को-एक्टर ने किया मिसबिहेव तो नोरा ने जड़ा थप्पड़:बोलीं- हम दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी, उसने मेरे बाल पकड़ लिए थे
नोरा फतेही अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में नोरा ने खुलासा किया कि एक बार उनके एक को-एक्टर ने उनके साथ मिसबिहेव किया था। इस वजह से उन दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था।
नोरा ने जड़ा था अपने को-एक्टर को थप्पड़
नोरा ने लड़ाई के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम एक फिल्म के लिए जंगल में शूटिंग कर रहे थे जब मेरे को-एक्टर ने मेरे साथ मिसबिहेव करना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने अपने को-एक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था।'
नोरा के को-एक्टर ने पकड़ लिए थे उनके बाल
नोरा इस घटना के बारे में आगे बात करते हुए कहती हैं, 'फिर उस एक्टर ने मुझे थप्पड़ मारा और मेरे बाल पकड़ लिए। इसके बाद दोबारा मैंने भी उसे थप्पड़ मारा और हम दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी। फिर हमारा बहुत बुरा झगड़ा हो गया।'
नोरा 'द एंटरटेनर्स शो' के लिए इस वक्त अमेरिका में हैं
न...








