Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

Tata पावर को मिली विलय की मंजूरी, कंपनी के शेयर की बढ़ गई खरीदारी

Tata पावर को मिली विलय की मंजूरी, कंपनी के शेयर की बढ़ गई खरीदारी

बिजनेस
टाटा पावर को कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड (सीजीपीएल) के विलय के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ से मंजूरी मिल गई है। टाटा समूह की पावर कंपनी ने शेयर बाजार को ये जानकारी दी है।  शेयर की बढ़ी खरीदारी: इस खबर के बाद टाटा पावर का शेयर भाव 2.74 फीसदी की तेजी के साथ 245.40 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, 19 अक्टूबर 2021 को टाटा पावर का शेयर भाव 269.70 रुपए के स्तर तक गया था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। इस लिहाज से अभी रिकवरी देखने को मिल रही है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 78,413.63 करोड़ रुपए है।...
फटाफट 20% तक का रिटर्न दे सकती यह सरकारी कंपनी

फटाफट 20% तक का रिटर्न दे सकती यह सरकारी कंपनी

बिजनेस
सरकारी कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने कहा है कि वह 1,083 करोड़ रुपये में करीब 5.7 करोड़ शेयरों को बायबैक करेगी। कंपनी पिछले कई सालों में दूसरी बार अपने शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड करने के लिए अपनी मजबूत बैलेंस शीट का इस्तेमाल करना चाहती है। गेल के शेयर 1 अप्रैल 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 2.06 फीसदी की तेजी के साथ 158.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।  190 रुपये प्रति शेयर है बायबैक का प्राइसजियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के एनालिस्ट सेतुमाधवन केएस का कहना है, '190 रुपये प्रति शेयर पर गेल का शेयर बायबैक करेंट मार्केट प्राइस (CMP) के आधार पर काफी आकर्षक है। इस बायबैक से आउटस्टैंडिंग शेयरों की कुल संख्या में 1.5 फीसदी की कमी आएगी और फ्यूचर ईपीएस में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हमारे एनालिसिस के मुताबिक, सीएमपी और 50% से 100 % के एक्सप्टेन्स रेशियो के आधार पर बायबैक, श...
एलपीजी सिलेंडर आज से 250 रुपये महंगा

एलपीजी सिलेंडर आज से 250 रुपये महंगा

बिजनेस
एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज जारी हो गए हैं। इस बार LPG गैस सिलेंडर एक झटके में 250 रुपये महंगा हो गया है। यह वृद्धि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में नहीं बल्कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। इसलिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। क्योंकि, अभी 10 दिन पहले ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े थे, जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था।  बता दें लंबे अरसे बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगना 22 मार्च से शुरू हुआ था। इस दिन बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई । क्योंकि छह अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं आया था। आज यानी नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये में ...
मार्च में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.42 लाख करोड़ के पार

मार्च में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.42 लाख करोड़ के पार

बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). आर्थिक गतिविधियों में आ रही तेजी के बल पर जीएसटी राजस्व संग्रह में भी बढोतरी का रूख बना हुआ है। इस वर्ष मार्च में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.42 लाख करोड़ रुपये के पार रहा जो अब तक संग्रहित जीएसटी का रिकार्ड है। इससे पहले जनवरी 2022 में 140986 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहित हुआ था। जीएसटी लागू होने के बाद यह छठवां ऐसा महीना है जिसमें जीएसटी राजस्व संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।वित्त मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी जीएसटी संग्रह के आंकड़ों के अनुसार मार्च में कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 142095 करोड़ रुपये रहा है जो मार्च 2021 में संग्रहित 123902 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2020 में सहंग्रित राजस्व की तुलना में 46 फीसदी अधिक है। इस वर्ष जनवरी में यह राशि 140986 करोड़ रुपये और फरवरी में 133026 करोड़ रुपये रही थी।इस वर्ष मार्च में कुल जीए...
टोयोटा ने मार्च में 17,131 वाहन बेचे, वित्त वर्ष 2021-22 में बिक्री 58 प्रतिशत बढ़ी

टोयोटा ने मार्च में 17,131 वाहन बेचे, वित्त वर्ष 2021-22 में बिक्री 58 प्रतिशत बढ़ी

बिजनेस
मुंबई (वार्ता). टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी ने मार्च 2022 में 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 17,131 वाहन बेचे हैं। जबकि मार्च 2021 में कंपनी ने 15,001 वाहनों की बिक्री की थी।कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 58 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ कुल 1,23,770 वाहन बेचे हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में यह संख्या 78,262 थी।टीकेएम के बिक्री और रणनीति विपणन के संयुक्त उपाध्यक्ष अतुल सूद ने कहा, हम बाजार में जबरदस्त मांग देख रहे हैं। इस बात से अपने सभी वर्गों में टोयोटा के मॉडलों की लोकप्रियता फिर से सिद्ध होती है।"उन्होंने कहा, ''इतना ही नहीं, यह इस बात को भी दोहराता है कि टोयोटा के सभी मॉडल अपने-अपने वर्ग में बेहद लोकप्रियता का आनंद लेते हैं और इस तथ्य को भी दोहराते हैं कि हम अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं के आधार पर उत्पादों की पेशकश करने में सक्षम हैं। यह स्पष्ट रूप से इनोवा...
आयशर मोटर्स की बिक्री 25.1 प्रतिशत बढ़ी

आयशर मोटर्स की बिक्री 25.1 प्रतिशत बढ़ी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई (वार्ता). आयशर मोटर्स ने मार्च 2022 में 25.1 वृद्धि के साथ कुल 8,803 वाहनों की बिक्री की है, कंपनी ने मार्च 2021 में 7,037 वाहन बेचे थे।कंपनी ने मार्च 2022 में 8,581 ट्रक और बसें बेची हैं, जिसकी संख्या मार्च 2021 में 6,870 थी। उक्त अवधि में कंपनी की बिक्री में 24.9 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है।आइशर ने मार्च 2022 में घरेलू बाजार में 7,929 ट्रक और बसों की बिक्री की है, जोकि मार्च 2021 में बेचे गए 6,054 वाहनों से 31 प्रतिशत अधिक है।कंपनी के ट्रक और बसों के निर्यात में हालांकि20.1 प्रतिशत की गिरवट देखी गयी है। कंपनी ने मार्च 2022 में 652 वाहनों का निर्यात किया, जिसकी संख्या मार्च 2021 में 816 थी।कंपनी ने मार्च 2022 में 222 वोल्वो ट्रक बेचें हैं, जबकि मार्च 2021 में 167 ट्रक बिके थे।...
1000 रुपए के पार जाएगा Axis बैंक का शेयर, सिटी बैंक की डील का असर

1000 रुपए के पार जाएगा Axis बैंक का शेयर, सिटी बैंक की डील का असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने अमेरिका के सिटी बैंक के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करने का ऐलान किया है। इस अधिग्रहण के बाद एक्सिस बैंक का शेयर भाव 1000 रुपए के पार जा सकता है। ये दावा अलग-अलग एक्सपर्ट कर रहे हैं।  कितना बढ़ेगा शेयर का भाव: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक अगले 12-15 माह के लिए बैंक ने 1,040 रुपए का टारगेट प्राइस रखा है। इसके साथ ही बाय रेटिंग दी है। वहीं, एंबिट के विश्लेषकों ने कहा है कि एक्सिस एक मजबूत बैंकिंग फ्रैंचाइज़ी है। सिटी के भारत के खुदरा व्यापार के अधिग्रहण से एक्सिस की प्रतिस्पर्धी स्थिति मजबूत होनी चाहिए। एंबिटा के मुताबिक एक्सिस का शेयर 997 रुपये के स्तर तक जा सकता है। फिलिपकैपिटल के लोग भी बैंक स्टॉक को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि उनका मानना ​​है कि सिटी बैंक का कंज्यूमर पोर्टफोलियो एक्सिस बैंक की लोन बुक को 'रिटेलाइज' और 'ग्रेन्युलराइज' करने...
1 अप्रैल से क्रिप्टो करेंसी पर देना होगा 30% टैक्स, जानें क्या है नियम

1 अप्रैल से क्रिप्टो करेंसी पर देना होगा 30% टैक्स, जानें क्या है नियम

बिजनेस
यूनियन बजट प्रस्तुत करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई ऐलान किए थे। जिसमें क्रिप्टो करेंसी को टैक्स के दायरे में लाने की बात कही गई थी। अब 1 अप्रैल से ये यह नियम लागू हो रहा है। यानी अगर आप क्रिप्टोकरेंसी या वर्चुअल संपत्ति से कुछ भी अर्जित करते हैं तो आपको उस पर 30% ब्याज देना होगा। सरकार की तरफ से ये बड़ा फैसला क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते उपयोग को ध्यान में रखकर किया गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी बड़ी बातें-  BitsAir के कुणाल जगदले कहते हैं, 'नए टैक्स प्रणाली के तहत क्रिप्टोकरेंसी पर 1 अप्रैल 2022 से 30% टैक्स का भुगतान करना होगा। हमें उम्मीद है कि क्रिप्टो निवेशक लम्बे समय तक के लिए अपने पैसे को होल्ड करेंगे।' समझिए कितना देना होगा टैक्स  नए नियमों के अनुसार अब क्रिप्टोकरेंसी से की गई पर 30% टैक्स देना होगा। मान लीजिए आपने 15 हजार रुपये का निवेश क्रिप्टोकरेंसी...
म्यूजिक कंपनी ने लिया एक फैसला, झटके में 230 रुपए तक बढ़ गई शेयर की कीमत

म्यूजिक कंपनी ने लिया एक फैसला, झटके में 230 रुपए तक बढ़ गई शेयर की कीमत

बिजनेस
म्यूजिक, रिटेल और फिल्म से जुड़ी कंपनी सारेगामा इंडिया के बोर्ड ने अपने डिस्ट्रिब्यूशन डिविजन के डी-मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस खबर को सुनकर सारेगामा इंडिया के शेयर की अचानक खरीदारी बढ़ गई है।  230 रुपए तक भागा भाव: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई इंडेक्स पर सारेगामा इंडिया के शेयर भाव में अपर सर्किट लग गया। शेयर का भाव 5 फीसदी बढ़त के साथ 4828.45 रुपए के स्तर पर था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर के भाव में 229.90 रुपए की बढ़ोतरी हुई। क्या है कंपनी का फैसला: सारेगामा के बोर्ड ने कंपनी के पूरे डिस्ट्रिब्यूशन डिविजन के डी-मर्जर को मंजूरी दे दी है। डी-मर्जर डिजिटल बाजारों पर कारवां सहित सभी फिजिकल प्रोडक्ट की बिक्री पर लागू होता है। सारेगामा ने कहा कि ऑनलाइन मार्केटप्लेस में काफी संभावनाएं हैं, और हाल ही में अलग हुई कंपनी द्वारा हासिल की गई क्षमताओं का इस्तेमाल एंड...
एक अप्रैल से हाईवे का सफर होगा महंगा, शुक्रवार से देना होगा ज्यादा टोल टैक्स

एक अप्रैल से हाईवे का सफर होगा महंगा, शुक्रवार से देना होगा ज्यादा टोल टैक्स

बिजनेस
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को एक अप्रैल को से एक और झटका लगने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथाॅरटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शुक्रवार यानी एक अप्रैल 2022 से टोल टैक्स में इजाफा करने का फैसला किया है। NHAI की तरफ हल्के वाहनों पर 10 रुपये और भारी वाहनों पर 65 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया गया है। बता दें, हर एक वित्त वर्ष में NHAI की तरफ से टोल टैक्स चेक रिवाइज किया जाता है।  NHAI के प्रोजेक्ट डाॅयरेक्टर एन एन गिरी बताते हैं कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दिल्ली से जोड़ने वाले हाईवे पर कार और जीप के एक तरफ की यात्रा पर 10 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। सबसे ज्यादा कीमतों में उछाल भारी वाहनों में किया गया है। अब उन्हें एक तरफ जाने पर 65 रुपये अधिक देने होंगे। नए वित्त वर्ष में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भी आपको अब 10% अधिक टोल टैक्स देना होगा। ...