Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

‘आप एक अच्छे मकान मालिक थे’:सतीश कौशिक के निधन पर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, बोले- स्ट्रगल के दिनों में वो मेरे साथ थे

‘आप एक अच्छे मकान मालिक थे’:सतीश कौशिक के निधन पर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, बोले- स्ट्रगल के दिनों में वो मेरे साथ थे

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार देर रात निधन हो गया। गुरुवार सुबह निधन की खबर सामने आने के बाद से ही देश भर में शोक की लहर थी। कभी स्ट्रगल के दिनों में सतीश के घर पर किराएदार रहे एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोस्ट में बताया कि सतीश एक अच्छे इंसान होने के साथ-साथ, बेहतरीन मकान मालिक भी थे। आपकी हंसी हमेशा याद रहेगी सरइंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर की फोटो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- ‘एक महान एक्टर, एक महान इंसान और सबसे अच्छे मकान मालिक थे, जो मेरे स्ट्रगल के दिनों में मेरे पास थे। आपके हौसला अफजाई करने वाले शब्द और आपकी हंसी हमेशा याद रहेगी सर, रेस्ट इन पीस।’ डेब्यू फिल्म प्यार का पंचनामा में कार्तिक आर्यन ऐड शूट मिलने के बाद 12 लड़कों के साथ मिलकर खरीदा था फ्लैट2019 में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत के द...
सपना था शाहरुख जैसा बनने का:उन्हीं की मिमिक्री करने पर मिली गला काटने की धमकी, भाई की मौत के बाद भी देते रहे स्टेज परफॉर्मेंस

सपना था शाहरुख जैसा बनने का:उन्हीं की मिमिक्री करने पर मिली गला काटने की धमकी, भाई की मौत के बाद भी देते रहे स्टेज परफॉर्मेंस

मनोरंजन
शाहरुख खान की आवाज निकालते हुए तो आपने कई कलाकारों को देखा होगा। आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसे कलाकार से करा रहे हैं जो हू-ब-हू शाहरुख की आवाज निकाल लेते हैं। खुद शाहरुख भी उनके इस हुनर के मुरीद हैं। इस कलाकार का नाम है जयविजय सचान। ये वो कलाकार है जो 350 लोगों की आवाजें निकाल लेता है। फिर चाहे शाहरुख खान हों या प्रधानमंत्री मोदी। जयविजय बुंदेलखंड के हमीरपुर के हैं। पिता इन्हें अपने पारिवारिक बिजनेस में लगाना चाहते थे, लेकिन इनके मन में कुछ अलग करने की लगन थी। अपने इन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए घर छोड़ा। मुंबई पहुंचे और यहां अपना नया सफर शुरू किया। हालांकि, सब कुछ इतना आसान नहीं था। नौकरी दो-दो थीं लेकिन सैलरी एक भी नहीं मिलती थी, रहने को घर नहीं था और कई बार भूखे भी रहना पड़ा। जब किस्मत पलटी और शाहरुख की मिमिक्री से कमाने लगे तक इंटॉलरेंस पर शाहरुख के बयान से देशभर में नाराजी छा गई। ...
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
बॉलीवुड हस्तियों व पीएम मोदी ने जताया दु:खनयी दिल्ली (वार्ता)। प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे। सूत्रों ने यहां बताया कि अभिनेता सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कौशिक की मौत का कारण हृदयघात बताया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सतीश कौशिक के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि जानता हूँ मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूँगा...
शत्रुघ्न सिन्हा कराना चाहते थे प्लास्टिक सर्जरी:देव आनंद के समझाने पर बदला फैसला, बोले- मैं अपने लुक्स को लेकर इनसिक्योर था

शत्रुघ्न सिन्हा कराना चाहते थे प्लास्टिक सर्जरी:देव आनंद के समझाने पर बदला फैसला, बोले- मैं अपने लुक्स को लेकर इनसिक्योर था

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में अरबाज खान के चैट शो द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान में पहुंचे थे। इस दौरान शत्रुघ्न ने बताया कि करियर की शुरुआत में वो अपने चेहरे को लेकर काफी इनसिक्योर रहा करते थे। वो अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करने का मन बन रहा थे। लेकिन तब दिग्गज एक्टर देव आनंद ने उन्हें ऐसा करने रोका और कहा कि चेहरे के निशान आपको सबसे अलग दिखाते हैं। देव के समझाने के बाद शत्रुघ्न ने ये प्लास्टिक सर्जरी का फैसला बदल दिया। शत्रुघ्न ने शेयर किया बचपन का किस्साबातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया- ‘बचपन में मैंने अपने मामा की नकल करते हुए दाढ़ी शेव करने की कोशिश की थी, उस वजह से मेरे चेहरे पर निशान पड़ गए। मैंने रेजर से पहले अपने ममेरी बहन का गाल काटा और फिर अपना गाल काट। उस दौरान मेरे परिवारवालों ने घर पर ही फर्स्ट एड दिया, लेकिन उससे कुछ खास असर नहीं हुआ।'शत्रुघ्न ...
‘आप बिल्कुल सनी देओल की तरह दिखते हैं’:जब महाराष्ट्र के गांव में किसान से मिले सनी देओल..हंसते हुए बोले- हां वहीं हूं

‘आप बिल्कुल सनी देओल की तरह दिखते हैं’:जब महाराष्ट्र के गांव में किसान से मिले सनी देओल..हंसते हुए बोले- हां वहीं हूं

मनोरंजन
सनी देओल ने 5 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल बैलगाड़ी पर सवार एक किसान से बातचीत कर रहे थे। हालांकि खास बात ये रही है कि उस किसान को पता ही नहीं था कि वो सनी देओल से बात कर रहा है। किसान सनी से बातचीत के दौरान कहता है, 'आप तो सनी देओल की तरह दिख रहे हैं।' इस पर एक्टर ने कहा कि वो सनी देओल ही हैं। ये सुनते ही किसान बिल्कुल भौचक्का रह गया। सनी इन दिनों महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपनी फिल्म गदर 2 की शूटिंग कर रहे हैं।  किसान ने कहा- आपके पिता धर्मेंद्र के वीडियोज देखता हूंकिसान ने पहले तो न पहचानने के लिए सनी देओल से माफी मांगी, और कहा कि वो उनके पिता धरम जी के सोशल मीडिया पर सारे वीडियोज देखता है। सनी ने कहा कि ये सब देख कर उन्हें उनका गांव याद आता है। सनी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'अहमदनगर में गदर की शूटिंग के द...
‘7वीं क्लास में महिला रिश्तेदार ने किया था यौन उत्पीड़न’:पीयूष मिश्रा ने सुनाई आपबीती, बोले- हादसे से उबरने में मुझे बहुत समय लग गया

‘7वीं क्लास में महिला रिश्तेदार ने किया था यौन उत्पीड़न’:पीयूष मिश्रा ने सुनाई आपबीती, बोले- हादसे से उबरने में मुझे बहुत समय लग गया

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी ऑटोबायोग्राफी 'तुम्हारी औकात क्या है पीयूष मिश्रा' के बारे बात की। इस बीच उन्होंने बताया कि जब वो 7वीं कक्षा में थे तो एक महिला रिश्तेदार ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। पीयूष मिश्रा ने अपनी यह किताब फरवरी में लॉन्च की थी। पीयूष बताते हैं कि करीब 50 साल पहले हुए इस हादसे ने उन्हें बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया था। वो आज भी इससे पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। पीयूष ने छिपाई महिला की पहचानहादसे के बारे में बात करते हुए पीयूष ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि उन्होंने ऑटोबायोग्राफी में यौन उत्पीड़न के इस किस्से का जिक्र किया है, लेकिन महिला का नाम और उसकी पहचान नहीं बताई है। क्योंकि, उनका मकसद किसी से बदला लेना नहीं है।पीयूष ने कहा- ‘7वीं कक्षा में हुई इस घटना से मैं शौक हो गया था।’ जो कुछ हुआ उससे मैं बहुत ज्यादा...
लाइव शो में बेनी दयाल के सिर से टकराया ड्रोन:टक्कर इतनी तेज कि माइक छोड़कर स्टेज पर बैठ गए, शो के ऑर्गनाइजर्स को दी नसीहत

लाइव शो में बेनी दयाल के सिर से टकराया ड्रोन:टक्कर इतनी तेज कि माइक छोड़कर स्टेज पर बैठ गए, शो के ऑर्गनाइजर्स को दी नसीहत

मनोरंजन
'बदतमीज दिल' गाने वाले सिंगर बेनी दयाल के साथ लाइव शो के दौरान दुर्घटना हो गई। वो चेन्नई के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कॉन्सर्ट कर रहे थे तभी उनके सिर पर एक ड्रोन जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बेनी माइक छोड़कर स्टेज पर ही बैठ गए। इससे उनके सिर और उंगलियों पर हल्की चोट लग गई। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।यहां कोई एक्शन फिल्म नहीं चल रही है- बेनीजब बेनी को चोट लगी तो उन्हें ऑर्गनाइजर्स की टीम ने चारों तरफ से घेर लिया। बेनी ने शो खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उस वीडियो में उन्होंने कहा, 'कोई भी आर्टिस्ट जो लाइव शो में में परफॉर्म करता है, उसे इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि उसके आस-पास ड्रोन तो नहीं उड़ रहा। हम सब स्टेज पर गाने गाते हैं। हम कोई प्रभास, सलमान या अजय नहीं हैं और न ही यहां कोई एक्शन फिल्म चल रही है। आपको ये सब स्टंट नहीं करना ...
‘बॉलीवुड वाले प्रभास और महेश बाबू को नहीं जानते थे’:राणा दग्गुबाती ने कहा- मेरा दोस्त महेश बाबू को नम्रता शिरोडकर के पति के तौर पर जानता था

‘बॉलीवुड वाले प्रभास और महेश बाबू को नहीं जानते थे’:राणा दग्गुबाती ने कहा- मेरा दोस्त महेश बाबू को नम्रता शिरोडकर के पति के तौर पर जानता था

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बाहुबली में भल्लाल देव का किरदार निभाने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज राणा नायडू का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान उनसे तेलुगु फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी कुछ साल पहले तक बॉलीवुड के कुछ लोग प्रभास और महेश बाबू जैसे स्टार्स को नहीं जानते थे। वो प्रभास की फिल्मों का नाम पूछने लगते थे। वहीं महेश बाबू को नम्रता शिरोडकर के पति के तौर पर जाना जाता था। हालांकि उसके बाद बाहुबली रिलीज हुई और सब कुछ बदल गया। जो नहीं जानते थे वो भी अब अच्छे से जानने लगे। दोस्त ने पूछा -प्रभास कौन है..राणा दग्गुबाती ने कहा, 'मैं बाहुबली की शूटिंग के वक्त कुछ समय के लिए बाहर था। मेरे एक दोस्त ने पूछा कि फिल्म का लीड एक्टर कौन है। मैंने प्रभास का नाम लिया, उसने पूछा कि प्रभास कौन है। अब मुझे समझ नहीं आया कि मैं उसे कैसे समझाऊं। मैंने कु...
सास से डरती थीं शर्मिला टैगोर:शेयर किया पुराना किस्सा, जब सास के मुंबई आने पर ड्राइवर से कहकर हटवाए थे फिल्म के पोस्टर

सास से डरती थीं शर्मिला टैगोर:शेयर किया पुराना किस्सा, जब सास के मुंबई आने पर ड्राइवर से कहकर हटवाए थे फिल्म के पोस्टर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
शर्मिला टैगोर अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने उस दौर मैग्जीन कवर के लिए बिकिनी पहनी थी, जब यह इंडियन सिनेमा में इतना कॉमन नहीं था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला ने बताया कि उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने में कोई झिझक नहीं थी, लेकिन वो इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं कि उनकी सास साजिदा सुल्तान फिल्म इवनिंग इन पेरिस के पोस्टर को देखकर क्या कहेंगी? शर्मिला टैगोर की फिल्म एन इवनिंग इन पैरिस का पोस्टर सालों पुराने किस्से को याद करते हुए शर्मिला ने बताया कि कैसे अपनी सास के आने पर उन्होंने ड्राइवर से कहकर सड़क के किनारों से फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस के पोस्टर हटवाए थे। शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान और उनकी मां साजिदा सुल्तान वो पोस्टर देखने में काफी सेंसुअल था- शर्मिलाबातचीत के दौरान शर्मिला ने कहा- मेरी फिल्म एन इवनिंग का पोस्टर काफ...
सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक:एंजियोप्लास्टी की गई, एक्ट्रेस ने कहा- नई जिंदगी मिली, हार्ट को हमेशा स्ट्रॉन्ग रखें

सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक:एंजियोप्लास्टी की गई, एक्ट्रेस ने कहा- नई जिंदगी मिली, हार्ट को हमेशा स्ट्रॉन्ग रखें

मनोरंजन
सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक आया। इसके बाद एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी। अब वे ठीक हैं। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'अपने हार्ट को हमेशा खुश और स्ट्रॉन्ग रखें क्योंकि जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो ये आपके साथ खड़ा होगा। मुझे कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था। एंजियोप्लास्टी हुई है। स्टेंट लगाया गया है। मेरे डॉक्टर ने कहा है कि मेरा हार्ट बहुत मजबूत है। उन तमाम लोगों का तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होंने समय पर मदद की और जरूरी कदम उठाए। यह पोस्ट मेरे फैंस के लिए है। मैं उन्हें खुशखबरी देना चाहती हूं कि अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, फिर से नया जीवन जीने के लिए तैयार हूं।' बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं सुष्मितासुष्मिता सेन 47 साल की हैं। वे हमेशा फिट रहती हैं। वे बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर फिटनेस के वीड...