Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

भारत ने बांग्लादेश को हराकर रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता नेत्रहीन टी20 विश्व कप

भारत ने बांग्लादेश को हराकर रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता नेत्रहीन टी20 विश्व कप

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। तीसरे नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 120 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। बेंगलुरु में खेल गए ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश तीन विकेट 157 रन ही बना सका। नेत्रहीन टी20 विश्व कप का फाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच बेंगलुरु में खेला गया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 277 रन का स्कोर बनाया। ओपनर सुनील रमेश ने 63 गेंद पर नाबाद 136 रन और कप्तान एके रेड्डी ने 50 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के सलमान ने दो विकेट हासिल किए। टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने नहीं लिया हिस्सा 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश तीन विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सका। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था। वहीं बा...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन तय

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन तय

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
22 दिसम्बर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 14 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संगरिया (एसएनजी) नहर में 16 क्यूसेक, भगतपुरा (बीजीपी) में 54, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 259, नगराना (एनजीडी) में 267, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 515, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 565, करनीसिंह (केएसडी) में 920, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1115, जोड़कियां (जेआरके) में 1200, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1211, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1224, अमरपुरा (एएमपी) में 1317, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1527, रतनपुरा (आरटीपी) में 1538, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1566, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1671, हरिपुरा (एचआरपी) में 1684, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1697, सूरतपुरा (एस...
अवतार-2 देखने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत:फिल्म के दौरान हो गया था ओवर एक्साइटेड, 2009 में अवतार के समय भी हुआ था ऐसा हादसा

अवतार-2 देखने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत:फिल्म के दौरान हो गया था ओवर एक्साइटेड, 2009 में अवतार के समय भी हुआ था ऐसा हादसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अवतार-2 देखने गए एक युवक को फिल्म के दौरान हार्ट अटैक आ गया। ये चौंकाने वाली घटना आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के पेद्दापुरम शहर की है। बताया जा रहा है फिल्म देखने के दौरान वो युवक काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मी रेड्डी श्रीनू नाम का शख्स अपने भाई के साथ हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म अवतार देखने गया था। फिल्म देखने के दौरान वो बेहोश हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसी ही घटना 2009 में ताइवान में भी हुई थी जब अवतार देखने गए एक 42 साल के शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। ज्यादा एक्साइटेड होने की वजह से पड़ा हार्ट अटैक डाक्टर्स का कहना है कि मृतक को पहले से ही हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। फिल्म देखते समय वो कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गया जिसकी वजह से उसे अचानक द...
अमित शाह के सामने ममता की BSF से बहस:कहा- फोर्स के पास ज्यादा ताकत, इससे राज्य के लोग परेशान हो रहे

अमित शाह के सामने ममता की BSF से बहस:कहा- फोर्स के पास ज्यादा ताकत, इससे राज्य के लोग परेशान हो रहे

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
कोलकाता. कोलकाता में शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और BSF अधिकारियों के बीच बहस हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। यह वाकया हावड़ा में ईस्टर्न जोनल काउंसलिंग की बैठक के दौरान हुआ। ममता BSF को बॉर्डर के 50 किलोमीटर अंदर तक कार्रवाई के अधिकार देने से नाराज हैं। ममता का कहना है कि इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। केंद्र सरकार ने नए कानून के तहत BSF को इंटरनेशनल बॉर्डर से 50 किलोमीटर तक के इलाके में कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। इसके लिए मजिस्ट्रेट के आदेश या वारंट की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले BSF 15 किमी अंदर तक ही कार्रवाई कर सकती थी। ममता इसी बदलाव से नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। BSF के पास ज्यादा पॉवर है, जो लोगों और अफसरों के बीच तालमेल नहीं बनने देता। ममता ने BSF पर लगाया था गांववालों ...
प्योर EV ने पेश की अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक:’इकोड्राईफ्ट’ में मिलेगी 130 किमी की रेंज, 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड

प्योर EV ने पेश की अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक:’इकोड्राईफ्ट’ में मिलेगी 130 किमी की रेंज, 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी प्योर EV ने नई इलेक्ट्रिक बाइक 'इकोड्राईफ्ट' (EcoDryft) पेश की है। ये एक बार चार्ज करने पर 130 किमी की राइडिंग रेंज देगी। ग्राहक डीलरशिप पर जाकर टेस्ट राइड कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत नहीं बताई है। इस नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में बताई जाएगी। मिलेगी 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीडइसमें 3 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का कहना है कि EcoDryft में 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलने वाली है। फुल चार्ज होने पर ये बाइक 85 किमी से 130 किमी तक की रेंज देगी। इकोड्राईफ्ट की लोडिंग कैपेसिटी 140 किलो की है। मिलेंगे डिस्क ब्रेकइस बाइक में फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है। जिसके साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। सस्पेंशन सिस्टम में इसके फ्रंट में टेलिस्कोप...
शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब नहीं बढ़ेंगे पद:मंत्री कल्ला बोले: नए शैक्षणिक सत्र से पहले होंगे ग्रेड-थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर

शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब नहीं बढ़ेंगे पद:मंत्री कल्ला बोले: नए शैक्षणिक सत्र से पहले होंगे ग्रेड-थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान के शिक्षा विभाग में नई भर्तियों के साथ ही ग्रेड थर्ड टीचर के ट्रांसफर को लेकर लगातार विवाद जारी है। इधर, शिक्षक भर्ती को लेकर भी रोज नया विवाद हो रहा है। क्या पद बढ़ेंगे या नहीं, क्या चुनावी साल में ये प्रक्रिया पूरी होगी या नहीं।इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए मंत्री बीडी कल्ला से बातचीत की। पढ़े 7 सवालों में भर्ती से लेकर ट्रांसफर से जुड़े जवाब.... सवाल- शिक्षक भर्ती परीक्षा के पद क्या और बढ़ाए जाएंगे?जवाब- रीट भर्ती परीक्षा के वक्त राजस्थान में सिर्फ 46,500 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही थी। इसके बाद छात्रों की मांग पर हमने एक बार फिर रिव्यू किया और 1500 पदों की संख्या बढ़ाई है। जिसके बाद अब प्रदेश में 48,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिससे प्रदेशभर के छात्र और युवा संतु...
गैंगस्टर के मर्डर के लिए जोधपुर से गए थे हथियार:हथियार देने वाला लॉरेंस की 007 गैंग का बदमाश, शॉट गन मिली

गैंगस्टर के मर्डर के लिए जोधपुर से गए थे हथियार:हथियार देने वाला लॉरेंस की 007 गैंग का बदमाश, शॉट गन मिली

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. सीकर में हुए गैंगस्टर राजू ठेहट के गैंगवार में अब नया मोड़ सामने आया है। गैंगस्टर के मर्डर की जिम्मेदारी बीकानेर के रोहित गोदारा ने ली थी। जहां से सामने आया कि बदमाशों को रुपए और हथियार भी बीकानेर से भेजे गए थे। लेकिन, बीकानेर डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने इसकी जांच की तो खुलासा हुआ कि हथियारों का कनेक्शन जोधपुर से निकला। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को जोधपुर से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो 007 गैंग से जुड़ा है। ये गैंग लॉरेंस के गुर्गे संभालते हैं। दो जगह दी थी दबिश, एक गन भी मिलीराजू ठेहट हत्याकांड की छानबीन कर रही बीकानेर डीएसटी टीम ने शुक्रवार को जोधपुर में दो जगह दबिश दी थी। बीकानेर पुलिस ने एक ठिकाने पर छापामारी कर 007 गैंग के एक गुर्गे बदमाश हनुमान सिंह को गिरफ्तार किया है। हनुमान सिंह से पुलिस को पंप एक्शन गन बरामद की है। इससे की गई पूछताछ के बाद जब बीकानेर ...
संदेश यात्रा 19 को पहुंचेगी श्रीगंगानगर:प्रदेश के कई जिलों से होकर सात जनवरी को जोधपुर में होगा समापन

संदेश यात्रा 19 को पहुंचेगी श्रीगंगानगर:प्रदेश के कई जिलों से होकर सात जनवरी को जोधपुर में होगा समापन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद केंद्र की ओर से खेतड़ी से उन्नीस नवम्बर को रवाना हुई संदेश यात्रा 19 दिसम्बर को श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यात्रा अब तक अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद, सिरोही, पाली, जालौर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर होते हुए श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यहां से यह हनुमानगढ़, चूरू, झुझुनूं , सीकर, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर होते हुए सात जनवरी को जोधपुर पहुंचेगी। यात्रा केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से अमृत महोत्सव के तहत निकाली जा रही है। श्रीगंगानगर में आयोजन की जिम्मेदारी भारत विकास परिषद को दी गई है । परिषद की तीनों शाखाएं प्रताप शाखा, मुख्य शाखा तथा महिला प्रगति शाखा के पदाधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवा...
पुजारा-गिल के शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 513 का लक्ष्य

पुजारा-गिल के शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 513 का लक्ष्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
चटगांव (वार्ता). गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश की पहली पारी को महज 150 रनों पर समेटने के बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दूसरी पारी में दो विकेट पर 258 रन बना कर मेजबान टीम को जीत के लिये 513 रन का लक्ष्य दिया।भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाये थे। इस लिहाज से उसने मेजबान टीम के खिलाफ 254 रन की लीड हासिल की। दूसरी पारी में 258 को मिला कर भारत के पास कुल लीड 512 रन की हो गयी है। जवाब में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने के समय बगैर विकेट खोये 42 रन बना लिये थे। बांग्लादेश को जीत के लिये अभी भी 471 रन बनाने है जबकि भारत का लक्ष्य बांग्लादेश के दस विकेट होंगे। दोनो ही टीमो के पास अगले दो दिन का भरपूर समय है, इससे मैच का नतीजा निकलना लगभग तय है।आज के खेल का मुख्य आकर्षण पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का पहला टेस्ट ...
हैदराबाद से 100 किमी. दूर मंदिर पहुंचे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

हैदराबाद से 100 किमी. दूर मंदिर पहुंचे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
हैदराबाद. भारत में नए खरीदे वाहनों की पूजा कराने की परंपरा है। लोगों का अपने दोपहिया या चारपहिया वाहन को खरीदने के बाद मंदिर लेकर आना आम है, लेकिन तेलंगाना के एक बिजनेसमैन हेलीकॉप्टर खरीदने के बाद इसकी पूजा कराने के लिए मंदिर पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैदराबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर एक मंदिर में तीन पुजारियों ने इसकी पूजा की। यदाद्री मंदिर में पूजाकरीब 47 करो़ड़ कीमत के इस हेलीकॉप्टर (एयरबस ACH 135) को प्रतिमा ग्रुप के मालिक बोइनपल्ली श्रीनिवास राव ने खरीदा है। वो इसे श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी को समर्पित यदाद्री मंदिर में पूजा के लिए ले गए थे। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था। प्रतिमा ग्रुप की मौजूदगी इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, टेलीकॉम सेक्टर, हेल्थ और एजुकेशन समेत अन्य क्षेत्रों में है। H135 लगभग हर जगह लैंड होने में ...