Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

पहली बार सेंसेक्स 61,300 और निफ्टी 18,338 के पार बंद; मेटल, IT और रियल्टी शेयर दौड़े

पहली बार सेंसेक्स 61,300 और निफ्टी 18,338 के पार बंद; मेटल, IT और रियल्टी शेयर दौड़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई वीकली एक्सपायरी के दिन यानी गुरुवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। इसी तेजी के साथ बाजार आज भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 568 पॉइंट यानी 0.94% चढ़कर 61,305 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.97% की तेजी के साथ 18,338 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 61,088 और निफ्टी 18,272 के स्तर पर खुला था। बाजार आज लगातार 6वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें ITC के शेयर 2.89%, HDFC बैंक, पावरग्रिड, ICICI बैंक के शेयर 2% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं TCS के शेयर में 1% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली।...
थोक महंगाई में कमी:सितंबर में थोक महंगाई 10.66% रही; पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम सबसे ज्यादा बढ़े

थोक महंगाई में कमी:सितंबर में थोक महंगाई 10.66% रही; पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम सबसे ज्यादा बढ़े

बिजनेस
त्योहारों से पहले यानी पिछले महीने थोक महंगाई में थोड़ी कमी आई। सितंबर में थोक महंगाई दर 10.66% रही जो अगस्त में 11.39% थी। जहां तक पिछले साल की बात है, तो सितंबर 2020 में थोक महंगाई दर सिर्फ 1.32% थी। पिछले महीने थोक महंगाई में कमी आने की बड़ी वजह खाने की चीजों के दाम में आई गिरावट रही। हालांकि, पिछले महीने पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतों में तेज उछाल आया।...
फिर 48 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी भी 62,693 रुपए पर पहुंची

फिर 48 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी भी 62,693 रुपए पर पहुंची

बिजनेस
नई दिल्ली त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की चमक एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में आज सोना 472 रुपए महंगा होकर 47,959 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज दोपहर 1 बजे MCX पर सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 47,866 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।...
एअर इंडिया के बाद अब जल्द ही LIC और BPCL समेत कई कंपनियों में हिस्सा बेचेगी सरकार

एअर इंडिया के बाद अब जल्द ही LIC और BPCL समेत कई कंपनियों में हिस्सा बेचेगी सरकार

बिजनेस
नई दिल्ली एअर इंडिया को निजी हाथों में सौंपने के बाद अब केंद्र सरकार निजीकरण और विनिवेश का लक्ष्य पूरा करने के लिए तेजी से काम करेगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मोदी सरकार आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों के निजीकरण या विनिवेश की योजना बना रही है।
IRCTC का शेयर 9% और और डीमार्ट का शेयर 5% बढ़ा

IRCTC का शेयर 9% और और डीमार्ट का शेयर 5% बढ़ा

बिजनेस
मुंबई IRCTC और अवेन्यू सुपर मार्ट के शेयर्स ने आज धूम मचा दी है। दोनों शेयर्स 5,300 रुपए के पार पहुंच गए हैं। IRCTC का शेयर आज 8% बढ़कर 5,340 रुपए पर पहुंच गया है। डीमार्ट का शेयर भी 5% बढ़कर 5,420 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले एक महीने में, एक साल में या फिर जब से इन शेयर्स की लिस्टिंग हुई है, हमेशा इनके शेयर्स तेजी में रहे हैं।
BSE में लिस्टेड हैं 4 हजार कंपनियां, 17 कंपनियों के पास 100 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप

BSE में लिस्टेड हैं 4 हजार कंपनियां, 17 कंपनियों के पास 100 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप

बिजनेस
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का मार्केट कैप 273 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। सेंसेक्स 61 हजार को पार कर गया है। इस वजह से टॉप 17 कंपनियों का मार्केट कैप 100 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जबकि टॉप 50 कंपनियों के पास 150 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप है।
बाजार की रिकॉर्ड तेजी पर लग सकता है ब्रेक

बाजार की रिकॉर्ड तेजी पर लग सकता है ब्रेक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
पिछले 18 महीने से शेयर बाजार में आई शानदार तेजी के बाद अब गिरावट की आशंका है। जनवरी तक हो सकता है कि बाजार में 15-20% की गिरावट आ जाए। रुक सकती है बाजार की तेजी माना जा रहा है कि जनवरी तक घरेलू इक्विटी बाजार की तेजी रुक जाए और इसमें गिरावट दिखे। देश के सबसे बड़े हेज फंड मैनेजर एवेंडस कैपिटल पब्लिक मार्केट्स की अल्टरनेट स्ट्रैटेजीज को उम्मीद है कि बेंचमार्क इंडेक्स मौजूदा तेजी के मार्केट में पहली दफा करेक्शन का सामना करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके क्वांटिटेटिव मॉडल अगले छह महीने में 15-20% की गिरावट का संकेत दे रहे हैं। किसी भी बाजार में टेक्निकल करेक्शन तब होता है जब किसी सिक्योरिटीज में 10% से ज्यादा गिरावट हो।...
गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान की शुरुआत

गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान की शुरुआत

बिजनेस
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान' का शुभारंभ किया। 100 लाख करोड़ रुपए की इस योजना के तहत रेल और सड़क समेत 16 मंत्रालयों को डिजिटली कनेक्ट किया जाएगा। इससे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजक्ट्स में तेजी आएगी। इसके तहत शुरुआत में 16 ऐसे मंत्रालयों की पहचान की गई है जो बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम देखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को गति शक्ति योजना का ऐलान किया था।...
कारदेखो बना यूनिकॉर्न:उसने इक्विटी और डेट के जरिए 1884 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए

कारदेखो बना यूनिकॉर्न:उसने इक्विटी और डेट के जरिए 1884 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए

बिजनेस
नई दिल्ली पुरानी और नई कारों को बेचने वाला प्लेटफॉर्म कारदेखो ने इक्विटी और डेट के जरिए 250 मिलियन डॉलर (करीब 1884 करोड़ रुपए) जुटाए हैं। इसके साथ ही इसका वैल्यूएशन 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 9 हजार करोड़ रुपए) हो गया है। माना जा रहा है कि अगले साल इसका IPO आ सकता है। लीपफ्रॉग इन्वेस्टमेंट्स के नेतृत्व में मिराए एसेट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, कैन्यन पार्टनर्स और हार्बर स्प्रिंग कैपिटल जैसे अन्य नए इन्वेस्टर्स ने इसमें निवेश किया है। इसके मौजूदा इनवेस्टर्स में सिकोइया कैपिटल, हिलहाउस कैपिटल और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की इनवेस्टमेंट यूनिट CapitalG शामिल है। कारदेखो 2021 में भारत का 33वां यूनिकॉर्न बन गया है। यूनिकॉर्न ऐसे स्टार्टअप को कहा जाता है जिसका वैल्यूएशन कम से कम एक अरब डॉलर का है। पिछले फंडिंग राउंड में CarDekho की वैल्यू लगभग 70 करोड़ डॉलर की थी।...
टाटा मोटर्स जमकर दौड़ा:21% उछला टाटा मोटर्स का शेयर

टाटा मोटर्स जमकर दौड़ा:21% उछला टाटा मोटर्स का शेयर

बिजनेस
मुंबई आज यानी बुधवार को टाटा ग्रुप के टाटा मोटर्स के शेयर्स में शानदार तेजी देखने को मिली। TPG के बड़े निवेश की खबर के बाद शेयर जमकर दौड़ा है। NSE पर टाटा मोटर्स का शेयर 21.11% की तेजी के साथ 509.70 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर ने 526 का स्तर छुआ। इसके साथ ही ये शेयर अपने नए हाई पर पहुंच गया। टाटा मोटर्स का शेयर मंगलवार को 421 रुपए पर बंद हुआ था।...