Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बड़ी चुनौती

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बड़ी चुनौती

बिजनेस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को एक बड़ी चुनौती बताया है। वित्त मंत्री ने न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग को दिेए एक इंटरव्यू में कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर रही हैं। ये बढ़ती कीमतें अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कुछ योजनाओं को प्रभावित कर सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को सपोर्ट देने के लिए दिए गए प्रोत्साहन को वापस लेने की कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि पॉलिसी मेकर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि देश एक टिकाऊ ग्रोथ के रास्ते पर है।...
बिटकॉइन की कीमतों में तेजी

बिटकॉइन की कीमतों में तेजी

बिजनेस
नई दिल्ली बिटकॉइन की कीमत 62 हजार डॉलर के पार पहुंच गई है। इस समय बिटकॉइन 62,070 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है। इससे पहले 15 अक्टूबर को बिटकॉइन ने 60 हजार का लेवल पार किया था। अप्रैल 2021 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था जब बिटकॉइन 60 हजार डॉलर के पार गया था।
बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

बिजनेस
मुंबई हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार में जमकर खरीदारी हुई। बाजार आज भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 460 पॉइंट यानी 0.75% चढ़कर 61,765 पर और निफ्टी 138 पॉइंट यानी 0.76% की तेजी के साथ 18,477 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 61,963 का और 18,543 का स्तर छुआ। इससे पहले सेंसेक्स 61,817 और निफ्टी 18,500 के स्तर पर खुला था। बाजार आज लगातार 7वें दिन बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 17 शेयर में खरीदारी और 13 शेयर में बिकवाली देखने को मिली। जिसमें इन्फोसिस के शेयर 4.47%, टेक महिंद्रा के शेयर 3.36% और टाटा स्टील के शेयर 2.73% चढ़कर बंद हुए। वहीं HCL टेक और M&M के शेयर में 2% से ज्यादा की कमजोरी रही।...
एपल Unleashed इवेंट:M1X चिप के साथ नए मैकबुक प्रो लॉन्च होंगे

एपल Unleashed इवेंट:M1X चिप के साथ नए मैकबुक प्रो लॉन्च होंगे

बिजनेस
नई दिल्ली एपल आज रात 'Unleashed' इवेंट करने जा रही है। इसमें नई मैकबुक, मैकबुक मिनी, एयरपॉड 3 समेत कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं। इस साल होने वाला एपल का ये चौथा इवेंट है। इससे पहले अप्रैल, जून और सितंबर में इवेंट हुए थे। सितंबर इवेंट में कंपनी ने आईफोन 13 सीरीज लॉन्च की थी। 'Unleashed' इवेंट एपल पार्क से लाइव होगा।
बीकानेरी भुजिया जो बन गया ग्लोबल ब्रांड:लोकल कारीगरों ने 150 साल पहले किया था प्रयोग, आज 4 हजार करोड़ से ज्यादा है सालाना बिजनेस

बीकानेरी भुजिया जो बन गया ग्लोबल ब्रांड:लोकल कारीगरों ने 150 साल पहले किया था प्रयोग, आज 4 हजार करोड़ से ज्यादा है सालाना बिजनेस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस, बीकानेर
बीकानेर पश्चिमी राजस्थान में बसा बीकानेर वैसे तो अपनी परंपराओं के लिए जाना जाता है, लेकिन इस शहर को एक बड़ी पहचान दी है 'बीकानेरी भुजिया' ने। चाय के साथ नमकीन की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है बीकानेरी भुजिया का। तीखे और चटपटे स्वाद के कारण आज बीकानेरी भुजिया लोगों की थाली का हिस्सा बन गई है। भुजिया खाने वालों की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर साल चार हजार करोड़ रुपए से अधिक का व्यवसाय अकेले बीकानेर से होता है। खास बात ये है कि बीकानेरी भुजिया की रेसिपी का सीक्रेट सिर्फ इतना सा है कि इसे बीकानेर के क्लाइमेट में ही बनाना पड़ता है। यहां का पानी और ड्राइ क्लाइमेट ही इसे अलग स्वाद देता है।...
दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को हुआ जबरदस्त लाभ

दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को हुआ जबरदस्त लाभ

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को जबरदस्त लाभ हुआ है। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बैंक ने बयान जारी कर कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 41,436.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,438.47 करोड़ रुपये थी। एचडीएफसी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,703 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। बयान में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में बैंक की एकल आय बढ़कर 38,754.16 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 36,069.42 करोड़ रुपये थी। वहीं, एकल आधार पर कराधान के लिए 3,048.3 करोड़ रुपये के बाद बैंक ने 8,834.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 17.6 प्रतिशत अधिक है। एकल आधार पर एक साल...
Poco F3 GT vs OnePlus Nord 2: कीमत से लेकर फीचर्स तक

Poco F3 GT vs OnePlus Nord 2: कीमत से लेकर फीचर्स तक

बिजनेस
पोको को शुरू से ही कम कीमत में बेहतर फीचर देने के लिए जाना जाता है। पोको ने पोको एफ1 को सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ सबसे कम कीमत में लॉन्च करके बाजार में तहलता मचा दिया था। इस वक्त भी पोको के कई स्मार्टफोन हाई एंड फीचर्स से लैस हैं लेकिन कीमत के मामले में अच्छे हैं। अब कुछ दिन पहले वनप्लस ने OnePlus Nord 2 को भारत में पेश किया है जिसका मुकाबला Poco F3 GT से हो रहा है। Poco F3 GT और OnePlus Nord 2 दोनों स्मार्टफोन में 5जी का सपोर्ट है और दोनों में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं हर मामले में दोनों में से कौन-सा फोन बेस्ट है।...
पुरुष अभ्यर्थियों की उत्तर कुंजी जारी, 17 अक्तूबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ती

पुरुष अभ्यर्थियों की उत्तर कुंजी जारी, 17 अक्तूबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ती

बिजनेस
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सब इंस्पेक्टर या एचएसएससी एसआई उत्तर कुंजी 2021 आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। 26 सितंबर, 2021 को सुबह के सत्र और 13 अक्टूबर, 2021 को शाम के सत्र के लिए आयोजित की गई SI पुरुष की परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एचएसएससी एसआई उत्तर कुंजी और एचएसएससी एसआई प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। पुरुष उम्मीदवार जो 26 सितंबर और 13 अक्तूबर को एचएसएससी एसआई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एचएसएससी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।...
बेटे को कितना महंगा तोहफा दे सकता है पिता

बेटे को कितना महंगा तोहफा दे सकता है पिता

बिजनेस
पिता और पुत्र के बीच क्या संबंध होता है, इसे परिभाषित करने की दरकार नहीं है। यब सभी को पता है। वहीं, अगर बात महंगा गिफ्ट देने की हो तो ऐसे मौकों पर एक डर बना रहता है कि कहीं आयकर विभाग के चक्कर में न फंस जाएं। मगर कुछ मामलों में भारतीय आयकर कानून में ऐसे प्रावधान हैं, जो उपहार देने व लेने वालों के हित में हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक एक पिता अपने पुत्र को कितने रुपये तक का गिफ्ट दे सकता है, जो कानून के दायरे में हो।  वर्तमान कर कानूनों के तहत किसी भी व्यक्ति को उपहार देने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में 'क्लबिंग' के प्रावधान लागू होते हैं। उदाहरण के तौर पर, बहू और किसी के जीवनसाथी, सास या ससुर, आदि। मगर पिता और पुत्र का संबंध एक अलग तरह का संबंध होता है, इसलिए एक पिता अपने बेटे को बिना किसी कर प्रभाव के कितने भी रुपये का गिफ्ट दे ...
रैनसमवेयर अटैक का गढ़ बनता जा रहा भारत, 140 देशों की लिस्ट में इस्रायल टॉप पर

रैनसमवेयर अटैक का गढ़ बनता जा रहा भारत, 140 देशों की लिस्ट में इस्रायल टॉप पर

बिजनेस
कोरोना संक्रमण की शुरुआत के साथ ही रैनसमवेयर अटैक की चेतावानी दी गई है। अब गूगल ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत धीरे-धीरे रैनसमवेयर अटैक का गढ़ बनता जा रहा है। गूगल ने पिछले डेढ़ साल का डाटा शेयर किया है जिसमें 8 करोड़ से अधिक रैनसमवेयर अटैक के सैंपल का एनालिसिस किया गया है। इस डाटा के आधार पर रैनसमवेयर अटैक के मामले में 140 देशों की लिस्ट में भारत को 6वें स्थान पर रखा गया है।...