Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

महबूबा मुफ्ती का केंद्र को संदेश:कश्मीर का मसला हल नहीं किया, तो कितनी भी फौज तैनात कर लीजिए कोई नतीजा नहीं निकलेगा

महबूबा मुफ्ती का केंद्र को संदेश:कश्मीर का मसला हल नहीं किया, तो कितनी भी फौज तैनात कर लीजिए कोई नतीजा नहीं निकलेगा

देश-विदेश, What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
श्रीनगर. कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की भाजपा सरकार के नाम कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक कश्मीर के मसले का हल नहीं हो जाता है, तब तक केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में कितनी भी सेना तैनात कर ले, यहां बदलाव नहीं दिखेगा। रविवार को पार्टी के यूथ कन्वेंशन में भाषण देते हुए महबूबा ने यह भी कहा कि कश्मीर भारत से संविधान के जरिए जुड़ा है। लेकिन, BJP ने संविधान को ही खत्म कर दिया है। भारत BJP का नहीं है। हम कश्मीर को BJP का भारत नहीं बनने देंगे। महबूबा बोलीं- हमें हमलावरों को खदेड़ना आता हैमहबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि सरकार को हमलावरों की तरह बर्ताव नहीं करना चाहिए, क्योंकि कश्मीर के लोगों को उन्हें खदेड़ना आता है। उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा को यह बताना चाहती हूं कि जब पाकिस्तान से हमलावर आए थे, तब यह...
रिप्लेसमेंट एक्टर कहे जाने पर कार्तिक आर्यन का जवाब: कहा- मुझे इग्नोर करना मुश्किल है, जानकर खुशी होती है

रिप्लेसमेंट एक्टर कहे जाने पर कार्तिक आर्यन का जवाब: कहा- मुझे इग्नोर करना मुश्किल है, जानकर खुशी होती है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
हेरा फेरी 3 में अक्षय को रिप्लेस करने की खबरों के बाद से ही कार्तिक आर्यन को ट्रोल लिया जा रहा है। फिल्मों में एक्टर्स को रिप्लेस करने बाद उन्हें रिप्लेसमेंट स्टार कहा जा रहा है। अब इसपर कार्तिक आर्यन का रिएक्शन सामने आया है। कार्तिक ने कहा कि मुझे इग्नोर करना बेहद मुश्किल है, यह जानकर मुझे अच्छा लगता है। हमेशा से डरता था कि मुझे इग्नोर न किया जाए- कार्तिक बीते दिनों एंकर सिद्धार्थ कानन ने बातचीत के दौरान कार्तिक को उन पर बना एक मीम दिखाया। जिसमें लिखा था कि कार्तिक अब मिशन इम्पॉसिबल में टॉम क्रूज को भी रिप्लेस कर सकते हैं। इस पर कार्तिक ने हंसते हुए कहा- कई लोगों मुझे ये मीम सेंड कर चुके हैं और यह वाकई फनी भी है। कार्तिक आगे कहते हैं- 'मुझे हमेशा से डर लगता था कि लोग मुझे इग्नोर न कर दें, क्योंकि हमेशा मेरे साथ ऐसा ही होता है। हालांकि, अब मुझे ऐसा फील होता है कि मुझे इग्नोर करना वाक...
विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में आग:गार्ड ने दी कंपनी मैनेजमेंट को सूचना, चेयर, टेबल और ऐसी जले

विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में आग:गार्ड ने दी कंपनी मैनेजमेंट को सूचना, चेयर, टेबल और ऐसी जले

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. रीको स्थित विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में रविवार सुबह आग लग गई। ऑफिस के एसी में लगी आग थोड़ी देर में भड़क उठी। गनीमत यह रही कि आग ने ऊपर की बिल्डिंग और आसपास बनी अन्य बिल्डिंग को चपेट में नहीं लिया। गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंचे कंपनी स्टाफ ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड ने कुछ ही मिनट में आग पर काबू पा लिया। एसी में हुआ शॉर्ट सर्किटआग रविवार सुबह विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। शॉर्ट सर्किट से एसी जल गया। वहीं आग ने आसपास की चीजों को चपेट में लेना शुरू कर दिया। रविवार का दिन होने से ऑफिस में कोई स्टाफ नहीं था। गार्ड को इसकी जानकारी मिलने पर उसने इसकी सूचना कंपनी मैनेजमेंट को दी। इस पर श्रीगंगानगर से संस्थान के लोकेश गर्ग रीको स्थित कंपनी कैंपस पहुंचे। आसपास के लोग...
धर्मेंद्र प्रधान बोले- पायलट से हो जाती है राम-राम:गहलोत से नहीं संभल रही सरकार, राजस्थान में मोदी के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव

धर्मेंद्र प्रधान बोले- पायलट से हो जाती है राम-राम:गहलोत से नहीं संभल रही सरकार, राजस्थान में मोदी के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेसी नेता है। कभी-कभी उनसे राम-राम हो जाती है। लेकिन अशोक गहलोत से घर की लड़ाई संभल नहीं रही। इसलिए वह बेवजह दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। जो पूरी तरह गलत है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी के चेहरे को लेकर भी अपनी पार्टी का पक्ष रखा। प्रधान ने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा है। 2023 में उन्हीं के नेतृत्व में राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। पायलट से हो जाती है राम-रामधर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। जनता ने उन्हें मैंडेट दिया है। सचिन पायलट भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है। लेकिन फिर भी कभी-कभी अगर सचिन पायलट मिल जाते हैं। तो उनसे राम-राम हो जाती ...
भारत-ऑस्ट्रेलिया साथ करेंगे युद्धाभ्यास:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज कल से दोनों देशों के सैनिक दिखाएंगे अपना युद्ध कौशल

भारत-ऑस्ट्रेलिया साथ करेंगे युद्धाभ्यास:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज कल से दोनों देशों के सैनिक दिखाएंगे अपना युद्ध कौशल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाएं पहली बार साथ में युद्ध अभ्यास करेगी। दोनों देशों का संयुक्त युद्धाभ्यास सोमवार से बीकानेर के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में शुरू होगा। युद्धाभ्यास को ''ऑस्‍ट्रा हिन्द–22'' नाम दिया गया है। भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ियों के बीच 11 दिसंबर तक युद्धाभ्यास होगा। ऑस्‍ट्रा हिन्‍द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है। इसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया की सेना में सेकेंड डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिक अभ्‍यास स्थल पर पहुंच चुके हैं, जबकि भारतीय सेना का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं। ऑस्‍ट्रा हिन्द सैन्य अभ्यास प्रत्येक वर्ष भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाएगा। इस द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्‍य सकारात्‍मक सैन्‍य संबंध बढ़ाना और एक-दूसरे की बेह...
हेमिल्टन में 13 साल से नहीं जीती है टीम इंडिया:न्यूजीलैंड के साथ दूसरा वनडे कल, जानिए पॉसिबल प्लेइंग XI

हेमिल्टन में 13 साल से नहीं जीती है टीम इंडिया:न्यूजीलैंड के साथ दूसरा वनडे कल, जानिए पॉसिबल प्लेइंग XI

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
हेमिल्टन. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को हेमिल्टन में खेला जाएगा। पहला मैच हार चुकी भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो की भिड़ंत है। इस मैच में हार का मतलब सीरीज से हाथ धोना होगा। हेमिल्टन का सिडन पार्क भारतीय टीम के लिए कभी आसान नहीं रहा है। इस ग्राउंड पर हमारी टीम पिछले 13 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीत पाई है। इस स्टेडियम में भारत के रिकॉर्ड को आगे विस्तार से देखेंगे। इसके अलावा वेदर कंडीशन, पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग XI भी जानेंगे। सबसे पहले भारत-न्यूजीलैंड पिछले 5 वनडे मुकाबलों के नतीजे देख लेते हैं। मैच के दौरान बारिश की आशंकायह मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजे और हेमिल्टन के समय के अनुसार दोपहर 2ः30 बजे शुरू होना है। वेदर प्रिडिक्शन वेबसाइट एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक रविवार को हेमिल्टन में बारिश की संभावना 40...
संविधान दिवस आज:सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह में शामिल हुए PM मोदी; बोले- संविधान में लिखे शब्द एक प्रतिज्ञा हैं

संविधान दिवस आज:सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह में शामिल हुए PM मोदी; बोले- संविधान में लिखे शब्द एक प्रतिज्ञा हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों और वेबसाइट का उद्घाटन किया। समारोह में CJI डी वाई चंद्रचूड़, कानून मंत्री किरेन रिजिजू और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज भी मौजूद रहे। PM मोदी ने कहा कि 1949 में यह आज का ही दिन था, जब स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नींव डाली थी, इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है, क्योंकि भारत ने अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना के पहले तीन शब्द- 'We The People' केवल शब्द नहीं हैं, ये एक आह्वान हैं, एक प्रतिज्ञा हैं, एक विश्वास हैं। PM ने कहा कि आज दुनिया हमें बहुत उम्मीदों से देख रही है। आज पूरे सामर्थ्य से, अपनी सभी विविधताओं पर गर्व करते हुए ये देश आगे बढ़ रहा है और इसके पीछे हमारी सब...
1 दिसंबर से हीरो की गाड़ियां महंगी होंगी:डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां के दाम 1500 रुपए तक बढ़ेंगे

1 दिसंबर से हीरो की गाड़ियां महंगी होंगी:डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां के दाम 1500 रुपए तक बढ़ेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. अगले महीने से हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ी खरीदना महंगा होने वाला है। कंपनी ने 1 दिसंबर से अपनी टू-व्हीलर की कीमतों में 1,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे हीरो डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। मेकिंग कॉस्ट बढ़ने को बताया वजहहीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक, मेकिंग कॉस्ट की वजह से बाइक और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी करने की जरूरत पड़ी है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर निरंजन गुप्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमत बढ़ाना अनिवार्य हो गया है। महंगाई के चलते गाड़ियों के अलग-अलग कॉम्पोनेंट्स की लागत बढ़ी है, इसलिए इनकी ओवर ऑल मेकिंग कॉस्ट बढ़ी है। इसलिए हम सभी गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने जा रहे हैं। सभी गाड़ियों की कीमत में अलग-अलग इजाफाये गाड़ियां 1 दिसंबर से 1500 रुपए तक महंगी हो जाएंगी। सभी गाड़ियों की कीमत में अलग-अलग इजाफा किय...
1 मिनट OTT रिव्यू:जबरदस्त एक्शन से भरपूर है नीरज पांडेय की खाकी: द बिहार चैप्टर, रियल लाइफ पर बेस्ड है कहानी

1 मिनट OTT रिव्यू:जबरदस्त एक्शन से भरपूर है नीरज पांडेय की खाकी: द बिहार चैप्टर, रियल लाइफ पर बेस्ड है कहानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नीरज पांडेय की वेब सीरीज 'खाकी: द बिहार चैप्टर' 25 नंवम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज को भव धूलिया ने डायरेक्ट किया है। ये कहानी है एक आईपीएस अफसर अमित लोधा यानी करण टैकर की, जिसकी पोस्टिंग बिहार में होती है और वहां के अपराध की दुनिया का सफाया करने का फैसला करता है। यह वेब सीरीज आईपीएस अफसर अमित लोधा की किताब बिहार डायरीज पर बेस्ड है। सीरीज में करण टैकर, अविनाश तिवारी, आशुतोष राणा, निकिता दत्ता, रवि किशन, अभिमन्यु सिंह, अनूप सोनी, विनय पाठक और श्रद्धा दास मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।...
गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरुपर्व पर निकाला नगर कीर्तन:भक्तिमय माहौल में कीर्तन करते सड़कों  पर निकले श्रद्धालु

गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरुपर्व पर निकाला नगर कीर्तन:भक्तिमय माहौल में कीर्तन करते सड़कों  पर निकले श्रद्धालु

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी और इसके आगे चलते पांच प्यारे, जगह-जगह स्वागत करते श्रद्धालु, पुष्पवर्षा कर श्रद्धा दर्शाते लोग। शहर में शनिवार को गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरु पर्व के उपलक्ष्य में निकले नगर कीर्तन में कुछ ऐसा ही माहौल था। नगर कीर्तन का आयोजन शहर के विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब की ओर से किया गया था। आयोजन के लिए शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारे में जुटने लगे थे। नगर कीर्तन में शामिल पांच प्यारे और गुरुग्रंथ साहिब की पालकी। बच्चों ने किया गतकाकार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गतका किया। नगर कीर्तन में सबसे आगे पंजाब का विशेष बैंड चल रहा था। इसके पीेछे बच्चे गतका करते हुए चल रहे थे। इन लोगों ने तलवार के करतब दिखाए। वहीं इसके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे। ये श्रद्धालु अलग-अलग शबद को संगीत की धुन के साथ गाते हुए चल रहे थे। ...