Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

आर्यन ड्रग्स केस:सारा अली खान से लेकर भारती-हर्ष तक

आर्यन ड्रग्स केस:सारा अली खान से लेकर भारती-हर्ष तक

मनोरंजन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा अरेस्ट कर लिया गया है। आर्यन को शनिवार शाम मुंबई से गोवा जा रहे क्रूस से हिरासत में लिया गया था जहां से भारी मात्रा में ड्रग बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करोड़ों की बताई जा रही है। 22 घंटे चली पूछताछ के बाद अब एनसीबी ने आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। हालांकि आर्यन की गिरफ्तारी के दौरान पहले ड्रग केस में फंस चुके ज्यादातर सेलेब्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-...
पंचतत्व में विलीन हुए ‘नट्टू काका’ उर्फ घनश्याम नायक

पंचतत्व में विलीन हुए ‘नट्टू काका’ उर्फ घनश्याम नायक

मनोरंजन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'नट्टू काका' उर्फ घनश्याम नायक का रविवार को कैंसर की वजह से 77 की उम्र में, मुंबई में निधन हो गया। आज कांदिवली वेस्ट में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस पॉपुलर टीवी शो के चहेते कलाकार को अंतिम विदाई देने के लिए शो की पूरी टीम पहुंची, जिनमें शो के प्रोड्यूसर असित मोदी, जेठालाल, टप्पू, बबीता जी और कई अन्य सेलेब्स शामिल थे। 'नट्टू काका' के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे इस शो के कलाकारों की कई फोटोज सामने आई हैं।...
तारक मेहता का उल्टा:शो के एक्टर ‘बाघा’ ने बताई ‘नट्टू काका’ के आखिरी दिनों की हालत

तारक मेहता का उल्टा:शो के एक्टर ‘बाघा’ ने बताई ‘नट्टू काका’ के आखिरी दिनों की हालत

मनोरंजन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर घनश्याम नायक, जिन्हें नट्टू काका के नाम से जाना जाता है, का रविवार को कैंसर से निधन हो गया। शो में बाघा की भूमिका निभाने वाले उनके को-स्टार तन्मय वेकारिया ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि घनश्याम बहुत दर्द में थे और कैंसर होने की वजह से पानी भी नहीं पी सकते थे। घनश्याम 77 वर्ष के थे। उन्होंने लगभग 350 हिंदी टेलीविजन सीरियल्स में अपने काम के साथ-साथ लगभग 100 गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम किया था।...
सिनेमाघरों को फिल्‍मों से भर दिया निर्माताओं ने, लगातार आने वाले 11 महीने में 16 फिल्में होंगी रिलीज

सिनेमाघरों को फिल्‍मों से भर दिया निर्माताओं ने, लगातार आने वाले 11 महीने में 16 फिल्में होंगी रिलीज

मनोरंजन
महाराष्‍ट्र सर्किट 22 अक्‍टूबर से ओपन हो रहा है। इसके चलते सिनेमाघरों में अगले एक साल में दो दर्जन से ज्‍यादा बड़ी फिल्‍में रिलीज होंगी। इससे देशभर के सिनेमाघर फिल्‍मों से भर गए हैं। आलम यह है कि अगले एक साल में तकरीबन 15 से ज्‍यादा फिल्‍में आपस में सेम डेट पर टकराएंगी। वो फिल्‍में हैं 'गंगूबाई'-'आरआरआर', 'आदिपुरुष'-'रक्षाबंधन', 'हीरोपंती 2'-'मेडे', 'केजीएफ 2'-'भेड़िया', 'शमशेरा'-लव रंजन फिल्‍म, 'पृथ्वीराज'-'अटैक', 'सूर्यवंशी'-'इटरनल्स' हैं। इससे इनके निर्माताओं को होने वाले नुकसान पर एग्जीबिटर और ट्रेड एनैलिस्‍ट बिरादरी बंट गई है। कुछ लोगों का तर्क है कि इससे प्रोड्युसर्स को घाटा होगा तो वहीं दूसरे लोगों का दावा है कि हाल ही की सिचुएशन से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा।...
तेजस की शूटिंग पर कंगना से मिले वायु सेना के ऑफिसर्स

तेजस की शूटिंग पर कंगना से मिले वायु सेना के ऑफिसर्स

मनोरंजन
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस की शूटिंग के दौरान वायु सेना के ऑफिसर्स से मुलाकात की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर की जहां उनकी टीम शूटिंग कर रही है। उन्होंने लिखा कि, जब हम अपनी फिल्म तेजस की शूटिंग कर रहे थे उसी हैंगर में वायु सेना के असली अधिकारी और सैनिक उतरे तो मेरी हीरोगिरी पूरी तरह से फैनगिरी में बदल गई....वह मेरी इस अपकमिंग फिल्म के बारे में पहले से ही जानते थे और इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं…यह छोटी सी मुलाकात बेहद सुखद और एक्साइटमेंट वाली थी। जय हिंद। इस फिल्म को सर्वेश मेवारा ने लिखा है और अब डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना IAF ऑफिसर तेजस गिल के रोल में नजर आएंगी।...
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से नाम जुड़ने से लेकर एमएमएस लीक होने की खबर तक

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से नाम जुड़ने से लेकर एमएमएस लीक होने की खबर तक

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बीती रात एनसीबी ने अपनी हिरासत में लिया है। एनसीबी द्वारा मुंबई से गोवा जा रहे कार्डेलिया द इम्प्रेस क्रूस में सर्च ऑपरेशन किया गया था जहां 600 हाईप्रोफाइल लोग मौजूद थे। क्रूस से एनीसीबी ने भारी मात्रा मे ड्रग भी बरामद किया है। रेव पार्टी कर रहे लोगों में आर्यन भी शामिल थे जिनसे एनीसीबी द्वारा पूछताछ की जा रही है। ये पहली बार नहीं है जब आर्यन खान विवादों से घिर गए हैं। इससे पहले भी कई बार आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रह चुके हैं- एमएमएस लीक होने से चर्चा में आए थे आर्यन 23 साल के आर्यन कुछ साल पहले एक एमएमएस लीक होने पर चर्चा मे आ गए थे। सामने आए वीडियो में एक लड़का कार में एक लड़की के साथ इंटीमेट होता नजर आ रहा था, जिसकी शक्ल काफी हद तक आर्यन से मिलती थी। वीडियो सामने आते ही हर किसी ने मान लिया था कि ये वीडियो आर्यन क...
दूसरी बार मां बनीं नेहा धूपिया

दूसरी बार मां बनीं नेहा धूपिया

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी के घर आज नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। नेहा ने रविवार सुबह बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उनके पति और एक्टर अंगद बेदी ने दी है। अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर अपनी और बेबी बंप के साथ नेहा की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से गुड न्यूज शेयर की है। एक्टर ने लिखा, भगवान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। नेहा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मेहर नए बच्चे के आने पर अपना बेबी टाइटल देने के लिए तैयार है। बेदीज बॉय आ गया है। वाहेगुरू मेहर करे। इस सफर के दौरान ऐसे योद्धा होने के लिए धन्यवाद नेहा धूपिया। आइए इसे हम चारों के लिए यादगार बनाएं।...
जन्मदिन पर पिता की कब्र जाकर इमोशनल हुईं हिना खान

जन्मदिन पर पिता की कब्र जाकर इमोशनल हुईं हिना खान

मनोरंजन
हिना खान ने अपने 34वा बर्थडे सेलिब्रेट किया है। यह एक्ट्रेस का अपने पिता के बिना पहला बर्थडे था। जन्मदिन पर इमोशनल होते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा क्योंकि उन्हें अपने पिता की याद आ रही थी, जिनकी हार्ट अटैक के चलते इस साल मृत्यु हो गई थी। वह कब्रिस्तान गईं थी लेकिन, वह कब्र के पास नहीं जा सकती थी।...
एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन

एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन

मनोरंजन
एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में रविवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मनोज के करीबी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्हें दो हफ्ते पहले इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब एक्टर केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग छोड़कर पिता के पास पहुंचे थे। निधन की सूचना मिलते ही एक्टर के पैतृक गांव गौनाहा प्रखंड के बेतिया में मातम छा गया है।...
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के तलाक के लिए कंगना रनोट ने आमिर को बताया जिम्मेदार

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के तलाक के लिए कंगना रनोट ने आमिर को बताया जिम्मेदार

मनोरंजन
टॉलीवुड का पसंदीदा कपल सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के तलाक के लिए कंगना रनोट ने बॉलीवुड स्टार आमिर खान को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों ने अपने तलाक पर हफ्तों के सस्पेंस और अटकलों पर विराम लगा दिया है। दोनो ने शनिवार शाम को अपने अलगाव की आधिकारिक रूप से घोषणा की कर दी है। तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन, नागा चैतन्य के पिता हैं। जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "सामंथा हमेशा प्रिय रहेंगी।" बता दें, आमिर का कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी किरण राव से तलाक हुआ है।...