Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

रेमंड के चेयरमैन की ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में दो कंपनियां, एक का अधिग्रहण स्विस बैंक अकाउंट के लिए किया

रेमंड के चेयरमैन की ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में दो कंपनियां, एक का अधिग्रहण स्विस बैंक अकाउंट के लिए किया

बिजनेस
नई दिल्ली पैंडोरा पेपर्स के रिकॉर्ड की जांच में रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम हरि सिंघानिया का नाम सामने आया है। सिंघानिया ने 2008 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (BVI) में दो कंपनियों का अधिग्रहण किया था। एक कंपनी में सिंघानिया कंपनी के बेनिफिशियल ओनर है और दूसरे में शेयरहोल्डर।
फिर बढ़ने लगी है सोने-चांदी की चमक; सोना 48 हजार के करीब पहुंचा, चांदी 65 हजार के पार निकली

फिर बढ़ने लगी है सोने-चांदी की चमक; सोना 48 हजार के करीब पहुंचा, चांदी 65 हजार के पार निकली

बिजनेस
नई दिल्ली त्योहारी सीजन में सोने-चांदी फिर महंगे होने लगे है। इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते सोना 426 रुपए महंगा होकर 47,805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 47,379 रुपए पर था।
पेटीएम बढ़ा सकती है IPO साइज, 18 हजार करोड़ रुपए जुटा सकती है

पेटीएम बढ़ा सकती है IPO साइज, 18 हजार करोड़ रुपए जुटा सकती है

बिजनेस
मुंबई पेटीएम अपने IPO साइज को बढ़ा सकती है। कंपनी 18 हजार करोड़ रुपए IPO से जुटा सकती है। पहले इसने 16,600 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। DRHP में दी 16,600 करोड़ रुपए की जानकारी पेटीएम ने सेबी के पास जमा ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रोसपेक्टस (DRHP) में बताया था कि वह 16,600 करोड़ रुपए जुटाएगी। पर इसी बीच, IPO से पहले 2 हजार करोड़ रुपए की रकम जुटाने की उसकी योजना फंसती नजर आ रही है। क्योंकि पेटीएम इस 2 हजार करोड़ रुपए को 20 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर जुटाना चाहती थी। जबकि निवेशक 15 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर निवेश करना चाहते हैं।...
फायरमैन भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए मोबाइल एप लॉन्च

फायरमैन भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए मोबाइल एप लॉन्च

बिजनेस, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित पीआर फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ने राजस्थान फायरमैन भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के जिला कोचिंग एसोसिएशन अध्यक्ष राज तिवाड़ी व श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के एडमिशन डिपार्टमेंट के डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील बिरट व विशिष्ट अतिथि जेबी क्लासेस के संचालक लक्ष्मण सिंह थे। संस्था निदेशक राजवीर सिंह ने बताया कि फायरमैन भर्ती की कोचिंग प्रदेश के चंद शहरों में ही उपलब्ध है। हर शहर में फायरमैन भर्ती परीक्षा की कोचिंग उपलब्ध न होने व बहुत से छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अधिकतर अभ्यर्थियों को कोचिंग लेने में काफी परेशानियां आ रही हैं। ऐसे में संस्था की तरफ से यह मोबाइल एप्लीकेशन बनाया गया है। इसमें इंस्टीट्यूट ने सर्वश्रेष्ठ टीम की ओर से ...
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ DA 31% हो गया है। DA बढ़ने का फायदा एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा। इसके अलावा कुछ दिन पहले लॉन्च किए गए गति शक्ति प्रोजेक्ट को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।...
हाईकोर्ट का आदेश:इन्वेस्को के मामले में जी एंटरटेनमेंट को बुलानी ही होगी EGM

हाईकोर्ट का आदेश:इन्वेस्को के मामले में जी एंटरटेनमेंट को बुलानी ही होगी EGM

बिजनेस
मुंबई आखिरकार जी एंटरटेनमेंट को एक्स्ट्रा जनरल मीटिंग (EGM) बुलाना ही होगा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को जी एंटरटेनमेंट को आदेश दिया कि वह EGM बुलाए। साथ ही वह EGM की तारीख शुक्रवार तक बताए। जी एंटरटेनमेंट को EGM बुलानी ही होगी हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब जी एंटरटेनमेंट को EGM बुलानी ही होगी। यह EGM इन्वेस्को की अपील पर बुलाई जाएगी। जी की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि शुक्रवार सुबह तक EGM की तारीख बता दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि EGM में रिटायर जज चेयरमैन होंगे। बता दें कि इन्वेस्को की करीबन 18% हिस्सेदारी जी एंटरटेनमेंट में है। उसने जी एंटरटेनमेंट में कॉर्पोरेट गवर्नेंस सहित अन्य मुद्दे उठाए थे।...
फेस्टिव सीजन में हवाई सफर महंगा

फेस्टिव सीजन में हवाई सफर महंगा

बिजनेस
नई दिल्ली दिवाली से पहले हाई फ्रीक्वेंसी फ्लाइट रूट पर हवाई किराए में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाई डिमांड की वजह से सालाना आधार पर यह बढ़ोतरी 30-45% की है। टॉप 10 रूट पर किराए में 30-45% की बढ़ोतरीट्रैवल पोर्टल ixigo के डेटा के अनुसार, मुंबई-दिल्ली और मुंबई-कोलकाता सहित बुक किए गए टॉप 10 रूट पर एवरेज वन-वे इकोनॉमी क्लास का किराया सालाना आधार पर 30% अधिक है। बेंगलुरु-कोलकाता रूट पर यह 40% और दिल्ली-कोलकाता रूट पर यह बढ़ोतरी 45% से ज्यादा की है।...
इंडिया में एंट्री:इंपोर्ट ड्यूटी कम कराने के लिए PMO से संपर्क में है टेस्ला

इंडिया में एंट्री:इंपोर्ट ड्यूटी कम कराने के लिए PMO से संपर्क में है टेस्ला

बिजनेस
टेस्ला ने इंडिया में एंट्री के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क किया है। उसने सरकार से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर कम इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की अपील की है। उसकी मांग पर कुछ घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे घरेलू निवेश की संभावनाओं को धक्का लगेगा।
बिटकॉइन की कीमत 66 हजार डॉलर के पार पहुंची

बिटकॉइन की कीमत 66 हजार डॉलर के पार पहुंची

बिजनेस
मुंबई क्रिप्टो की लोकप्रिय करेंसी बिटकॉइन की कीमत 66 हजार डॉलर के पार पहुंच गई है। पहली बार इस लेवल पर बिटकॉइन की कीमत पहुंची है। देर रात यह 6% बढ़त के साथ कारोबार कर रही थी। इसकी अंतिम कीमत 66,974 डॉलर पर थी।
लगातार तीसरे दिन गिरावट:677 पॉइंट गिरकर संभला सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन गिरावट:677 पॉइंट गिरकर संभला सेंसेक्स

बिजनेस
मुंबई घरेलू शेयर बाजार चौतरफा बिकवाली के चलते लगातार तीसरे दिन तेज गिरावट के साथ बंद हुआ। आज वायदा सौदों के साप्ताहिक सेटलमेंट का दिन होने से शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल रही। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 336 पॉइंट (0.55%) गिरकर 60,923 पर रहा। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 43 पॉइंट (0.25%) की कमजोरी के साथ 18,222 पॉइंट पर बंद हुआ।...