Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

LIC में चेयरमैन से ज्यादा सैलरी मिलेगी CFO को, सालाना 75 लाख से 1 करोड़ होगी सैलरी

LIC में चेयरमैन से ज्यादा सैलरी मिलेगी CFO को, सालाना 75 लाख से 1 करोड़ होगी सैलरी

बिजनेस
मुंबई देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) CFO को चेयरमैन से ज्यादा सैलरी देगी। CFO को सालाना 75 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच सैलरी मिलेगी। जबकि चेयरमैन को सालाना 35 लाख रुपए सैलरी मिलती है।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार बंद

रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार बंद

बिजनेस
मुंबई हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। इसी तेजी के साथ बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कारोबार के दौरान बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया और सेंसेक्स 60,836 और निफ्टी 18,197 के स्तर तक गया। बाजार आज लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुए है। सेंसेक्स 452 पॉइंट यानी 0.75% बढ़कर 60,737 पर और निफ्टी 170 पॉइंट यानी 0.94% की तेजी के साथ 18,162 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 60,619 पर और निफ्टी 18,097 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें M&M के शेयर 5.17%, पावरग्रिड के शेयर 3.41% और ITC के शेयर 3.34% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं मारुति के शेयर में 2.46% की कमजोरी देखने को मिली।...
ई-वॉलेट और सरकार में करार

ई-वॉलेट और सरकार में करार

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप ई-वॉलेट पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अब आप डिजिलॉकर में मौजूद डॉक्यूमेंट्स को 'पेटीएम मिनी ऐप्स' पर ऑफलाइन मोड में रख सकते हैं। ऐप के जरिए डिजिलॉकर का ऐक्सेस उन जगहों पर भी किया जा सकेगा जहां कनेक्टिविटी कमजोर होगी।
कोयले की कमी और बिजली संकट की खबरों के बीच शाह ने की मंत्रियों से मीटिंग

कोयले की कमी और बिजली संकट की खबरों के बीच शाह ने की मंत्रियों से मीटिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पूरे भारत में पावर प्लांटों में कोयले की कमी की चिंताओं के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बैठक में नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी), पावर और कोल मिनिस्ट्री के अधिकारी भी शामिल हुए।...
21 हजार करोड़ की ड्रग्स मिलने के बाद सख्ती

21 हजार करोड़ की ड्रग्स मिलने के बाद सख्ती

बिजनेस
मुंबई भारत में अडाणी के सभी पोर्ट पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान से आए सामान पर बैन लगा दिया गया है। अडाणी पोर्ट ने कहा है कि वह इन देशों से आने वाले कार्गो को हैंडल नहीं करेगा। यह फैसला 15 नवंबर से लागू होगा। देश के कार्गो हैंडलिंग में अडाणी ग्रुप का 25% का बाजार हिस्सा है। कंपनी 13 पोर्ट पर अपना ऑपरेशन चलाती है।...
सूचनाओं के दोतरफा लेनदेन में पाकिस्तान सहित 10 और देश शामिल

सूचनाओं के दोतरफा लेनदेन में पाकिस्तान सहित 10 और देश शामिल

बिजनेस
जिन भारतीय नागरिकों (इंडिविजुअल) और कंपनियों ने स्विट्जरलैंड के बैंकों में खाते खोले हुए हैं, उनके डिटेल का तीसरा सेट भारत सरकार को मिल गया है। सरकार को यह सूचना स्विट्जरलैंड के साथ सूचनाओं के ऑटोमैटिक लेन-देन को लेकर हुए करार AEOI (ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन) के तहत सालाना आधार पर मिली है। इस करार के तहत स्विट्जरलैंड ने 96 देशों के साथ लगभग 33 लाख फाइनेंशियल एकाउंट की जानकारी शेयर की है।...
इकोनॉमिक ग्रोथ को सितंबर में भी मिला एग्री सेक्टर का सपोर्ट

इकोनॉमिक ग्रोथ को सितंबर में भी मिला एग्री सेक्टर का सपोर्ट

बिजनेस
वित्त मंत्रालय ने सितंबर की आर्थिक समीक्षा की रिपोर्ट आज जारी की है। उसके मुताबिक, पिछले महीने देश की आर्थिक वृद्धि दर में खासा इजाफा हुआ है। इसको टीकाकरण में तेजी के बीच कोविड की दूसरी लहर कमजोर पड़ने का फायदा मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, रबी मार्केटिंग सीजन में गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीदारी और खरीफ की पैदावार में संभावित बढ़ोतरी से गांवों में मांग बढ़ी है।...
नए शिखर पर बाजार बंद

नए शिखर पर बाजार बंद

बिजनेस
मुंबई कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को निफ्टी ने नया इतिहास रच दिया। निफ्टी ने पहली बार 18,000 का लेवल पार किया। सेंसेक्स ने भी 60,476 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। आखिरी कारोबारी घंटे में बाजार ने उपरी स्तर से बढ़त गंवा दी। ऊपरी स्तर से सेंसेक्स करीब 350 पॉइंट और निफ्टी करीब 100 पॉइंट टूटा और अंत में सेंसेक्स 76 पॉइंट यानी 0.13% बढ़कर 60,135 पर और निफ्टी 50 पॉइंट यानी 0.28% की तेजी के साथ 17,945 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 60,099 पर और निफ्टी 17,867 पर खुला था।...
गोल्ड-सिल्वर अपडेट:हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी 295 रुपए महंगी होकर 61,375 रुपए पर पहुंची

गोल्ड-सिल्वर अपडेट:हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी 295 रुपए महंगी होकर 61,375 रुपए पर पहुंची

बिजनेस
नई दिल्ली हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में आज दोपहर 3 बजे MCX पर सोना 45 रुपए की गिरावट के साथ 46,992 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सर्राफा बाजार की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 14 रुपए सस्ता होकर 46,966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।...
15 अक्टूबर को देश को मिलेगी बड़ी सौगात, 7 नई कंपनियां होंगी लॉन्च

15 अक्टूबर को देश को मिलेगी बड़ी सौगात, 7 नई कंपनियां होंगी लॉन्च

बिजनेस
नई दिल्ली देश के लिए गोला-बारूद से लेकर टैंक और तोप बनाने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (OFB) के कॉरपोरेटाइजेशन के बाद अब 15 अक्टूबर यानी दशहरा के दिन OFB की 7 अलग-अलग कंपनियां का शुभारंभ किया जाएगा। इन कंपनियों को तीनों सेनाओं और अर्धसैनिक बलों से 65,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। OFB की कुल 41 फैक्ट्रियां और 70 हजार कर्मचारी हैं, जो अब एक बोर्ड की बजाए सात कंपनियों यानि डिफेंस-पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) से जुड़े होंगे।...