु बालाजी के दरबार में बाबा के दर्शनार्थ पहुंच रहे है। पूरे मंदिर परिसर को जहां आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया है वहीं यहां आनेवाले श्रद्धालुओं दर्शनार्थ बैरिकेड्स लगाकर बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं। रोजाना बालाजी महाराज को फल, मिठाई, ड्राईफ्रूट्स की सवामणियां भी अर्पित की जा रही है। मंदिर श्रीबालाजी धाम ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष टॉटिया के अनुसार रामनाम संकीर्तन 6 अप्रैल तक चलेगा। इस उत्सव में विभिन्न व्यवस्थाओं के ल...
राजस्थान सरकार सवा लाख से अधिक किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी उच्च गुणवत्तापूर्ण बीज

राजस्थान सरकार सवा लाख से अधिक किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी उच्च गुणवत्तापूर्ण बीज

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बिजनेस
जयपुर (वार्ता). राजस्थान सरकार 15 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के सवा लाख से अधिक किसानों को उच्च गुणवत्तापूर्ण 35 हजार क्विंटल बीज नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीज वितरण और उत्पादन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इससे लगभग 5.89 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन होगा और किसानों को संबल मिलेगा। योजना में गेहूं, जौ, चना, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, मूंग, मोठ एवं उड़द की फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे 10 वर्ष से कम अवधि की उन्नत किस्मों के बीजों का उत्पादन होगा। इस निर्णय से प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन में वृद्धि होगी और कृषि उत्पादता बढ़ेगी। पंद्रह करोड़ रुपए की राशि कृषक कल्याण कोष से वहन की जाएगी।उल्लेखनीय है कि राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के अंतर्गत बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु एवं सीमांत कृषकों को नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री बी...
धोखाधड़ी करने के आरोप में पिता-पुत्र नामजद

धोखाधड़ी करने के आरोप में पिता-पुत्र नामजद

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। फाइनेंस की किश्तें जमा होने की बात कह साढ़े नौ लाख रुपए में दो ट्रैक्टरों का बेचान करने व बाद में एनओसी जारी करवाने की बात कह ट्रैक्टर मांगकर ले जाने व वापस नहीं लौटाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार कुलदीप गोदारा (37) पुत्र श्रवण गोदारा निवासी वार्ड 8, जोड़कियां ने लिखित रिपोर्ट दी कि वह 2 दिसम्बर 2017 को हनुमानगढ़ जंक्शन की नई धानमण्डी में जसवन्तराय सिंगला की दुकान पर बैठा था। तभी वहां गुरमेल सिंह पुत्र गुरबचन सिंह व उसके दोनों पुत्र गुरविन्द्र सिंह व गुरपाल सिंह जटसिख निवासी सरदारपुरा जीवन तहसील सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर आए। गुरमेल सिंह ने अपने पुराने जानकार जसवन्तराय सिंगला को बताया कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। इसलिए वह अपने दोनों ट्रैक्टर बेचना चाहता है। कुलदीप...
राजस्थान में डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म:डॉक्टरों-सरकार के बीच 8 बिंदुओं पर हुआ समझौता, कल सुबह से खुलेंगे प्राइवेट हॉस्पिटल

राजस्थान में डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म:डॉक्टरों-सरकार के बीच 8 बिंदुओं पर हुआ समझौता, कल सुबह से खुलेंगे प्राइवेट हॉस्पिटल

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में 16 दिन से चल रही डॉक्टर्स की हड़ताल आज खत्म हो गई। जयपुर में राइट टू हेल्थ (आरटीएच) बिल पर मंगलवार को डॉक्टर्स और सरकार के बीच 8 मांगों पर समझौता हो गया है। मुख्य सचिव उषा शर्मा से मीटिंग के बाद इस पर फैसला लिया गया।सेक्रेटरी प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसाइटी डॉ विजय कपूर ने बताया कि सुबह 10.30 बजे डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य सचिव से वार्ता के लिए उनके निवास पर पहुंचा था। सरकार ने हमारी मांगें मान ली है। हम सरकार के ड्रॉफ्ट से संतुष्ट है। बुधवार सुबह 8 बजे से सभी प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा।समझौते के पहले डॉक्टर्स ने महारैली निकाली। पिछले 10 दिन में डॉक्टर्स का ये दूसरा शक्ति प्रदर्शन था। इस रैली के बाद डॉक्टर्स का डेलिगेशन मुख्य सचिव से मिला और अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। इससे पहले 27 मार्च को भी बड़ी रैली जयपुर में निका...
पिता ने 2 बेटियों, पत्नी और दोहिते का गला काटा

पिता ने 2 बेटियों, पत्नी और दोहिते का गला काटा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सुबह ससुराल जाने वाली थी छोटी बेटी, हाथों में मेहंदी लगाकर सोई थीनागौर. नागौर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने सो रहे अपने ही परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से 2 बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी और दोहिते को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।छोटी बेटी को मंगलवार को ससुराल भेजना था, रात में वह अपने हाथों में मेहंदी लगाकर सोई थी। मामला जिले के परबतसर थाना इलाके के दिलढाणी में सोमवार रात 2 बजे का है।पुलिस ने बताया कि मनाराम (57) मानसिक रूप से बीमार है। छोटी बेटी रेखा (20) की बड़ू में शादी हुई है, उसे सुबह ससुराल के लिए निकलना था। इसलिए मनाराम की बड़ी बेटी मीरा (26) भी अपने 7 साल के बेटे प्रिंस के साथ पीहर आई हुई थी। छोटी बेटी के ससुराल भेजने को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं।...