Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

पूर्व विधायक ने पालिकाध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:भाजपा पर भी कसा तंज, बोले-भाजपा में शामिल होते ही भ्रष्टाचारी हो जाता है पाक साफ

पूर्व विधायक ने पालिकाध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:भाजपा पर भी कसा तंज, बोले-भाजपा में शामिल होते ही भ्रष्टाचारी हो जाता है पाक साफ

श्री गंगानगर
सूरतगढ़. सूरतगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष के कांग्रेस से भाजपा में जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने हाल ही में कांग्रेस के चेयरमैन रहते अपने पर पूर्व विधायक के परिवारवाद को हावी बताया था। इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों का मंगलवार को पूर्व विधायक गंगाजल मील ने खंडन किया है। पूर्व विधायक ने पालिका अध्यक्ष कालवा की कार्यशैली को लेकर सूरतगढ़ के एक निजी होटल में सीवरेज, विकास कार्यों, पट्टे बनाने समेत अन्य मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। भाजपा में शामिल होते ही भ्रष्टाचारी हो जाता है पाक साफ-मील मील ने कहा कि इन गलत कामों में कांग्रेस ने जब उनका साथ नहीं दिया तो कालवा भाजपा में शामिल होकर अपनी छवि साफ करने का दावा करने में लगे हुए हैं। मील ने कहा कि सीवरेज घोटाले के जांच की मांग स्वयं मौजूदा भाजपा विधायक रामप्रताप कासनिया ने विधानस...
37 सेंटर्स पर शुरू हुई टीचर्स भर्ती परीक्षा:अंतिम क्षण तक प्रवेश के लिए दौड़-भाग, निर्धारित समय के बाद लगाते रहे एंट्री के लिए गुहार

37 सेंटर्स पर शुरू हुई टीचर्स भर्ती परीक्षा:अंतिम क्षण तक प्रवेश के लिए दौड़-भाग, निर्धारित समय के बाद लगाते रहे एंट्री के लिए गुहार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 37 सेंटर्स पर शुरू हुई। परीक्षा दो दिन चलेगी और इस दौरान 47 हजार 209 कैंडिडेट इसके लिए रजिस्टर्ड हैं। पहले दिन सुबह करीब सात बजे से ही कैंडिडेट और उनके परिवार के लोग सेंटर्स के सामने पहुंचने लगे। कुछ लोग निर्धारित समय से दो घंटे पहले सेंटर्स पर पहुंच गए वहीं कुछ अंतिम क्षण तक सेंटर पर पहुंचने की दौड़ लगाते नजर आए। सेंटर के बाहर एंट्री के लिए लगी भीड़। बस खराब होने से हो गए लेटखाजूवाला से परीक्षा देने आए इंद्रजीत का कहना था कि वह बस से श्रीगंगानगर आया था। रास्ते में बस खराब हो गई इससे वह लेट हो गया। निर्धारित समय से करीब चार-पांच मिनट देरी से पहुंचा लेकिन पुलिसकर्मियों ने एंट्री करवाने से इनकार कर दिया।गांव सत्रह जैड से परीक्षा देने आई वीरपाल कौर के पति ने बताया कि वे गांव से परीक्षा देने के लिए सुबह...
सोपू गैंग के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार:ट्रांसपोर्टर की कंपनी का पूर्व कर्मचारी ही निकला आरोपी

सोपू गैंग के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार:ट्रांसपोर्टर की कंपनी का पूर्व कर्मचारी ही निकला आरोपी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को धमकाने के मामले में आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सोपू गैंग के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ट्रांसपोर्टर को धमकी देकर रंगदारी वसूलने की कोशिश की थी। पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है। मामला श्रीगंगानगर का है। चूरू जिले के राजगढ़ के जोगेंद्र पुत्र देवकरण ने मामला दर्ज करवाया था कि उनका बेटा रोहित 9 फरवरी को श्रीगंगानगर गया था। जोगेंद्र की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ऑफिस श्रीगंगानगर के बड़ा बाजार में शेखर ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से है। रोहित यहां ठहरा हुआ था। इस दौरान दो अलग-अलग इंस्टाग्रााम आईडी से उसे जान मारने की धमकी दी गई। एक इंस्टाग्राम आईडी सोपू गैंग से जुड़े नाम से भी बनाई गई। घटना श्रीगंगानगर में होने के दौरान घटित होने के चलते एफआईआर श्रीगंगानगर पुलिस को भिजवाई गई। प्लान बनाकर मालिक को धमकायासीओ सिटी अरविंद ...
ईंट भट्‌ठा मजदूरों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:बोले, नहीं मिल रही सुविधाएं, बढ़नी चाहिए मजदूरी

ईंट भट्‌ठा मजदूरों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:बोले, नहीं मिल रही सुविधाएं, बढ़नी चाहिए मजदूरी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं का कहना था कि ईंट भट्‌ठा मजदूरों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। उनकी मजदूरी हर साल बढ़ती है लेकिन इस बार इसमें वृद्धि नहीं की गई है। इससे मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईंट भट्‌ठों के नजदीक स्कूल नहीं होने से ईंट भट्‌ठा मजदूरों के बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा ईंट भट्‌ठा मजदूरों को वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ भी नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ईंट भट्‌ठा लेबर यूनियन के प्रदेश महामंत्री वीएस राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में बजट में जरूरतमंदों को राशन किट देने की बात कहीं है। इसका लाभ ईंट भट्ठा मजदूरों को भी मिलना चाहिए। इसके साथ ही ईंट भट्‌ठा मजदूरों को बिजली भी मुफ्त मिलनी चाहिए, जिससे कि गरीब परिवार अपना भरण ...
अंडर 14 क्रिकेट ट्रायल में 30 का हुआ सलेक्शन:पंद्रह का होगा जिले की टीम में सलेक्शन, लीग मैच 27 और 28 को

अंडर 14 क्रिकेट ट्रायल में 30 का हुआ सलेक्शन:पंद्रह का होगा जिले की टीम में सलेक्शन, लीग मैच 27 और 28 को

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इन दिनों अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता की स्टेट टीम के लिए सलेक्शन ट्रायल चल रहा है। इस ट्रायल में तीस खिलाड़ी चुने गए हैं। इन तीस खिलाड़ियों में से पंद्रह को अंतिम तौर पर स्टेट टीम में खेलने के लिए चुना जाएगा। इन पंद्रह खिलाड़ियों के चयन के लिए जिले में 27 और 28 फरवरी को लीग मैच खेले जाएंगे। इस लीग मैच में जो खिलाड़ी सबसे बेस्ट परफोर्मेंस देगा उसे ही अंतिम पंद्रह में स्थान मिलेगा। चयन ट्रायल का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाया गया था। खिलाड़ियों को जानकारी देते कोच। डीसीए के कोच ने लिया ट्रायल यह चयन ट्रायल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोच धीरज शर्मा, सीनियर खिलाड़ी जोबन प्रीत सिंह, शिशपाल सिंह राठौड़ और चंद्रशेखर यादव ने गुरुवार को इन खिलाड़ियों की बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग आदि ...
चार घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान:तकनीकी खराबी से हुई समस्या, अधिकारी बने रहे अंजान

चार घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान:तकनीकी खराबी से हुई समस्या, अधिकारी बने रहे अंजान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर के हाउसिंग बोर्ड और इसके आसपास की कुछ कॉलोनियों में शुक्रवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े 6 बजे बजली गई और साढ़े दस बजे आई। गृहणियों और कामकाजी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मशीनरी से जुड़े कामकाज पर भी बिजली कट का असर पड़ा। खास बात रही कि इस दौरान अफसरों को भी बिजली कट की जानकारी नहीं थी। इलाके में रुटीन बिजली कट सुबह करीब साढ़े सात बजे होता है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक बिजली गुल रहती है। शुक्रवार को इससे एक घंटे पहले बिजली गुल हुई तो लोगों ने इसे रुटीन कटौती ही माना। सुबह साढ़े साढ़े आठ बजे तक बिजली चालू नहीं हुई तो जोधपुर डिस्कॉम के ऑफिस में संपर्क किया लेकिन वहां से कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। इस बारे में जब अफसरों से संपर्क साधा तो उनका कहना था कि इस बारे में पता करवाते हैं। एक्सईएन...
बाल साहित्य उत्सव 24 को:बाल साहित्य अकादमी उपाध्यक्ष बुलाकी शर्मा सहित कई साहित्यकार होगे शामिल

बाल साहित्य उत्सव 24 को:बाल साहित्य अकादमी उपाध्यक्ष बुलाकी शर्मा सहित कई साहित्यकार होगे शामिल

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, सृजन सेवा संस्थान और नोजगे पब्लिक स्कूल की ओर में 24 फरवरी को स्कूल कैंपस में बाल साहित्य उत्सव होगा। इसमें बाल साहित्य अकादमी उपाध्यक्ष बुलाकी शर्मा सहित कई साहित्यकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में बच्चों के गीत, संवाद, बच्चों के साहित्य से जुड़ी चर्चा, ग्रुप डांस, बच्चों के नाटक और गोष्ठी आदि होंगे। दोपहर बाद इंटरनेट, सोशल मीडिया और बाल साहित्य विषय पर गोष्ठी होगी। उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि एमएलए राजकुमार गौड़ होंगे। अध्यक्षता बाल साहित्य अकादमी उपाध्यक्ष बुलाकी शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि अकादमी के सचिव राजेंद्र मोहन शर्मा होंगे। बाल प्रतिभा सम्मान समारोह दोपहर बारह बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ के दीनदयाल शर्मा होंगे। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ.मंगत बादल करेंगे। विशिष्ट अतिथि चित्तौड़गढ़ के साहित्यकार राजकुमार जैन र...
37 सेंटर्स पर 25-26 को होगी अध्यापक भर्ती परीक्षा:कल होगी सेंटर सुपरिंटेंडेंट्स और डिप्टी कॉर्डिनेटर्स की बैठक

37 सेंटर्स पर 25-26 को होगी अध्यापक भर्ती परीक्षा:कल होगी सेंटर सुपरिंटेंडेंट्स और डिप्टी कॉर्डिनेटर्स की बैठक

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा 25 और 26 फरवरी को शहर के 37 सेंटर्स पर होगी। परीक्षा दो दिन में चार पारियों में होगी। इसमें चारों पारियों में 47209 कैंडिडेट्स बैठेंगे। परीक्षा के मद्देनजर सभी सेंटर्स पर स्टाफ लगाया गया है। सेंटर सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी कॉर्डिनेटर्स की बैठक 23 फरवरी को रखी गई है। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। कलेक्ट्रेट में परीक्षा के लिए कंट्रोलरूम बनाया जाएगा। यह कंट्रोल रूम 23 से 26 फरवरी तक सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक और परीक्षा के दिन सुबह 8 बजे से परीक्षा सामग्री बोर्ड कार्यालय रवाना होने तक स्थापित रहेगा। इसके इंचार्ज गवर्नमेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल के लैक्चरर विकास कुमार शर्मा होंगे।दो पारियों में होगी परीक्षापरीक्षा सुबह साढ़े नौ से बारह और दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक दो पारियों में होगी। प्रत्येक पारी में परीक्षा के नि...
यज्ञशाला की ईंटों से अरोड़वंश भवन का शिलान्यास:प्राचीन शिवालय के महंत कैलाशनाथ और आशुतोष महाराज ने रखी नींव

यज्ञशाला की ईंटों से अरोड़वंश भवन का शिलान्यास:प्राचीन शिवालय के महंत कैलाशनाथ और आशुतोष महाराज ने रखी नींव

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के सबसे प्रमुख समाज अरोड़वंश समाज ने अब इलाके में अरोड़वंश भवन का निर्माण करने की तैयारी शुरू कर ली है। श्री अरोड़वंश सनातनधर्म मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसका शिलान्यास बुधवार को समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में प्राचीन शिवालय के महंत कैलाशनाथ ने किया। इसके साथ ही अयोध्या से आए आशुतोष महाराज ने भी नींव की ईंट रखी। इसके अलावा ट्रस्ट के पदाधिकारी पूजन में शामिल हुए।यज्ञ शाला की ईंटों से किया शिलान्यासप्राचीन शिवालय में कुछ दिन पहले यज्ञ किया गया था। इस यज्ञशाला की ईंटों की कुछ दिन तक महंत कैलाशनाथ ने पूजा अर्चना की। इन्हीं ईंटों को भवन की नींव में रखा गया है। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष अंकुर मगलानी और उनकी धर्मपत्नी मीनू मगलानी ने पूजन करवाया। सचिव सीए नीरज चावला, पूर्व अध्यक्ष रमेश मक्कड़, जोगेंद्र बजाज, पंजाबी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रवि से...
पायलट ने किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण:PM मोदी और ओवैसी पर कसा तंज, बोले – चुनाव होते ही नजर आने लगे नेता

पायलट ने किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण:PM मोदी और ओवैसी पर कसा तंज, बोले – चुनाव होते ही नजर आने लगे नेता

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. डॉ. भीमराव अंबेडकर की ग्यारह फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने किया। पायलट निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से अंबेडकर चौक पहुंचे और डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण किया। श्रीगंगानगर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा। इस अवसर पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई गरीबी उन्मूलन कार्यकम नहीं है। संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर ने हमें यह व्यवस्था दी और इसका उद्देश्य समाज के पिछड़े, दलित समाज के व्यक्ति को समानता के पायदान पर लाना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। हमें उन चुनौतियों का सामना करते हुए दलित समाज को आगे लाना होगा। मंच पर मौजूद सचिन पायलट और अन्य लोग। चुनावी साल में नजर आने लगे नेताउन्होंने कहा कि हर साल ही फरवरी आती है लेकिन इस साल की फरवरी में चुनावी वर्ष होने से न...