अंडर-19 के बाद द. अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप,:ऑस्ट्रेलिया- भारत दावेंदार, जानिए किन टीमों पर होगी नजर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 10 फरवरी से होगा। पिछली बार ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में हुआ था, जहां 8 मार्च 2020 को फाइनल देखने रिकॉर्ड 86,174 दर्शक पहुंचे थे। इन दो टी20 वर्ल्ड कप के बीच आए बदलावों का असर इस बार देखने को मिल सकता है। इससे पहले आगामी वर्ल्ड कप के बारे में सारी चीजें जानते हैं...
वर्ल्ड कप का मेजबान कौन है?आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है। द. अफ्रीका ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, जिसे भारत ने जीता है। टूर्नामेंट के 23 मैच बोलैंड पार्क, सैंट जॉर्ज और न्यूलैंड ग्राउंड पर खेले जाएंगे। ग्रुप राउंड 10 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा। 23 और 24 फरवरी को सेमीफाइनल खेले जाएंगे। 26 फरवरी को फाइनल होगा। टूर्नामेंट के वॉर्मअप मैच 6 फरवरी से होंगे।
कितनी टीमें हिस्सा ले रही है?वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, ...








