राजस्थान में क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड का अलर्ट:जीरो डिग्री पर पारा, जमने लगी बर्फ; 25 दिसंबर तक चलेगी शीतलहर
जयपुर. नए साल के साथ राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का भी काउंटडाउन शुरू हो गया है। आधिकारिक तौर पर सर्दी का सीजन आए हुए दो माह बीत गए हैं, लेकिन दिसंबर के आखिरी पड़ाव में पहुंचने के बाद भी ठंड का काफी कम अहसास हुआ है। हालांकि, बीते दो-तीन दिन से मौसम बदल रहा है और शीतलहर, कोहरा कुछ दिसंबर की सर्दी का अहसास करा रहा है।
आज भी सुबह से राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में सर्द हवा चल रही है। माउंट आबू में तो दो दिन से न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री रिकॉर्ड हो रहा है और बर्फ भी जम रही है।
जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। वहीं, मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के उत्तरी भाग में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर व तेज सर्दी का अलर्ट जारी किया है।
झुंझुनूं में उत्तरी हवाओं के साथ मौसम में नमी बढ़ने से घना कोहरा छाया। झुंझुनूं शहर के पास के गांव बाकरा के ए...








