Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

लिएंडर पेस से ब्रेकअप की खबरों के बीच किम शर्मा ने डिलीट की उनके साथ पोस्ट की गईं तस्वीरें

लिएंडर पेस से ब्रेकअप की खबरों के बीच किम शर्मा ने डिलीट की उनके साथ पोस्ट की गईं तस्वीरें

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अभिनेत्री किम शर्मा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस संग पोस्ट की गईं कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। 'ईटाइम्स' के मुताबिक, किम और लिएंडर कमिटमेंट इशूज़ के चलते अलग हुए हैं। रिपोर्ट्स थीं कि वे पिछले साल कोर्ट मैरिज करने की योजना बना रहे थे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।...
‘कथित धर्मनिरपेक्ष दलों में सबसे खतरनाक है टीएमसी’

‘कथित धर्मनिरपेक्ष दलों में सबसे खतरनाक है टीएमसी’

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बंगाल हिंसा को लेकर महेश जेठमलानी का ममता बनर्जी पर पलटवारनई दिल्ली। रामनवमी पर बंगाल में हुई हिंसा को लेकर सिसायत थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सांसद महेश जेठमलानी ने बंगाल हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष दलों में सबसे खतरनाक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस हैं।महेश जेठमलानी ने ममता पर लगाया आरोपजेठमलानी ने आरोप लगाते हुए एख ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों में सबसे खतरनाक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी है। सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव की मात्र हार ने ममता को रामनवमी के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए प्रेरित किया, जैसा 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने भाजपा समर्थकों के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया था। ममता के अपने मुस्लिम वोट बैंक को किसी भी हद तक कमजोर करके सत...
चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से बनाया

चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से बनाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
चेन्नई। 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के छठे मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 12 रन से हरा दिया है।करीब चार साल बाद अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर खेलने उतरी चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। टीम ने आईपीएल में 24वीं बार 200+ को स्कोर बनाने का कारनामा भी किया। जवाब में लखनऊ के बैटर्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन ही बना सके।चेन्नई के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरूआत दिलाई। ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी ने 56 बॉल पर 110 रन की पार्टनरशिप की। यह इन दोनों की 9 पारियों में तीसरी शतकीय साझेदारी रही।रवि बिश्नोई को 10वां ओवर देना लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने रवि बिश्नोई को बॉलिंग देने में देरी की। उन्हें 10वां ओवर फेंकने का मौका मिला। रवि ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें पावरप्ले के बा...
कैसे मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर ?

कैसे मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर ?

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर : राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में बीपीएल और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कनेक्शन धारियों को एक अप्रैल से 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। लेकिन 500 रुपये में सिलेंडर लेना जनता के लिए आसान नहीं होने वाला है। जिन लोगों ने अपना जन आधार कार्ड नहीं बनवा रखा वह सबसे पहले तो यह कार्ड बनवाए। जन आधार कार्ड बनने के बाद उसे अपने बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य है। जब लाभार्थी यह कार्य कर लें तो उसके बाद उन्हें पोर्टल पर गेस कनेक्शन की पूरी जानकारी भरनी होगी। साल में 12 सिलेंडर पर ही लाभार्थियों को सब्सिडी दी जाएगी। राजस्थान में फूड डिपार्टमेंट इसके लिए एक पोर्टल जल्द जारी करेगा। जिस पर रजिस्ट्रेशन और रसीद अपलोड की जानकारी होगी। इसके संबंध में जल्द ही अलग से निर्देश भी जारी किए जाएंगे। बता दें कि कॅश सब्सिडी के लिए हर महीने गैस रीफिल की रसीद भी प...
आईपीएल मैच पर बुकी चलाते चार गिरफ्तार, पांचवां फरार

आईपीएल मैच पर बुकी चलाते चार गिरफ्तार, पांचवां फरार

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। क्रिकेट सट्टे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर की मेट्रो सिटी कॉलोनी में दबिश दी। यहां चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांचवां आरोपित मौके से फरार हो गया। एसपी परिस देशमुख के अनुसार पुरानी आबादी एसएचओ सुरजीत कुमार ने रविवार देर रात मेट्रो सिटी कॉलोनी स्थित सी-7 अशोक कुमार अरोड़ा के मकान पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में विकास(30) पुत्र रमेश कुमार निवासी रेलवे क्वार्टर मोहनपुरा थाना सदर, प्रविंद्र सिंह (26) निवासी गुरुनगर पदमपुर रोड, आमिर जैदी (28) पुत्र मोहम्मद हसन निवासी मकान नंबर 134 वार्ड नंबर 22 पदमपुर रोड और पुरानी आबादी वार्ड नंबर 12 स्थित श्रीराम बारातघर के निकट निवासी रवि (28) पुत्र ओमप्रकाश को मौके पर क्रिकेट बुक्की के सामान सहित गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई की भनक लगते ही पांचवां आरोपित गुलशन ग्रोवर निवासी चांदनी चौक पुरानी आबादी मौके से फरा...
टिकट काउंटर के ऊपर मिला युवक का शव

टिकट काउंटर के ऊपर मिला युवक का शव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
बदबू उठने पर चला पता, पुलिस बोली, करता था नशाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन शहर के सार्वजनिक बस स्टैंड में बने टिकट काउंटर पर सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। बदबू उठने पर दुकानदारों ने टिकट काउंटर के ऊपर देखा तो बिस्तरे में युवक का शव पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की दो-तीन दिन पहले मौत हुई है। टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह टाउन बस स्टैंड में दुकान लगाने वाले एक दुकानदार ने टिकट काउंटर के पास बदबू आने पर इधर-उधर देखा तो कुछ नहीं मिला। जब उसने टिकट काउंटर पर चढ़कर देखा तो वहां लगे बिस्तरे में एक युवक का शव पड़ा था जो बदबू मार रहा था। उसकी सूचना पर अन्य दुकानदार व यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर टाउन पुलिस थाना से एएसआई नाथूलाल के नेतृत्व में पुलिस जवान बस स्टैंड पहुंचे और परिजनों ...
एसबीआई का सर्वर हुआ डाउन, यूज़र्स को यूपीआई सेवाएं इस्तेमाल करने में हो रही दिक्कत

एसबीआई का सर्वर हुआ डाउन, यूज़र्स को यूपीआई सेवाएं इस्तेमाल करने में हो रही दिक्कत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
देशभर में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के यूज़र्स ने बैंक का सर्वर डाउन होने की शिकायत की। यूूज़र्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे बैंक की यूपीआई, नेट बैंकिंग और योनो ऐप की सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने कहा कि वे कई दिनों से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
देश में न्याय और इंसाफ का ब्रैंड है सीबीआई: जांच एजेंसी के डायमंड जुबली पर पीएम मोदी

देश में न्याय और इंसाफ का ब्रैंड है सीबीआई: जांच एजेंसी के डायमंड जुबली पर पीएम मोदी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह में कहा है, "सीबीआई न्याय और इंसाफ का ब्रैंड है और देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने में सीबीआई की एक बड़ी ज़िम्मेदारी है।" प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को लोकतंत्र एवं न्याय के लिए सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा, "हम भ्रष्टाचारियों और भ्रष्टाचार के कारणों के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।"...
कौन हैं ऋषि सिंह जो बने हैं ‘इंडियन आइडल 13’ के विजेता?

कौन हैं ऋषि सिंह जो बने हैं ‘इंडियन आइडल 13’ के विजेता?

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
'इंडियन आइडल' के सीज़न 13 के विजेता ऋषि सिंह का जन्म 2 जुलाई 2003 को अयोध्या में हुआ था और उनके माता-पिता ने बचपन में उन्हें गोद लिया था। 'इंडियन आइडल' विजेता बनने से पहले ऋषि अपने घर के पास गुरुद्वारे और मंदिर में भजन गाया करते थे। ऋषि को इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर विराट कोहली फॉलो करते हैं।
राजस्थान में पिकअप वैन व ट्रक की टक्कर में 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में पिकअप वैन व ट्रक की टक्कर में 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
राजस्थान के चूरू में शनिवार रात पिकअप वैन व ट्रक की टक्कर में 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि हादसे के वक्त हरियाणा निवासी परिवार सालासर बालाजी मंदिर की यात्रा कर अपने गांव लौट रहा था। बकौल पुलिस, इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए हैं।