Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

श्रीगंगानगर सीमा में मिले हैरोइन के तीन पैकेट:पाकिस्तान से फेंके जाने की संभावना, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

श्रीगंगानगर सीमा में मिले हैरोइन के तीन पैकेट:पाकिस्तान से फेंके जाने की संभावना, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर सीमा के पास खेत में हैरोइन के तीन पैकेट मिले है। बीएसएफ ने बुधवार देर रात इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। संभावना है कि,पैकेट पाकिस्तान से फेंके गए है। हालांकि बीएसएफ ने इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा है। रायसिंहनगर इलाके के गांव लखा हाकम के पास काकूसिंहवाला में किसान सुरेश पुत्र भागीरथ का खेत है। किसान ने अपने खेत में एक काले रंग का पैकेट पड़ा देखा था। किसान ने बीएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। ड्रोन से पैकेट डालने की संभावनाश्रीगंगानगर इलाके में घड़साना, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ आदि का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान सीमा से सटा है। इन इलाकों में पिछले कुछ समय में कई बार ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की ओर से हैरोइन के पैकेट डाले गए हैं। ऐसे में इस बार भी ये पैकेट ड्...
शकील का शतक, पटेल-सोढ़ी ने करवाई न्यूजीलैंड की वापसी

शकील का शतक, पटेल-सोढ़ी ने करवाई न्यूजीलैंड की वापसी

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
कराची (वार्ता)। पाकिस्तान ने सऊद शकील (124 नाबाद) के शतक और सरफराज अहमद (78) के साथ उनकी विशाल साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 407 रन बना लिये। पाकिस्तान हालांकि अब भी 42 रन से पीछे है और उन्होंने नौ विकेट गंवा दिये हैं।पाकिस्तान ने दिन की शुरूआत 154/3 के स्कोर से की, जबकि अच्छी लय में दिख रहे इमाम-उल-हक अपने शतक से चूक गये। इमाम ने 165 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाये।शकील और सरफराज ने इसके बाद मोर्चा संंभाल लिया और पांचवें विकेट के लिये 150 रन जोड़े। सरफराज ने 109 गेंदों पर 10 चौकों के साथ 78 रन बनाये, हालांकि डैरिल मिचेल की गेंद पर टॉम ब्लंडेल की शानदार स्टंपिंग ने उन्हें इस पारी को शतक में बदलने से रोक दिया। शकील ने अपना शतक पूरा करने के बाद आगा सलमान (41) के साथ भी 53 रन जोड़े।तीसरा सत्र समाप्त होने से कुछ देर पहले तक पाकिस्तान मजबूत स्...
सुबह कोहरे के बाद दोपहर को खिली धूप, फिर भी छूटी धूजणी

सुबह कोहरे के बाद दोपहर को खिली धूप, फिर भी छूटी धूजणी

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
दिन में भी पड़ रही रात जैसी सर्दी, 7 जनवरी से राहत मिलने की उम्मीदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नए साल के चौथे दिन भी कड़ाके की सर्दी से सितम ढहाया। सुबह छाए कोहरे ने परेशान किया तो दोपहर को धूप खिलने के बावजूद चली सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाई। सुबह देर तक बुजुर्ग-बच्चे घरों में दुबके रहे। लोगों के हाथ-पांव सुन पड़ गए। चौक-चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। कड़ाके की सर्दी से दिनचर्या भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। इससे पहले मंगलवार रात्रि को ही क्षेत्र को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। बुधवार सुबह भी छाए कोहरे के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित रहा। शहर व कस्बों की तुलना में गांवों में घना कोहरा होने के कारण सबसे अधिक वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। वहीं सर्दी का असर बढ़ने से किसानों के चे...
नगर निगम में नहीं मिले 75 फीसदी कर्मचारी:नगर निगम हेरिटेज में औचक निरीक्षण करने पहुंची टीम; चैम्बरों में लाइटें, हीटर ऑन मिले

नगर निगम में नहीं मिले 75 फीसदी कर्मचारी:नगर निगम हेरिटेज में औचक निरीक्षण करने पहुंची टीम; चैम्बरों में लाइटें, हीटर ऑन मिले

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी-अधिकारी अपने काम को लेकर कितने जिम्मेदार है। इस दावे की पोल आज राज्य प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम के औचक निरीक्षण में खुल गई। जयपुर नगर निगम हेरिटेज में आज टीम के 7 लोगों ने औचक निरीक्षण किया तो वहां 75 फीसदी कर्मचारी-अधिकारी गैरहाजिर मिले। इसमें बड़ी बात ये है कि यहां टीम को एक भी राजपत्रित (गजेटेड ऑफिसर) रैंक का अधिकारी उपस्थित नहीं मिला, जबकि उनके चैम्बर में लाइट, हीटर ऑन मिले। प्रशासनिक सुधार विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री कल्ला राम मीणा के नेतृत्व में टीम आज नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय सुबह 9:30 बजे पहुंची तो देखा पूरा ऑफिस खाली पड़ा है। नगर निगम हैरिटेज के मुखिया (कमिश्नर) विश्राम मीणा का भी चैम्बर खाली मिला। खुद कमिश्नर करीब दोपहर 10:30 बजे मुख्यालय पहुंचे। अधीक्षण अभियंता (सिविल), विधानसभा प्रकोष्ठ, डिप्टी कमिश्नर विजिलेंस, एडिश्नल चीफ इंजीनीयर औ...
बीकानेर कांग्रेस में 8 ब्लॉक अध्यक्ष:जाकिर हुसैन को बीकानेर शहर के ए ब्लॉक और सुमित कोचर को बी ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया

बीकानेर कांग्रेस में 8 ब्लॉक अध्यक्ष:जाकिर हुसैन को बीकानेर शहर के ए ब्लॉक और सुमित कोचर को बी ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने राज्यभर में ब्लॉक अध्यक्षों के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति कर दी है। इसमें बीकानेर जिले में आठ ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। बीकानेर पश्चिम, खाजूवाला, कोलायत और नोखा में ब्लॉक अध्यक्षों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ए ब्लॉक का जिम्मा जाकिर नागौरी को दिया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा की ओर से जारी जंबो लिस्ट में बीकानेर के आठ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति किए गए हैं। इसमें बीकानेर पश्चिम के ए ब्लॉक में जाकिर हुसैन नागौरी, बी ब्लॉक में सुमित वल्लभ कोचर को नियुक्त किया गया है। सुमित लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय है। एनएसयूआई से यूथ कांग्रेस और अब ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए है। वो किसान और कांग्रेस नेता वल्लभ कोचर के पुत्र हैं। वहीं जाकिर हुसैन नागौरी को ए ब्लॉक का जिम्मा दिया गया है। जाकिर भी अर...
श्रीगंगानगर में नॉर्दन विंड का असर, सर्दी बढ़ी:कोहरे में कुछ मीटर दूर देख पाना भी मुश्किल, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री पहुंचा

श्रीगंगानगर में नॉर्दन विंड का असर, सर्दी बढ़ी:कोहरे में कुछ मीटर दूर देख पाना भी मुश्किल, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री पहुंचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर में नॉर्दन विंड के असर से बुधवार अल सुबह तेज सर्दी के साथ कोहरा छाया रहा। इससे कुछ मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल था। विजिबिलिटी लगभग जीरो रही। ऐसे में दिन के समय भी लोग बाइक और कार सवार लाइट जलाकर निकले। सर्दी में किसान सब्जी मंडी पहुंचे और अलाव तापकर राहत ली। कोहरे से गुजरता मोटरसाइकिल सवार। पहाड़ी इलाकों में सर्दी बढ़ने का असरश्रीगंगानगर इलाके में 15 दिसंबर के बाद करीब एक महीने बेहद सर्द होता है। इस दौरान दिन में तापमान बहुत ज्यादा नहीं रहता। सूरज के दर्शन भी काफी कम होते हैं। ऐसे में इन दिनों तेज सर्दी पड़ती है। जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख आदि इलाकों में बर्फ पड़ने का असर इलाके में तेज सर्दी के रूप में सामने आ रहा है। नॉर्दन विंड यह असर श्रीगंगानगर इलाके तक ला रही है। नॉर्दन विंड के असर से मंगलवार शाम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ...
नए साल के पहले दिन बड़ा झटका! गैस सिलेंडर हुआ महंगा, चेक करें नए भाव

नए साल के पहले दिन बड़ा झटका! गैस सिलेंडर हुआ महंगा, चेक करें नए भाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को गैस सिलेंडर के नए भाव जारी कर दिए हैं। आज से सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक सभी शहरों में गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है। यानी घरेलू सिलेंडर के लिए आपको ज्यादा रुपए नहीं देने पड़ेगे।सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में की गई है। वहीं राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह सिलेंडर अपने पुराने रेट पर मिल रहे हैं।कॉमर्शियल सिलेंडर के रे...
जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध:दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे

जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध:दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. झारखंड में स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस पर रविवार को मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली में जैन समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोग दिल्ली के प्रगति मैदान और इंडिया गेट पर इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों के एक डेलिगेशन ने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो झारखंड सरकार के सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के खिलाफ है। यह जैन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इससे तीर्थ को नुकसान होगा। प्रदर्शनकारी झारखंड सरकार से फैसला बदलने की मांग कर रहे हैं। इस मसले को लेकर जैन समुदाय के लोग 26 दिसंबर से देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं, रविवार को यह प्रदर्शन तेज हो गए। मुंबई में भी समुदाय के लोग झारखंड सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे। महा...
72 वर्ष के हुये नाना पाटेकर

72 वर्ष के हुये नाना पाटेकर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई (वार्ता)। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नाना पाटेकर आज 72 वर्ष के हो गये।नाना पाटेकर उर्फ विश्वनाथ पाटेकर का जन्म मुंबई में 01 जनवरी 1951 को एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ। उनके पिता दनकर पाटेकर चित्रकार थे। नाना ने मुंबई के जे.जे. स्कूल आॅफ आटर्््स से पढ़ाई की। इस दौरान वह कॉलेज द्वारा आयोजित नाटकों में हिस्सा लिया करते थे। नाटा पाटेकर को स्केचिंग का भी शौक था और वह अपराधियों की पहचान के लिए मुंबई पुलिस को उनकी स्केच बनाकर दिया करते थे।नाना ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1978 मे प्रदर्शित फिल्म‘गमन’से की लेकिन इस फिल्म में दर्शकों ने उन्हें नोटिस नहीं किया। अपने वजूद को तलाशते नाना को फिल्म इंडस्ट्री में लगभग आठ वर्ष संघर्ष करना पड़ा। फिल्म‘गमन’के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गए। इस बीच उन्होंने गिद्ध भालू शीला जैसी कई दोयम दर्जे की फिल्मों मे अभिनय किया...
दिसंबर में जीएसटी संग्रह 1,49,507 करोड़ रुपये

दिसंबर में जीएसटी संग्रह 1,49,507 करोड़ रुपये

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता)। माल एवं सेवाकर कर (जीएसटी) का दिसंबर 2022 में सकल राजस्व संग्रह 1,49,507 करोड़ रुपये रहा है जो दिसंबर 2021 के जीसटी राजस्व 1,29,780 करोड़ रुपये की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। यह लगातार 10 वां महीना है जब जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।वित्त मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 26,711 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 33,357 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 78,434 करोड़ रुपये जिसमें आयात पर संग्रिहत 40263 करोड़ रुपये का कर भी शामिल है। उपकर 11,005 करोड़ रुपये रहा है जिसमें आयातित वस्तुओं संग्रहित कर 850 करोड़ रुपये भी शामिल है।मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी में 36,669 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 31,094 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। दिसंबर 2022 में नियम...