Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

PM Kisan eKYC की लास्ट डेट फिर बढ़ी, अब यह है नई डेड लाइन

PM Kisan eKYC की लास्ट डेट फिर बढ़ी, अब यह है नई डेड लाइन

बिजनेस
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से रजिस्टर्ड 12 करोड़ 53 लाख से अधिक किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब ई-केवाईसी की अंतिम तिथि में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले 31 मार्च से दो दिन पहले 22 मई 2022 की गई। इसके बाद आज यानी 31 मार्च को फिर से इसकी डेड लाइन बढ़ाकर 31 मई 2022 कर दी गई है। पीएम किसान पोर्टल पर जारी संदेश के मुताबिक PM KISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से आधार आधारित ईकेवाईसी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।  सभी PMKISAN लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 31 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है।...
830 रुपये तक जाएगा यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का इस शेयर पर बड़ा दांव

830 रुपये तक जाएगा यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का इस शेयर पर बड़ा दांव

बिजनेस
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के शेयर 830 रुपये तक जा सकते हैं। विदेशी ब्रोकरेज हाउस CLSA ने स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस का कवरेज शुरू किया है और कंपनी के शेयरों के लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। स्टार हेल्थ के शेयर फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 702 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। स्टार हेल्थ में दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला की बड़ी हिस्सेदारी है।  IPO प्राइस से करीब 22 फीसदी नीचे हैं शेयरइकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में CLSA ने कहा है कि तेजी से बढ़ती इंडस्ट्री में स्टार हेल्थ की मजबूत पोजिशन निश्चित ही इसे रेवेन्यू ग्रोथ और बड़ी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद करेगी। स्टार हेल्थ के शेयर 900 रुपये के IPO प्राइस से करीब 22 फीसदी नीचे हैं। स्टार हेल्थ के शेयर पिछले साल दिसंबर में अपने IPO प्राइस से करीब 6 फीसदी डिस्काउंट के साथ 848.80 रुपय...
सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई कमजोर, केवल 30089 में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई कमजोर, केवल 30089 में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

बिजनेस
शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी है। आज यानी गुरुवार को चांदी 460 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर  66581 रुपये प्रति किलो की दर से खुली तो 24 कैरेट सोना 14 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर  51435 रुपये पर खुला। अगर आप चाहें तो जीएसटी समेत 10 ग्राम सोना केवल 30991 रुपये में घर ला सकते हैं। इसकी शुद्धता 58.1 फीसद ही होती है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी 4691 रुपये सस्ता अब सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से केवल 4691 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 9419  रुपये प्रति किलो ही सस्ती है।  इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में बुधवार के बंद भाव के मुकाबले आज 24 कैरेट शुद्ध सोना केवल 14  रुपये सस्ता होकर 51435 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट ...
केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA में 3 फीसदी इजाफा, सैलरी के हिसाब से समझें-कितना होगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA में 3 फीसदी इजाफा, सैलरी के हिसाब से समझें-कितना होगा फायदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली  केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही महंगाई राहत में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है जबकि महंगाई राहत भी बढ़कर 34 फीसदी पर आ गई है। ये फैसला 1 जनवरी 2022 से प्रभावी है। खजाने पर कितना असर: महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों के कारण सरकारी खजाने पर कुल 9,544.50 करोड़ रुपये प्रति वर्ष बोझ बढ़ेगा। सरकार के नए फैसले से लगभग 47.68 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।  हर साल दो बार होती है बढ़ोतरी: आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। ये बढ़ोतरी छमाही आधार पर की जाती है। इस बार क...
अगर कल तक पैन-आधार को लिंक नहीं किया तो इस नए नियम के तहत देना पड़ेगा तगड़ा फाइन

अगर कल तक पैन-आधार को लिंक नहीं किया तो इस नए नियम के तहत देना पड़ेगा तगड़ा फाइन

बिजनेस
नई दिल्ली पैन को आधार से जोड़ने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है। यानी कल तक अगर आपने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपको तगड़ा जुर्माना देना पड़ सकता है। जी हां..अगर आप किसी कारणवश 31 मार्च से पहले पैन को आधार से लिंक (Pan-Aadhaar linking deadline) कराने में विफल रहते हैं और आप 1 अप्रैल 2022 के बाद लिंक कराते हैं तो उस स्थिति में आपको दो तरह के  दंड के तहत जुर्माना देना पड़ेगा।  क्या है नियम?केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा 29 मार्च, 2022 को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, समय सीमा समाप्त होने के बाद तीन महीने के भीतर पैन-आधार को लिंक करने पर 500 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसका मतलब यह होगा कि यदि पैन-आधार 1 अप्रैल, 2022 और 30 जून, 2022 के बीच जुड़ा हुआ है तो व्यक्ति को इसे जोड़ने के लिए 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। अगर पैन-आधार को तीन महीने के बाद लिंक किय...
2 रुपये के शेयर ने एक लाख ने निवेश को बना दिया 13 करोड़, अब 3000 रुपये के पार जाएगा स्टॉक

2 रुपये के शेयर ने एक लाख ने निवेश को बना दिया 13 करोड़, अब 3000 रुपये के पार जाएगा स्टॉक

बिजनेस
नई दिल्ली SRF के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर 4.05% की तेजी के साथ 2,731 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले तीन साल में SRF के शेयर की कीमत (SRF share price) 76% CAGR से बढ़ी है। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना ​​​​है कि कंपनी नए और अधिक कॉम्प्लेक्स सेक्टर्स (जैसे फ्लोरो-रसायन) में कारोबार का बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ब्रोकरेज हाउस ने इस मल्टीबैगर स्टॉक पर बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹3,065 प्रति शेयर कर दिया है। ...
अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, अडानी-टाटा का नाम जुड़ते ही शेयर खरीदने की लगी होड़

अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, अडानी-टाटा का नाम जुड़ते ही शेयर खरीदने की लगी होड़

बिजनेस
नई दिल्ली रिलायंस कैपिटल के शेयर आज लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट को हिट किया है। कंपनी के शेयर बुधवार को 4.81 पर्सेंट की तेजी के साथ 16.35 रुपये पर पहुंच गए। पिछले तीन दिन से लगातार इस शेयर में खरीदारी हो रही है। रिलायंस कैपिटल के शेयर (Reliance capital share) में आज अपर सर्किट लग गया है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी कंपनी के शेयर अपर सर्किट में फंसे रहे। कंपनी के शेयरों में तीन ट्रेडिंग सेशंस में ही लगभग 10 पर्सेंट तक की तेजी देखी गई है। ...
दौड़ लगा रहे अडानी पावर, अडानी विल्मर और अडानी पोर्ट्स के शेयर

दौड़ लगा रहे अडानी पावर, अडानी विल्मर और अडानी पोर्ट्स के शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से शेयर बाजार में उठा-पटक चल रही है। अडानी ग्रुप के कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जिन्होंने बाजार की इस उठा-पटक में भी अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है। हाल में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 32 फीसदी का उछाल आया है और मंगलवार को अडानी विल्मर के शेयर अपने लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग के बाद पहली बार 500 रुपये के ऊपर के लेवल को छुआ है।  अडानी पावर के शेयर पिछले 1 महीने में करीब 40% चढ़ेइसी तरह, अडानी पावर (Adani Power) के शेयर अपने लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 181.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। अडानी पावर के शेयरों ने पिछले एक महीने में करीब 40 पर्सेंट रिटर्न निवेशकों को दिया है। वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयर पिछले एक महीने ...
1,000 करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोप पर Hero Motocorp की सफाई

1,000 करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोप पर Hero Motocorp की सफाई

बिजनेस
नई दिल्ली दो पहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया था कि आयकर विभाग ने कंपनी में 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्चों का पता लगाया है। कंपनी ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी बीते हफ्ते उसके कार्यालय में आए थे और उन्हें हर तरह का सहयोग, आवश्यक दस्तावेज और डेटा मुहैया करवाया गया।     कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा, ''प्रेस रिपोर्ट में लगाए गए आरोप हमें दिए गए दस्तावेजों या हमारे आंतरिक दस्तावेजों पर आधारित नहीं हैं। अटकलों पर आधारित इन प्रेस रिपोर्ट को हम स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।'' कुछ खबरों में कहा गया था कि आयकर विभाग ने हीरो मोटोकॉर्प में 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्चों का पता लगाया है। इन खबरों के बाद एनएसई और बीएसई ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था।...
PM Kisan eKYC को लेकर बड़ी खबर, अभी कुछ दिन नहीं होगा यह काम

PM Kisan eKYC को लेकर बड़ी खबर, अभी कुछ दिन नहीं होगा यह काम

बिजनेस
नई दिल्ली पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अब पोर्टल से यह ऑप्शन गायब हो गया है। पहले पीएम किसान पोर्टल पर फार्मर कार्नर में सबसे ऊपर eKYC NEW बटन दिखता था, लेकिन बुधवार सुबह से गायब है और पूरा मेन्यू चेंज हो गया है। पीएम किसान पोर्टल पर जारी संदेश के मुताबिक PM KISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से आधार आधारित ईकेवाईसी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।  सभी PMKISAN लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 22 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है।...