बीस लाख रुपए की लागत से बनेगा सार्वजनिक पार्क
नगर परिषद सभापति ने किया शिलान्यासहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में तार घर के पास रविवार को सार्वजनिक पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास नगरपरिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद भगवानी गौरी, हेमसिंह, सिंगाराम गाट, पार्षद प्रतिनिधि रमजान, सिंधी समाज के प्रतिनिधि विजय पेशवानी की ओर से किया गया। इस मौके पर सभापति बंसल ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डांे में बिना किसी भेदभाव के उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। बकायदा निर्माण कार्यांे की गुणवत्ता जांचने के लिए नगर परिषद की ओर से तकनीकी अधिकारियों की विशेष टीम का गठन किया गया है जो शहर में हो रहे विकास कार्यांे की औचक जांच कर रही है। निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने कहा कि जनता से किए गए वादे तकरीबन पूरे हो चुके हैं। शेष कार्य भी जल्द पूर्ण कर दिए जाएंगे। नगर परिषद सभापति ग...







