Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

ओपनिंग वीक पर हाइएस्ट कलेक्शन वाली फिल्म बनी पठान:केजीएफ 2 और बाहुबली के रिकॉर्ड को तोड़ा, सिर्फ सात दिन में वर्ल्डवाइड आंकड़ा 640 करोड़ पहुंचा

ओपनिंग वीक पर हाइएस्ट कलेक्शन वाली फिल्म बनी पठान:केजीएफ 2 और बाहुबली के रिकॉर्ड को तोड़ा, सिर्फ सात दिन में वर्ल्डवाइड आंकड़ा 640 करोड़ पहुंचा

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
थिएटर्स में पठान का ब्लॉकबस्टर रन जारी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 318.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, रिलीज के सातवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की है। पठान ओपनिंग वीक पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने केजीएफ 2 और बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तमिल और तेलुगु के आंकड़े मिला लिए जाएं तो फिल्म की कुल कमाई 330.25 करोड़ हो गई है। वहीं फिल्म ने अब तक 639.1 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।...
40 फीसदी डॉक्टरों के पद खाली:राज्य के 61 मेडिकल कॉलेज और उनसे अटैच हॉस्पिटलों 2336 टीचिंग फैकल्टी नहीं

40 फीसदी डॉक्टरों के पद खाली:राज्य के 61 मेडिकल कॉलेज और उनसे अटैच हॉस्पिटलों 2336 टीचिंग फैकल्टी नहीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान सरकार भले ही राज्य के सरकारी हेल्थ सेक्टर को देश का सबसे अच्छा बताती हो, लेकिन यहां ट्रीटमेंट के लिए मरीजों को अब भी लम्बा इंतजार या दूसरे बड़े शहरों में जाना पड़ता है। इसके पीछे कारण मेडिकल कॉलेज और उनसे अटैच हॉस्पिटलों में डॉक्टरों की कमी। वर्तमान स्थिति देखे तो मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट और राजस्थान मेडिकल एज्युकेशन सोसायटी (राजमेस) की ओर से संचालित 61 मेडिकल कॉलेज और उनसे अटैच हॉस्पिटलों में 40 फीसदी डॉक्टरों (चिकित्सक शिक्षक) के पद खाली पड़े है। जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज की स्थिति देखे तो सिटी कार्डियक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ईएनटी समेत अन्य यूनिट्स में भर्ती होने वाले मरीजों को 2 लेकर 15 दिन तक सर्जरी के लिए इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं डॉक्टरों और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ (पैरा मेडिकल स्टाफ) की कमी के कारण यहां 2-डी ईको, सोनोग्राफी, ईएनटी से संबंधित कई जांचों के...
कोहरा नहीं, सर्दी कायम:बीकानेर में तापमान में सामान्य परिवर्तन के बाद भी सर्द हवाएं कर रही है परेशान

कोहरा नहीं, सर्दी कायम:बीकानेर में तापमान में सामान्य परिवर्तन के बाद भी सर्द हवाएं कर रही है परेशान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में तापमान में मामूली अंतर के बाद सर्दी का असर कायम रहा। मंगलवार को सुबह जहां कोहरे के कारण लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे थे, वहीं दोपहर में गर्म कपड़ों में छटपटाहट महसूस हुई। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार सुबह कोहरा नहीं रहा लेकिन तेज हवाओं ने सर्दी से राहत नहीं दी। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तक तेज उत्तरी हवाएं प्रभावी रहने से कुछ स्थानों पर कोहरे में कमी आ सकती है। इसके साथ ही तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। बीकानेर में भी कोहरे में कमी आई है, ऐसे में आज दिन में तापमान में गिरावट से सर्दी फिर तेज हो सकती है। बीकानेर में पिछले दो दिन से सर्दी ज्यादा है, खासकर दिन में कोहरा परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले तक माइनस में चल रहे चूरू के तापमान में ...
फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग:हिंदुमलकोट उपतहसील पर किसानों ने किया प्रदर्शन, कहा किसानों की फसलों का हो सर्वे

फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग:हिंदुमलकोट उपतहसील पर किसानों ने किया प्रदर्शन, कहा किसानों की फसलों का हो सर्वे

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. जिले में सरसों की फसल में पाळा पड़ने से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग के संबंध में मंगलवार को किसानों ने हिंदुमलकोट उपतहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि उनकी फसलों के नुकसान के लिए उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। उनका कहना था कि फसलों का सर्वे ही नहीं किया गया है। सरकार फसलों का सर्वे करवाकर नुकसान का मुआवजा दे तो किसानों को लाभ होगा। उपतहसीलदार को ज्ञापन देते ग्रामीण। उपतहसील पहुंचकर नारेबाजीकिसानों ने एडवोकेट मुकेश गोदारा के नेतृत्व में उपतहसील कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि इस बार जिले में बड़ी संख्या में किसनों ने सरसों की फसल बोई है लेकिन पिछले दिनों पड़े पाळे के कारण फसलें नष्ट हो गई। सरसों की फसल पर फलियां तो नजर आ रही है लेकिन तेज सर्दी और पाळे के कारण अंदर से बीज नष्ट हो गए हैं। इससे किसान परेशान हैं।गोदारा ने बत...
बजट में मिलेट्स को बढ़ावा देने की घोषणा

बजट में मिलेट्स को बढ़ावा देने की घोषणा

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नयी दिल्ली (वार्ता). वित्त मंत्री सीतारमण ने देश में मिलेट्स (ज्वार, बाजार और मोटे अनाजों) के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए हैदराबाद स्थिति भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान को केन्द्र से मदद बढ़ाने तथा उसे उत्कृष्टता केन्द्र का दर्जा देने की घोषणा की है।श्रीमती सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में 2023-24 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि भारत श्रीअन्न (मिलेट्स) का उत्पादन और निर्यात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत को श्रीअन्न का वैश्विक केन्द्र बनाने के लिए हैदराबाद स्थित भारतीय मिलेट्स अनुसंधान को उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में मदद की जाएगी। ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में सर्वोत्तम पद्धतियों को साझा कर सके।उल्लेखनीय है कि भारत के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मनाने की घोषणा की है। मोटे अनाजों को उन्नत भोजन माना गया है क्योंकि उनकी खेती ...
श्रीअन्न से कैसे मिलेगा किसानों को फायदा, टैक्स छूट के क्या मायने; पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया

श्रीअन्न से कैसे मिलेगा किसानों को फायदा, टैक्स छूट के क्या मायने; पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2023 की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किया गया यह बजट गरीबों को वरीयता देने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का ऐलान किया है। इससे देश के शिल्पकारों, श्रमिकों और कुशल कारीगरों को सम्मान मिल सकेगा। इसके अलावा महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए किए गए ऐलानों की भी पीएम नरेंद्र मोदी ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब हमें डिजिटल सेक्टर की सफलता को कृषि क्षेत्र में भी दोहराना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर मना रही है। भारत में तो इसके कई प्रकार हैं।आज दुनिया में यदि मिलेट्स का प्रचलन बढ़ रहा है तो इसका फायदा किसानों को मिलना ही चाहिए। इसलिए इन सुपरफूड्स को श्री अन्न की पहचान दी गई है। इनकी पैदावार के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। इससे छोटे किसानों को भी आर्थिक संबल म...
भारत को दुनियां की उम्मीदों पर उतरना है खरा: मोदी

भारत को दुनियां की उम्मीदों पर उतरना है खरा: मोदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
भीलवाड़ा (वार्ता). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करने की जरुरत बताते हुए कहा है कि भारत दुनियां के हर मंच पर अपनी बात डंके की चोट कहता है और दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता भी कम की जा रही हैं लेकिन हमें अपने संकल्प को सिद्ध कर भारत के प्रति दुनियां की उम्मीदों पर खरा उतरना है।श्री मोदी आज भीलवाड़ा जिले के आसींद के मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण दिवस पर आयोजित एक बड़ी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भगवान देवनारायण के संदेशों एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरुरत बताते हुए कहा कि गुर्जर समाज की नई पीढ़ी जो युवा हैं वे भगवान देवनारायण के संदेशों एवं शिक्षा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाये। यह गुर्जर समाज को जहां सशक्त करेगा और देश को अगो बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि21वीं सदी का यह कालखंड भारत और राजस्थान के विकास के लिए अह्म है। हमें एकजुट ...
मलेशिया ने जापान को मात दी

मलेशिया ने जापान को मात दी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
राउरकेला (वार्ता). मलेशिया ने शेलो सिल्वेरियस के दो गोलों की बदौलत शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के क्लासिफिकेशन मुकाबले में जापान को 3-2 से मात दी।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर 13वें से 16वें स्थान के लिये खेले गये मुकाबले में शेलो सिल्वेरियस (सातवां, 31वां मिनट) ने मलेशिया के लिये दो गोल किये, जबकि सुहैमी इरफान शाहमी (33वां मिनट) ने एक गोल किया। जापान के गोल काइतो तनाका (23वां) और सेरेन तनाका (31वां मिनट) ने दागे।मलेशिया ने मुकाबले की मजबूत शुरूआत करते हुए सातवें मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल जमा दिया, जबकि जापानी रक्षण शुरूआती क्वार्टर में कमजोर नजर आया। दूसरे क्वार्टर में हालांकि मलेशिया के मरहान जलील को येलो कार्ड देखकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। जापान ने विपक्षी टीम का एक खिलाड़ी कम पाकर उस पर दबाव बनाया। जापान 23वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने म...
लॉरेंस गैंग के नाम पर दो पार्षदों व चिकित्सक से मांगी फिरौती

लॉरेंस गैंग के नाम पर दो पार्षदों व चिकित्सक से मांगी फिरौती

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पार्षदों से 50-50 लाख व चिकित्सक से मांगे एक करोड़ रुपए, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शराब कारोबार से जुड़े शहर के दो भाजपा पार्षदों व नामी चिकित्सक को कॉल कर लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन व टाउन पुलिस थानों में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। जंक्शन पुलिस थाना में पार्षद की ओर से दो जनों जबकि टाउन पुलिस थाना में चिकित्सक की ओर से एक जने के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार शराब कारोबार से जुड़े शहर के भाजपा पार्षद राजेन्द्र कुमार (45) पुत्र रामपत जाट निवासी वार्ड 57, बिजली कॉलोनी, सुरेशिया व गुरदीप सिंह बराड़ निवासी गांधीनगर ने जंक्शन पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके मोबाइल फोन नम्बर पर 25 जनवरी को अज्ञात नम्बर से व्हाट्सएप से वॉ...
30-31 जनवरी को होने वाली बैंकों की हड़ताल टली:हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन बंद रहने वाले थे बैंक

30-31 जनवरी को होने वाली बैंकों की हड़ताल टली:हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन बंद रहने वाले थे बैंक

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने मुंबई में हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद 30-31 जनवरी को होने वाली दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी है। इससे पहले कई बैंक यूनियंस ने 30-31 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की थी। इस हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन यानी 28 से 31 जनवरी तक बैंक बंद रहने वाले थे। 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले थे। वहीं 28 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार होने की वजह से बैंक बंद हैं। बैंक कर्मचारियों की हैं 5 मांगेंAIBEA के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने बताया था कि बैंक कर्मचारियों की 5 मांगें हैं। पहली बैंकिंग वर्किंग कल्चर में सुधार, बैंकिंग पेंशन को अपडेट किया जाए, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) को खत्म किया जाए, वेतन को रिवाइज किया जाए और सभी काडर में भर्तियां की जाए। 31 जनवरी को होगी IBA के साथ बैठकअखिल भ...