Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सलमान खान पर फिर हमलावर हुईं सोमी अली:बोलीं – सलमान मुझे घंटो मारते थे, चोट छिपाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट की मदद लेनी पड़ती थी

सलमान खान पर फिर हमलावर हुईं सोमी अली:बोलीं – सलमान मुझे घंटो मारते थे, चोट छिपाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट की मदद लेनी पड़ती थी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सोमी अली ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने सलमान खान पर काफी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब वो मुंबई में रहती थीं तो सलमान उन्हें मारते पीटते थे साथ ही गाली गलौज भी करते थे। सोमी का कहना है कि उन्हें कई बार मेकअप से अपनी चोट छिपानी पड़ती थी। सोमी ने कहा है कि सलमान ने उनके साथ जो भी किया वो कोई अलग बात नहीं है क्योंकि उन्होंने कई लड़कियों के साथ ऐसा किया है। ऐसा पहली बार नहीं है कि सोमी ने सलमान के खिलाफ बोला है, वो पहले भी कई बार सलमान खान के खिलाफ हमलावर होती रही हैं। मेकअप लगाकर चोट के निशान छिपाने पड़ते थेसोमी अली ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया है। सोमी ने उस नोट में लिखा है कि उनके चलाए NG0 से प्रभावित होकर डिस्कवरी पर एक डाक्युमेंट्री 'फाइट और फ्लाइट ' पर सलमान खान ने बैन लगवा दी थी। सोमी ने कहा- 'जब मैं न्यूयॉर्क में थ...
खड़ी पिकअप में लगी आग:टोल नाके के पास पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, टोल प्रबंधन लापरवाह

खड़ी पिकअप में लगी आग:टोल नाके के पास पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, टोल प्रबंधन लापरवाह

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को टोल नाके के पास पिकअप गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में सवार युवक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी जबर्दस्त थी कि डीजल का टैंक भी चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर राख हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और नेशनल हाइवे से पिकअप को किनारे किया गया है। शुक्रवार को हाइवे पर दौड़ती पिकअप में अचानक आग लगी। लखासर टोल के पास हुए इस हादसे में पिकअप सवार को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, वैसे ही वो कूदकर नीचे उतर गया। कुछ देर में ही पिकअप की आग ने विकराल रूप ले लिया। पिकअप में सामान भी रखा हुआ था, जो आग में जलकर राख हो गया। पिकअप में चारे सहित काफी सामान था, जो जल गया। आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। टोल पर नहीं थी व्यवस्था गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। चालक पहले ह...
किसान नियम तोड़कर कर रहे गाजर की धुलाई:सिंचाई विभाग ने दी चेतावनी, 15 दिन में रुपए जमा कराने को कहा

किसान नियम तोड़कर कर रहे गाजर की धुलाई:सिंचाई विभाग ने दी चेतावनी, 15 दिन में रुपए जमा कराने को कहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर गाजर धुलाई कर रहे किसान अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। इस साल से सिंचाई विभाग ने किसानों को हर महीने तीन हजार रुपए जमा करवाने के बाद ही गंगनहर के किनारे गाजर धुलाई की मशीन लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन कुछ किसान नियमों की अनदेखी कर रहे है। ये किसान बिना कोई फीस जमा करवाए गाजर धुलाई मशीन लगा रहे हैं। पिछले दिनों सिंचाई विभाग ने जांच की तो करीब 15 किसानों की मशीन बिना फीस जमा करवाए लगी मिली। विभाग ने दी चेतावनीसिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किसानों को चेतावनी दी है। विभाग के अधिकारियों ने मशीनें जब्त करने की भी चेतावनी दी है। श्रीगंगानगर में हर दिन करीब साढ़े सात हजार टन गाजर निकलती है। इनकी धुलाई के लिए करीब दो सौ किसानों ने जिले में जगह-जगह मशीनें लगा रखी है। श्रीगंगानगर की गाजर मंडी में रखी गाजर। यहां लगी हैं मशीनेंजिला मुख्यालय के नजदीक गांव साधुवाली, क...
चार दिन में दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण:जयपुर में सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर थे; संत बोले- ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे

चार दिन में दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण:जयपुर में सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर थे; संत बोले- ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर के लिए एक और जैन मुनि ने अपने प्राण त्याग दिए। गुरुवार देर रात 1.20 बजे मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया। चार दिन में ये दूसरे संत हैं, जिन्होंने अपनी देह त्याग दी। शुक्रवार सुबह जैसे ही संत के देह छोड़ने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग मंदिर पहुंचने लगे। संत की डोल यात्रा संघीजी मंदिर से विद्याधर नगर तक निकाली गई। इस मौके पर जैन संत शशांक सागर ने कहा कि जब तक झारखंड सरकार सम्मेद शिखर को तीर्थ स्थल घोषित नहीं करेगी तब तक मुनि ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे। दरअसल, जयपुर के सांगानेर स्थित संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर में समर्थसागर जी तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे थे। बता दें कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में इसी मंदिर में जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने 3 जनवरी को प्राण त्यागे थे। मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज प्...
दिल्ली में मेयर चुनाव के पहले हंगामा:AAP और BJP पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की, हाथापाई; कई आसन से गिरे, चोटें आईं

दिल्ली में मेयर चुनाव के पहले हंगामा:AAP और BJP पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की, हाथापाई; कई आसन से गिरे, चोटें आईं

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हंगामे की वजह से शुरू नहीं हो पाई। चार घंटे चले हंगामे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि मेयर चुनाव टल सकता है। उधर, आप ने इस मुद्दे पर कोर्ट जाने के संकेत दिए हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू होना था, लेकिन प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले मनोनीत सदस्यों को जैसे ही शपथ दिलानी शुरू की, आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे बीजेपी पार्षद भी इनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। AAP के पार्षद प्रोटेम स्पीकर के आसन पर चढ़ गए। इस दौरान कुछ पार्षद कुर्सी उठाकर पटकते देखे गए। कुछ धक्का लगने से नीचे गिर गए। कुछ को चोटें आईं।...
राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा जमा फीस का पुर्नभरण

राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा जमा फीस का पुर्नभरण

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
इग्नू के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में 31 जनवरी तक प्रवेशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जनवरी 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है। नैक की ओर से ए++ ग्रेड प्राप्त इग्नू को एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के सिरमौर इग्नू की ओर से जनवरी एवं जुलाई सत्र में लगभग 250 कार्यक्रम अलग-अलग स्तर के जैसे सर्टिफिकेट डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा, स्नातक तथा स्नातकोत्तर उपलब्ध है। हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इग्नू नियमित अध्ययन केन्द्र 23139 के समन्वयक डॉ. रामपाल अहरोदिया ने बताया कि यूजीसी की ओर से नई नीति-2020 के तहत नियमों में परिवर्तन से अब विभिन्न राजकीय-निजी महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत छात्र-छात्रा अब तक एक साथ दो विभिन्न पाठ्यक्रम कर ...
पठान के प्रमोशन के दौरान हुआ हंगामा:बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थिएटर में की तोड़फोड़, बोले-नहीं रिलीज होने देंगे फिल्म

पठान के प्रमोशन के दौरान हुआ हंगामा:बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थिएटर में की तोड़फोड़, बोले-नहीं रिलीज होने देंगे फिल्म

टॉप न्यूज़, What's Hot, मनोरंजन
बेशरम रंग गाने पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता थिएटर में घुसकर तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो गुजरात के अहमदाबाद शहर का है, जहां बुधवार को फिल्म के प्रमोशन के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ता एक मॉल में घुस आए और थिएयर में तोड़-फोड़ करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पठान के पोस्टर फाड़ दिए और थिएटर मालिकों को फिल्म ना रिलीज करने की धमकी भी दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फाड़े पठान के पोस्टर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये वीडियो अहमदाबाद के अल्फा वन मॉल के मल्टीप्लेक्स का है, जहां रिलीज से पहले पठान के प्रमोशन के लिए पोस्टर लगाए गए थे। इस बात की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली और वो वहां पर आ धमके। वायरल वीडियो में कार्यकर्ता पठान के पोस्टर के...
फ्लाइट में बुजुर्ग पर पेशाब करने वाले की गिरफ्तारी होगी:दिल्ली पुलिस ने टीमें बनाई, क्रू मेंबर्स पर भी एक्शन लेगा एअर इंडिया

फ्लाइट में बुजुर्ग पर पेशाब करने वाले की गिरफ्तारी होगी:दिल्ली पुलिस ने टीमें बनाई, क्रू मेंबर्स पर भी एक्शन लेगा एअर इंडिया

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी दिल्ली पुलिस ने कर ली है। आरोपी का नाम शेखर मिश्रा है, जो मुंबई का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 45 साल है। उसके खिलाफ IPC की धारा 354, 294, 509, 510 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने टीमें गठित की हैं। वहीं, एअर इंडिया ने भी उस पर एक्शन लिया है। उस पर 30 दिनों तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहले जानते है क्या है मामलाएअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई। जब महिला ने लिखी टाटा ग्रुप को...
स्कूलों में 15 जनवरी तक बढ़ सकती हैं छुटि्टयां:सर्दी बढ़ने पर कलेक्टर ले सकेंगे फैसला, जयपुर में 7 जनवरी को होगा फैसला

स्कूलों में 15 जनवरी तक बढ़ सकती हैं छुटि्टयां:सर्दी बढ़ने पर कलेक्टर ले सकेंगे फैसला, जयपुर में 7 जनवरी को होगा फैसला

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में लगातार बढ़ती सर्दी के बाद शिक्षा विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। गुरुवार को शिक्षा विभाग के निदेशक गौरव अग्रवाल ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 15 जनवरी तक छुटि्टयां घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया है। ऐसे में अब जिला स्तर पर शिक्षा अधिकारी मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन के साथ 15 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि से पहले जयपुर में जिला कलेक्टर के आदेश के बाद 7 जनवरी तक स्कूलों में छुटि्टयां घोषित की गई है। वहीं प्रदेश के दूसरे जिलों में आज शाम तक छुटि्टयां को लेकर आदेश जारी हो सकते है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि प्रदेशभर में लगातार सर्दी का असर बढ़ रहा है। पहले 5 जनवरी तक स्कूलों में छुटि्टयां घोषित की गई थी। लेकिन सर्दी और हवा में गलन दिनों-दिन बढ़ रही है। ऐसे में जिला स्तर पर कलेक्टर को छुटि्टयां घो...
सेना के जवान ने किया सुसाइड:खुद पर चलाई सर्विस गन, रजिस्टर में लिखा- डिप्रेशन में हूं

सेना के जवान ने किया सुसाइड:खुद पर चलाई सर्विस गन, रजिस्टर में लिखा- डिप्रेशन में हूं

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में सेना की छावनी में एक जवान ने सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे,तब तक जवान दम तोड़ चुका था। उसने सुसाइड से पहले रजिस्टर में सुसाइड नोट भी लिखा था, जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बीकानेर में जयपुर रोड पर स्थित सैन्य छावनी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह (36) के पास एक कोच का जिम्मा था। पिछले कुछ समय से वो डिप्रेशन में था। सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह ने सुसाइड से पहले रजिस्टर में उसने लिखा कि मैं डिप्रेशन में हूं और इसीलिए जीवन त्याग रहा हूं। उसका शव फिलहाल मिल्ट्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां से पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाएगी। सिंह ने बताया कि जवान ने किसी भी व्यक्ति विशेष पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। डिप्रेशन में होने के कारण ही उसने स्वयं का जीवन त्याग दिया। फि...