लोगों को 35 लाख के मोबाइल लौटाएगी पुलिस:सवा सौ से ज्यादा महंगे मोबाइल जब्त किए गए, मालिकों को वापस मिलेंगे
बीकानेर. बीकानेर में जगह-जगह गुम और चोरी हुए मोबाइल एक बार फिर मालिक तक पहुंच जाएंगे। पुलिस ने ऐसे एक-दो नहीं बल्कि सवा 100 मोबाइल जब्त किए हैं। अब छानबीन करके संबंधित मालिक को बुलाकर उसे फोन लौटाया जा रहा है। एसपी की स्पेशल डीएसटी टीम के प्रयास से ये मोबाइल पिछले कई दिनों के प्रयासों से एकत्र हो सके हैं। सभी मोबाइल की कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।
बीकानेर पुलिस की साइबर टीम गुम हुए मोबाइल के नंबरों के आधार पर पड़ताल कर रही है। इसी दौरान गुम हुए मोबाइल किसी अन्य मोबाइल पर काम करते मिले। इस पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को फोन करके थाने बुलाया और मोबाइल जब्त कर लिया। अधिकांश लोगों ने सस्ते दाम में ये मोबाइल खरीद रखे थे, जबकि कुछ को मोबाइल बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर मिले थे। जिन लोगों से मोबाइल मिले हैं, उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पिछले दिनों...








