Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने मनोहर लाल को इस्तीफा सौंपा

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने मनोहर लाल को इस्तीफा सौंपा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
चंडीगढ़ (वार्ता)। हरियाणा के खेल मंत्री एवं हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने अपने खिलाफ यौन उत्पाीडन के आरोप लगने के बाद रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। श्री सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौप दिया है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपार्ट आने तक वह अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपते हैं।चंडीगढ़ पुलिस के प्रवक्ता राम गोपाल के अनुसार शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 26 थाने में शनिवार को श्री सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए ,354बी, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उन्हें गलत इरादे से छुआ था।हरियाणा के खेल मंत्री ने अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंपा। श्री सिंह ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद और सरासर झूठे हैं।खेल म...
जयपुर में सुबह 7.16 बजे सूर्य मंदिर पर पहुंचती है

जयपुर में सुबह 7.16 बजे सूर्य मंदिर पर पहुंचती है

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. नूनं जनाः सूर्येण प्रसूता अयन्न्थानि कृणवन्नपाँसि।यानी- सूर्य से प्रेरणा लेकर मनुष्य जिस मात्रा में कर्म करता है, उसी मात्रा में उसे पदार्थों का लाभ मिलता है। जयपुर में सूर्य की पहली किरण सबसे पहले गलता गेट के सूर्य मंदिर का स्पर्श करती है। सूर्य की आखिरी किरण भी इसी मंदिर पर पड़ती है। दैनिक भास्कर नए साल पर सूर्योदय की पहली किरण का यह वीडियो और फोटो आपके लिए लाया है। क्योंकि यह साल सूर्य के समान पूर्ण उल्लास और ऊर्जा के साथ विकास का प्रकाश लेकर आ रहा है। भास्कर की टीम सुबह 6:30 बजे सूर्य मंदिर पहुंची, फिर यहां सूर्य की पहली किरण के उदय होने का इंतजार किया। सूर्य की पहली किरण निकलने से पहले बादलों में सतरंगी आभा बिखरने लगी। जैसे-जैसे पल गुजर रहे थे, यह आभा कम होती जा रही थी और सोने जैसी आभा का प्रकाश तीव्र होता जा रहा था। जैसे ही सुबह 7:16 बजे सूर्य की पहली किरण निकली तो उ...
राजू ठेहट हत्याकांड, शूटर्स तक हथियार पहुंचाने वाला गिरफ्तार:हत्या के लिए शूटर्स को रुपए और हथियार बीकानेर से पहुंचाए, यहीं से पांच गिरफ्तार

राजू ठेहट हत्याकांड, शूटर्स तक हथियार पहुंचाने वाला गिरफ्तार:हत्या के लिए शूटर्स को रुपए और हथियार बीकानेर से पहुंचाए, यहीं से पांच गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सीकर में राजू ठेहट की हत्या मामले में बीकानेर से एक और गिरफ्तारी की गई है। अब तक बीकानेर से पांच युवकों को सीकर पुलिस के हवाले किया जा चुका है। हत्याकांड में उपयोग में लिए गए हथियारों की सप्लाई और शूटर्स को रुपए पहुंचाने के तार सीधे तौर पर बीकानेर से जुड़े हुए हैं। अब तक बीकानेर से शूटर्स को रुपए उपलब्ध करवाने के प्रमाण मिले थे लेकिन अब हथियार देने के मामले में गिरफ्तारी हो गई है। बीकानेर के जिस आरोपी को बीकानेर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है, उस पर हथियार पहुंचाने का आरोप है। पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले आरोपी धनराज गहलोत पुत्र सत्यनारायण गहलोत को सीकर पुलिस के हवाले कर दिया है। एएसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी धनराज गहलोत ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। उन्होंने बताया कि अब आरोपी से सीकर पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी। किस तरह के हथियार बीकानेर से उपलब...
मटका चौक पर दुकान में लगी आग:​​​​​​​अल सुबह पड़ौसियों ने धुआं उठते देखा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

मटका चौक पर दुकान में लगी आग:​​​​​​​अल सुबह पड़ौसियों ने धुआं उठते देखा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के मटका चौक स्थित एक दुकान पर रविवार अल सुबह आग लग गई। यह दुकान मटका चौक के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल के बाहर शेड लगाकर बनाई हुंई है। इस दुकान में मटके और कुछ अन्य सामान बेचा जाता है। आग लगने से दुकान में रखा फर्नीचर जल गया। शुरुआती तौर पर दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। दुकान में आग लगने के बाद सामान संभालता दुकान मालिक। शॉर्ट सर्किट से लगी आगदुकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात दुकान बंद करके घर गया था। अल सुबह करीब चार बजे के आसपास अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। आग बढ़ते-बढ़ते दुकान में रखे काउंटर और लकड़ी के अन्य समान तक पहुंच गई। दुकान के आगे से गुजर रहे लोगों ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने दी दुकान मालिक को जानकारी मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ...
संतोष ट्रॉफी के अंतिम चरण में पहुंची दिल्ली

संतोष ट्रॉफी के अंतिम चरण में पहुंची दिल्ली

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता)। दिल्ली ने गौरव रावत के गोल की बदौलत शनिवार को 76वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) में कर्नाटक को 1-0 से हराकर टूनार्मेंट के अंतिम चरण में जगह बना ली।डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम पर खेले गये करो या मरो मुकाबले में जीत हासिल करके मेजबान दिल्ली ग्रुप-1 में शीर्ष स्थान पर चली गयी।दूसरी ओर, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर खेले गये मुकाबलों में त्रिपुरा ने लद्दाख को 2-1 से हराकर जीत का स्वाद चखा जबकि गुजरात ने उत्तराखंड को 3-1 से पराजित किया।दिल्ली ने भले ही पहले चरण के आखिरी मुकाबले में अपना दबदबा रखा, लेकिन कर्नाटक के गोलकीपर सत्यजीत बोदोर्लोई के शानदार बचावों के चलते दिल्ली को निर्णायक गोल के लिये लंबा इंतजार करना पड़ा।दिल्ली की फॉरवर्ड लाइन जयदीप, अजय रावत और रविराज ने कई मौके बनाये लेकिन हर बार कर्नाटक के गोलकीपर सत्यजीत दीवार बनकर सामने आये। कर्नाटक ने कुछ एक अवसरों पर...
2022 ने बिगाड़ा लोगों का बजट:गैस सिलेंडर हजार रुपए के पार, एक किलो आटा 26 से 32 रुपए का हुआ

2022 ने बिगाड़ा लोगों का बजट:गैस सिलेंडर हजार रुपए के पार, एक किलो आटा 26 से 32 रुपए का हुआ

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. साल 2022 खत्म होने को है, इस साल महंगाई ने लोगों को खूब सताया। 2022 में पहली बार घरेलू गैस सिलेंडर 1,000 रुपए के पार निकल गया। वहीं आटा इस साल 26 रुपए से बढ़कर 32 रुपए किलो पर पहुंच गया है। इसी तरह हर घर में रोजाना उपयोग होने वाले सामान जैसे तेल, दूध और चावल जैसी चीजों के दाम भी इस साल बढ़े हैं। महंगाई बढ़ने के कारण क्या है?महंगाई के बढ़ने का सीधा-सीधा मतलब आपके कमाए पैसों का मूल्य कम होना है। उदाहरण के लिए, यदि महंगाई दर 7% है, तो आपके कमाए 100 रुपए का मूल्य 93 रुपए होगा। ऐसे कई फैक्टर हैं जो किसी इकोनॉमी में कीमतों या महंगाई को बढ़ा सकते हैं। आमतौर पर, महंगाई प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने, प्रोडक्ट और सर्विसेज की डिमांड में तेजी या सप्लाई में कमी के कारण होती है। महंगाई बढ़ने के 6 बड़े कारण होते हैं: डिमांड पुल इन्फ्लेशन तब होती है जब कुछ प्रोडक्ट और सर्विसेज की डिमांड अचानक ते...
ऋषभ का हाल जानने पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर:बोले- हम उसे चीयर-अप करने पहुंचे थे, सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएं

ऋषभ का हाल जानने पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर:बोले- हम उसे चीयर-अप करने पहुंचे थे, सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
30 दिसंबर को ऋषभ पंत का बूरी तरह से एक्सीडेंट हो गया। यह खबर सुनकर 31 दिसंबर को एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर उनसे मिलने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल के एंट्रेंस गेट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनिल और अनुपम खेर ऋषभ से मिलने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गेट पर खड़ा स्टाफ दोनों का वेलकम करता है। यूजर्स दोनों के इस जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं। हम ऋषभ पंत को चीयर-अप करने गए थे- अनुपम खेरन्यूज एजेंसी PTI ने कहा- 'वह रिकवर कर रहा है। हम उसके फैंस के तौर पर उससे मिलने गए थे। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और हम उसे फिर से खेलते हुए देखें।' वहीं अनुपम खेर बताया- वहां हम पंत को को चीयर अप करने गए थे। उन्होंने कहा-' सब कुछ ठीक है। हम पंत उनकी मां और रिश्तेदारों से मिले, वे सभी ठीक हैं। हमने उन्हें खूब हंसाया।' उर्वशी ने ऋषभ के ल...

चीन पर शाह का राहुल को जवाब:कोई हमारी एक इंच जमीन भी नहीं ले सकता, राहुल ने कहा था- चीन बड़ी तैयारी में

टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. भारत-चीन सीमा विवाद के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है। मुझे भारत-चीन सीमा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। हमारे ITBP के जवान सीमा पर गश्त लगा रहे हैं और हमें उन पर पूरा भरोसा है। उनके रहते किसी की मजाल नहीं है कि हमारी इंच जमीन का भी कोई अतिक्रमण कर पाए। शाह का यह बयान तवांग में झड़प के 20 दिन बाद आया है। शाह के इस बयान को राहुल गांधी के उस बयान का जवाब भी माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था- चीन और पाकिस्तान डोकलाम और तवांग जैसे इलाकों में कुछ बड़ा प्लान कर रहा है। शाह ने ITBP जवानों की तारीफ कीअमित शाह ने बेंगलुरु में ITBP के आवासीय और गैर-आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में कहा कि ITBP देश के सबसे मुश्किल क्षेत्रों में काम करने वाला सुरक्षा बल है। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि -42 डिग्री तापमान म...
महिला उत्पीड़न में फंसा डॉक्टर, अब SMS का डिप्टी सुप्रीडेंट:डॉक्टर राणावत को वापस पद पर लगाया, छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप था

महिला उत्पीड़न में फंसा डॉक्टर, अब SMS का डिप्टी सुप्रीडेंट:डॉक्टर राणावत को वापस पद पर लगाया, छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप था

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. महिला उत्पीड़न मामले में पिछले साल जयपुरिया हॉस्पिटल के पूर्व सुप्रीडेंट (अधीक्षक) से हटाए डॉ. एस.एस. राणावत को फिर से एसएमएस अस्पताल में लगाया गया है। सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए डॉ. राणावत को वापस एसएमएस में डिप्टी सुप्रीडेंट के पद पर लगाया है। डॉ. राणावत को पिछले साल सरकार ने हॉस्पिटल की ही एक महिला स्टाफ के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने के मामले में पद से हटाया था उनके खिलाफ जांच शुरू करवाई थी। जांच की रिपोर्ट आने के बाद से अब तक सरकार ने उसे सार्वजनिक नहीं किया। डॉ. राणावत पर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में दवाईयों की खरीद में 5 करोड़ रुपए का घोटाला करने के आरोप भी लगे थे। दरअसल, पिछले साल एक अक्टूबर को जयपुरिया हॉस्पिटल की एक कनिष्ठ सहायक ने छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मामले की शिकायत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को की थी। इस मामले में उस समय बजाज नगर थाने में भी एफआईआर दर्ज करवाई ...
फिर सर्दी की चपेट में बीकानेर:तापमान में गिरावट का दौर शुरू, फलौदी के बाद सबसे ठंडा बीकानेर, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस

फिर सर्दी की चपेट में बीकानेर:तापमान में गिरावट का दौर शुरू, फलौदी के बाद सबसे ठंडा बीकानेर, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. शुक्रवार की रात बीकानेर में न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट हुई। तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से घटकर अब महज पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि मैदानी व धोरों से अटे रेगिस्तान में ये और भी कम है। सुबह दस बजे तक बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में ही कोहरा इतना कम रहा कि कुछ मीटर दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। तापमान में आई इस गिरावट ने स्थानीय लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। आने वाले दिनों में बीकानेर में सर्दी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, बीकानेर से कम तापमान अब सिर्फ फलौदी में है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है, जबकि बीकानेर में ये पांच डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा करौली में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। बीकानेर संभाग के अन्य जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है...