Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

विलियम्सन, निकोल्स के दोहरे शतक, न्यूजीलैंड 554 रन से आगे

विलियम्सन, निकोल्स के दोहरे शतक, न्यूजीलैंड 554 रन से आगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
वेलिंगटन (वार्ता). न्यूजीलैंड ने केन विलियम्सन (215) और हेनरी निकोल्स (200 नाबाद) के दोहरे शतकों की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शनिवार को 580 रन का स्कोर खड़ा करके मुकाबले को अपनी गिरफ्त में कर लिया। श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले 26 रन पर दो विकेट गंवा दिये और उस पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने का संकट मंडरा रहा है।पहले टेस्ट में मैच-जिताऊ शतक जड़ने वाले विलियम्सन ने यहां भी अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन करते हुए 296 गेंद पर 23 चौकों और दो छक्कों के साथ 215 रन बनाये। निकोल्स ने उनका साथ दिया और न्यूजीलैंड की पारी घोषित होने पर 200 रन बनाकर नाबाद रहे। निकोल्स ने 240 गेंद की पारी में 15 चौके और चार छक्के जड़े।न्यूजीलैंड ने दिन की शुरूआत 155/2 से की और विलियम्सन ने 26 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए अटूट धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने ...
मारुति ने लॉन्च की देश की पहली CNG सब-कॉम्पैक्ट SUV:एक किलो सीएनजी में 25.51 किमी चलेगी ब्रेजा S-CNG, शुरुआती कीमत 9.14 लाख

मारुति ने लॉन्च की देश की पहली CNG सब-कॉम्पैक्ट SUV:एक किलो सीएनजी में 25.51 किमी चलेगी ब्रेजा S-CNG, शुरुआती कीमत 9.14 लाख

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी ब्रेजा का सीएनजी (Brezza S-CNG) वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कार देश की पहली सब-कॉम्पैक्ट SUV है जो फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट से लैस है। कंपनी का दावा है कि ये कार CNG फ्यूल पर 25.51 KM/KG का माइलेज देगी। कंपनी ने नई मारुति सुजुकी ब्रेजा S-CNG को 4 वैरिएंट में 9.14 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कार की बुकिंग ओपन हो चुकी है, कस्टमर इसे 25,000 की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी कार की डिलीवरी तीन से चार महीनों में शुरू कर सकती है। ब्रेजा सीएनजी को मारुति ने सबसे पहले दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो-2023 में अनवील किया था। ब्रेजा S-CNG : इंजन और कलर ऑप्शनब्रेजा S-CNG में पेट्रोल वैरिएंट की तरह ही K-सीरीज का 1.5 लीटर डुअल जेट, डुअल VVT बाई-फ्यूल इंजन दिया गया है। ये इंजन सीएनजी मोड पर 87.7 PS की पावर ...
5415 लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री ने बीआईपी के तहत मिले 5 प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी; सीमेंट, ऑटोमोबाइल सेक्टर में बढ़ा निवेश

5415 लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री ने बीआईपी के तहत मिले 5 प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी; सीमेंट, ऑटोमोबाइल सेक्टर में बढ़ा निवेश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राज्य में जैसलमेर, राजसमंद, डूंगरपुर में औद्योगिक ईकाइयां लगाने और निवेश करने के लिए ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (बीआईपी) के तहत मिले प्रोजेक्ट्स के प्रस्तावों को आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दी है। इन यूनिट्स के लगने से राज्य में कुल 5415 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इन यूनिट्स को लगाने के लिए राज्य में करीब 6994 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा, जिनको सरकार की ओर से कस्टमाइज्ड पैकेज देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री निवास पर शनिवार को हुई बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस मौके पर गहलोत ने कहा कि सरकार राज्य में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए हर तरह के रियायतें दे रही है। इसके तहत राजस्थान में एमएसएमई नीति, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना...
दूर होगी शहर की बड़ी समस्या:सांखला और कोटगेट रेलवे क्रासिंग के पास बनेगा अंडर पास और अंडर ब्रिज, 35 करोड़ रुपए स्वीकृत

दूर होगी शहर की बड़ी समस्या:सांखला और कोटगेट रेलवे क्रासिंग के पास बनेगा अंडर पास और अंडर ब्रिज, 35 करोड़ रुपए स्वीकृत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर की सबसे पुरानी रेलवे क्रासिंग समस्या का समाधान जल्दी होने वाला है। राज्य सरकार ने इसके लिए बजट पारित कर दिया है। अब कोटगेट रेलवे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज का निर्माण होगा, जबकि सांखला फाटक के पास अंडर पास बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान बीकानेर शहर के लिए अनेक घोषणाएं की हैं। इसमें वेटरनरी विश्वविद्यालय का नाम भी गुरु जम्भेश्वर के नाम से करने की घोषणा की गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बीकानेर का विशेष ध्यान रखते हुए यहां की सबसे पुरानी समस्या के समाधान की राह आसान की है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार 35 करोड़ रुपए की लागत से सांखला फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे अंडरपास और कोटगेट रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण किया ज...
ऑनलाइन चालान का विरोध:एसपी ऑफिस पर किया विरोध प्रदर्शन, कहा ऑनलाइन चालान से बाइक सवार को नहीं मिलती कार्रवाई की जानकारी

ऑनलाइन चालान का विरोध:एसपी ऑफिस पर किया विरोध प्रदर्शन, कहा ऑनलाइन चालान से बाइक सवार को नहीं मिलती कार्रवाई की जानकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के लोगों ने शनिवार को एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर पिछले कई दिन से किए जा रहे ऑनलाइन चालान का विरोध किया है। इन लोगों का कहना था कि ऑनलाइन चालान में जिस वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होती है, उसे पता ही नहीं लगता कि उसका चालान काटा गया है। इसकी बजाय यदि व्हीकल को रोककर चालान किया जाए तो यह ज्यादा सही होगा। इससे संबंधित वाहन चालक को यह पता लगता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई का आधार क्या रहा है।एसपी ऑफिस पर की नारेबाजीइन लोगों ने एसपी ऑफिस पर नारेबाजी भी की। इन लोगों का कहना था कि वाहनों का इस तरह चालान करना आम आदमी के हित में नहीं हैं। कुछ ऐसे लोग भी चालान का शिकार हुए हैं जिनका एक से ज्यादा बार चालान हो गया। उन्हें चालान की कॉपी मिलने पर उन्हें कार्रवाई का पता लगा। ऐसे में उन्हें पैसे की व्यवस्था करने में भी परेशानी हुई। ऐसे में ऑनलाइन चालान की यह व्यवस्था बंद की जानी चाहिए।...
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 6 साथी गिरफ्तार:गाड़ी से भाग रहा था, पुलिस ने डेढ़ घंटे पीछा करके पकड़ा; पंजाब में इंटरनेट बंद

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 6 साथी गिरफ्तार:गाड़ी से भाग रहा था, पुलिस ने डेढ़ घंटे पीछा करके पकड़ा; पंजाब में इंटरनेट बंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
अमृतसर. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 6 साथियों को पंजाब पुलिस ने जालंधर के मैहतपुर इलाके में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस समय ये सभी मोगा की ओर जा रहे थे। यह गिरफ्तारी अजनाला थाने पर हमले से जुड़े केस में हुई है। पंजाब पुलिस के घेरा डालते ही अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर लिंक रोड से होते हुए भाग गया। पुलिस की करीब 100 गाड़ियां उसके पीछे लग गईं। अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने की सूचना है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। इस बीच हालात की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार दोपहर 12 बजे तक बंद कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस के घेराबंदी करने के बाद गाड़ी में बैठकर भागते अमृतपाल सिंह का वीडियो सामने आया। खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं जिनमें से दो मामले अमृतसर जिले क...
सैमसंग गैलेक्सी A54 और गैलेक्सी A34 भारत में लॉन्च:5G स्मार्टफोन में 32 MP सेल्फी कैमरा और 5000 mAh की बैटरी, 28 मार्च से शुरू होगी सेल

सैमसंग गैलेक्सी A54 और गैलेक्सी A34 भारत में लॉन्च:5G स्मार्टफोन में 32 MP सेल्फी कैमरा और 5000 mAh की बैटरी, 28 मार्च से शुरू होगी सेल

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
दक्षिण कोरियन टेक कंपनी कंपन सैमसंग (Samsung) ने भारतीय बाजार में अपना 5जी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। कंपनी ने A-सीरीज में दो 5जी स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A34 और सैमसंग गैलेक्सी A54 5G लॉन्च किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी सपोर्ट करते हैं, यूजर्स इनमें रिलायंस जियो और एयरटेल नेटवर्क पर 5जी सर्विस इस्तेमाल कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी A34 ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम वॉइलेट और ऑसम सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ आता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी A54 ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट और ऑसम वॉइलेट कलर में अवेलेबल है। सैमसंग गैलेक्सी A54 और A34 : प्राइस और अवेलेबलिटीकंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी A54 5G और A34 5G दोनों ही स्मार्टफोन को दो-दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। A54 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपए है। वहीं A34 5G के 8GB ...
दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ MX Player का विलय?:अमेजन या नेटफ्लिक्स के साथ बातचीत, ट्रेड का दावा- वल्गर कंटेंट से हुआ नुकसान

दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ MX Player का विलय?:अमेजन या नेटफ्लिक्स के साथ बातचीत, ट्रेड का दावा- वल्गर कंटेंट से हुआ नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
देश के प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म MX Player का दूसरे ओटीटी के साथ मर्ज होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, ये कंसॉलिडेशन अमेजन या नेटफ्लिक्स के साथ हो सकता है। इसको लेकर पेपर वर्क भी तैयार किया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल पुष्टि होनी बाकी है। अब MX Player क्यों बंद हो रहा है, ट्रेड एक्सपर्ट्स इस पर अपनी राय भी दे रहे हैं। मशहूर ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश वानखेड़े बताते हैं, ऐसी खबर तो पहले ही आ रही थी कि ये चैनल बंद होगा या फिर किसी और के साथ इसका विलय हो जाएगा। पिछले साल फरवरी में एमएक्स टकाटक का शेयरचैट के साथ विलय हो गया था। ज्यादा वल्गर कंटेंट होने से अलग हुए ऐडवर्टाइजर्स ?MX Player के बिजनेस मॉड्युल पर गिरीश आगे कहते हैं, जो उनकी पेरेंट कंपनी है, उनके पास ऐडवर्टाइजर्स की लाइन है। वो सब साफ सुथरे कंटेंट को स्पॉन्सर करते थे। MX Player ने ऑडियंस जुटाने के लिए पहले प्रीमियम कैटेगरी ल...
सिसोदिया की रिमांड 5 दिन बढ़ी:ED ने कोर्ट से कहा- उनसे और सवाल करने हैं, अभी ईमेल-मोबाइल डेटा का एनालिसिस कर रहे

सिसोदिया की रिमांड 5 दिन बढ़ी:ED ने कोर्ट से कहा- उनसे और सवाल करने हैं, अभी ईमेल-मोबाइल डेटा का एनालिसिस कर रहे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. दिल्ली शराब नीति केस में राउज एवेंन्यू कोर्ट ने ED को मनीष सिसोदिया की 22 मार्च (5 दिन) तक की रिमांड दे दी है। हालांकि जांच एजेंसी ने कोर्ट से 7 दिन की कस्टडी मांगी थी। ED ने कोर्ट में कहा कि LG ने जब इस मामले की शिकायत की तो सिसोदिया ने अपना फोन बदल दिया था। लेकिन एजेंसी ने उनके मोबाइल डेटा को फिर से निकाल लिया है। अब एजेंसी उनके ईमेल और मोबाइल फोन से निकाले गए डेटा का एनालिसिस कर रही है। अभी हमें सिसोदिया से और सवाल पूछने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने कहा कि मामले से जुड़े दो लोगों को 18 और 19 मार्च को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। उन्हें सिसोदिया के सामने बिठाकर ई-मेल और मोबाइल से मिले डेटा के बारे में पूछताछ करनी है। इस पर कोर्ट ने कहा कि ईमेल से मिले डेटा के बारे में पूछताछ करने के लिए उन्हें कस्टडी में रखने की जरूरत नहीं है। ये तो आप जेल में भी कर सकते ह...
इंदिरा रसोई में अब मिलेगा बाजरा, ज्वार, गेंहू का दलिया:घूघरी, खिचड़ी समेत लोकल डिश खास, लोगों की पसंद के अनुसार मिलेगा

इंदिरा रसोई में अब मिलेगा बाजरा, ज्वार, गेंहू का दलिया:घूघरी, खिचड़ी समेत लोकल डिश खास, लोगों की पसंद के अनुसार मिलेगा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में 213 नगर पालिका क्षेत्रों में चल रही करीब 1 हजार इंदिरा रसोई में खाना खाने वाले लोगों को मेन्यू में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इंदिरा रसोई की थाली में रोटी, दाल और सब्जी के अलावा मिलेट्स यानी मोटे अनाज से बना खाना भी सर्व करने के आदेश दिए है। इसके तहत लोगों को बाजरा, गेंहू, ज्वार की से बनी खिचड़ी, दलिया, घूघरी भी मिल सकती है। ये सब सीजन के अनुसार और स्थानीय स्तर पर लोगों की पसंद के अनुसार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टर्स को अपने-अपने जिलों की कुछ रसोईयों में इसका ट्रायल शुरू करवाने के आदेश दिए है। दरअसल मुख्यमंत्री ने अपने बजट में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए घरेलू मिलेट्स का उपयोग बढ़ाने की घोषणा की थी। इसमें इंदिरा रसोई में लोगों को इससे बने भोजन को देने के लिए कहा था। इसी के तहत पिछले दिनों ...