Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

गंगनहर में 25 से 18 दिन, इंदिरा नहर में 26 मार्च से 60 दिन बंदी

गंगनहर में 25 से 18 दिन, इंदिरा नहर में 26 मार्च से 60 दिन बंदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। गंगनहर में जलसंसाधन विभाग 25 मार्च से बंदी लेने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि विभाग का कहना है कि इलाके के किसानों को गेहंू, सरसों के पकाव के लिए पर्याप्त पानी दिया जायेगा। जहां पानी नहीं मिला है,वहां के किसानों की भरपाई की जायेगी। पहले यह बंदी 22 मार्च से शुरू की जानी थी, लेकिन अब 25 मार्च से प्रस्तावित है। इसमे भी एक या दो दिन देरी हो सकती है। गंगनहर में बंदी 25 मार्च से 13 अप्रेल तक की ली जायेगी। इसके बाद नहर में पानी प्रवाहित कर दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में पानी की कमी के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अमरजीतसिंह मेहरडा ने बताया कि आईजीएनपी में नहरबंदी को लेकर तैयारियां की जा रही है। 26 मार्च से 60 दिन की बंदी ली जायेगी। हालांकि पंजाब के अधिकारि...
शुरू हुआ बाबा खेतरपाल का होली मेला:दो दिन रहेगी श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़, बाबा को चढ़ाया जाएगा तेल, सिंदूर

शुरू हुआ बाबा खेतरपाल का होली मेला:दो दिन रहेगी श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़, बाबा को चढ़ाया जाएगा तेल, सिंदूर

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. प्रत्येक वर्ष होली पर लगने वाला होली मेला रविवार को शहर के पुरानी आबादी स्थित प्राचीन बाबा खेतरपाल मंदिर में शुरू हुआ। पहले दिन लोगों ने बाबा भैरोंनाथ को तेल और सिंदूर चढ़कर शुरुआत की। अगले दो दिन तक यही क्रम चलता रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी। मंदिर में होली के अवसर पर बाबा भैरोनाथ को तेल और सिंदूर अर्पित करने की परम्परा है। रियासतकाल से यह परम्परा चलती आ रही है। मंदिर की स्थापना रियासत काल में श्रीगंगानगर की स्थापना के समय से मानी गई है। ऐसे में भगवान भैरोंनाथ को क्षेत्र का पालक मानते हुए बाबा खेतरपाल के रूप में पूजे जाने की परम्परा है। श्रीगंगानगर में बाबा खेतरपाल मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु। सज गया बाजार मेला स्थल पर उदाराम चौक से ही स्वागत द्वार बना दिए गए हैं। उदाराम चौक पर वाहनों के जाने की व्यवस्था है जबकि इससे आगे के इलाके में लोगों के पै...
सीखने से आती है साहित्य की समझ:रामस्वरूप उपाध्याय बोले -लेखन साधना का परिणाम

सीखने से आती है साहित्य की समझ:रामस्वरूप उपाध्याय बोले -लेखन साधना का परिणाम

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. लेखक रामकिशोर उपाध्याय ने कहा है कि लेखन निरंतर साधना का परिणाम है। जो व्यक्ति लगातार सीखता है, वही साहित्य में आगे बढ़ सकता है। वे रविवार को शहर के जवाहरनगर में एक प्राइवेट स्कूल में सृजन सेवा संस्थान के कार्यक्रम ' लेखक से मिलिए ' के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साहित्य विधा में शुरुआत से अंत तक व्यक्ति हर दिन सीखता है। उसे नई जानकारियां मिलती हैं। रामकिशोर ने अपनी साहित्यिक यात्रा के बारे में कहा कि उन्होंने साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं से शुरुआत की। रेलवे की नौकरी के साथ लेखन काे समय दिया और जब कुछ पत्र पत्रिकाओं ने उनके लेखन को महत्व दिया तो लगा कि इस विधा में कुछ किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लॉयन्स क्लब के नरेंद्र चांगिया ने कहा कि सृजन का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहना के लायक है। इसके जरिए लोगों को साहित्य से जुड़े लोगों से मिलने का मौका...
जिला पुस्तकालय में पाठक-संवाद कार्यक्रम

जिला पुस्तकालय में पाठक-संवाद कार्यक्रम

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। राजकीय जिला पुस्तकालय में शनिवार को स्थानीय लेखकों व पाठकों के बीच संवाद आयोजन की कड़ी में ‘पाठक संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजाराम मोहनराय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं भाषा पुस्तकालय विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशों के अनुसरण में यह कार्यक्रम हुआ। ‘पुस्तक महत्व’ पर केन्द्रित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय लेखक शिक्षाविद् मनीराम सेतिया ने की’। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार भाटिया थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखिका सन्तोष कुमारी थी।मुख्य अतिथि सुनील कुमार भाटिया ने कहा कि पुस्तक की महत्ता तो सभी को पता है, लेकिन आज के युग में डिजिटल और शब्द के बीच जो संघर्ष चल रहा है, वह पुस्तकों के लिए संक्रमणकाल है। ऐसे में पुस्तक को बचाने के लिए सभी को विशेषत: पाठक वर्ग को आगे आना होगा। पुस्तकों से प्रेम करके पुस्तक-संस्क...
सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी:राज्य सरकार ने रसोई गैस के दाम घटाए, केंद्र ने कीमत बढ़ा जरूरतमंद परिवारों को परेशानी में डाला

सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी:राज्य सरकार ने रसोई गैस के दाम घटाए, केंद्र ने कीमत बढ़ा जरूरतमंद परिवारों को परेशानी में डाला

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. रसोई गैस के दाम में वृद्धि का कांग्रेस ने विरोध किया है। महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शनिवार को सिर पर रसोई गैस के सिलेंडर उठाकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं तथा रोष प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि रसोई गैस आज के दौर में सभी की जरूरत है। आम आदमी के दिन की शुरुआत से पूरा दिन उसे किसी न किसी तरीके से गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने सीधे तौर पर गरीब के चूल्हे पर मार की है। राज्य सरकार ने प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के लिए रसोई गैस के दाम घटाए लेकिन केंद्र सरकार की ओर से सिलेंडर के दामों में वृद्धि करके आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है। सिर पर सिलेंडर उठा की नारेबाजी पार्षद कमला बिश्नोई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने का सीधा असर महिलाओं के दैनिक बजट और कामकाज पर पड़ता है। महिलाएं हर दिन इससे परेशान होती है...
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार:नागौर आत्मदाह मामले में की कार्रवाई की मांग, बोले – ऐसी घटनाएं निंदनीय

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार:नागौर आत्मदाह मामले में की कार्रवाई की मांग, बोले – ऐसी घटनाएं निंदनीय

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम का बहिष्कार किया। ये लोग नागौर जिले के एक स्कूल में कार्यरत असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रामसुख भांबी की आत्महत्या मामले में दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इन लोगों का कहना था कि नागौर में हुई घटना उचित नहीं है। किसी कर्मचारी को इतना प्रताड़ित करना कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा ले, मानवता को शर्मसार करने वाला है। इन लोगों ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंप कर संबंधित प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने जताया रोषश्रीगंगानगर मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला संयोजक सीताराम के नेतृत्व में इन लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जिले के शिक्षा, सिंचाई और कई अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी भी संबंधित कर्मचारी के समर्थन में ...
खाटू नरेश के गूंजे जयकारे:​​​​​​​एकादशी पर शहर के कई इलाकों से पहुंची ध्वज यात्राएं, सत्रह घंटे का संकीर्तन शुरू

खाटू नरेश के गूंजे जयकारे:​​​​​​​एकादशी पर शहर के कई इलाकों से पहुंची ध्वज यात्राएं, सत्रह घंटे का संकीर्तन शुरू

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के सुदामा नगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में शुक्रवार को एकादशी के उपलक्ष्य में खाटू वाले श्याम बाबा के जयकारे गूंजे। मंदिर में एकादशी के उपलक्ष्य में शहर के अलग-अलग इलाकों से ध्वज यात्राएं पहुंचीं। इन यात्राओं में शामिल श्रद्धालु हाथों में ध्वजाएं लिए चल रहे थे। सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुआ यात्राएं पहुंचने का क्रम दोपहर तक जारी था। रंग गुलाल उड़ाते ये श्रद्धालु शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। बाबा श्याम की सजाई झांकीइन ध्वज यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की झांकियां सजाई। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं के साथ कार अथवा बड़े वाहनों में बाबा श्याम की तस्वीरें सजाई गई। श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने के साथ-साथ झूमते-गाते चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने सेवाकर ध्वज यात्रा का स्वागत किया।...
वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी:कर रहे हैं एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग, जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने  विरोध प्रदर्शन

वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी:कर रहे हैं एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग, जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने  विरोध प्रदर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग के संबंध में गुरुवार को वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वकील पिछले कई दिन से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट के पार्क में सभा की। इसे संबोधित करते हुए सीनियर एडवोकेट्स ने कहा कि वकील अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। वर्तमान विधानसभा सत्र में ही एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू किया जाना चाहिए। कलेक्टर ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शनवकीलों ने बार संघ अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि एडवोकेट पिछले कई दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। सीनियर एडवोकेट भूरामल स्वामी, नौरंग चौधरी, दलबारासिंह बराड़, जसवीर मिशन आदि ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए। यह एडवोकेट की सुरक्षा के ...
किसानों ने जाम किया राजस्थान-पंजाब स्टेट हाइवे:​​​​​​​बोले संगठित होने पर ही मिलेगा पूरा पानी, इसके बिना नहीं पक सकेंगी फसलें

किसानों ने जाम किया राजस्थान-पंजाब स्टेट हाइवे:​​​​​​​बोले संगठित होने पर ही मिलेगा पूरा पानी, इसके बिना नहीं पक सकेंगी फसलें

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. किसानों ने गंगनहर में 2500 क्यूसैक पानी की मांग के संबंध में गुरुवार को राजस्थान-पंजाब स्टेट हाइवे जाम कर दिया। किसानों ने कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान जिला कलेक्टर के उनकी बात नहीं सुनने पर राजस्थान पंजाब स्टेट हाइवे जाम करने की चेतावनी दी थी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार किसान सुबह ग्यारह बजे राजस्थान-पंजाब स्टेट हाइवे पर जुटने लगे थे। इसके बाद शुरू हुई सभा में किसानों ने कहा कि उनकी मांग गंगनहर में पूरा पानी देने की है। जब तक इस पर कार्रवाई नहीं होती, किसान विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसानों के चक्का जाम के चलते पंजाब से राजस्थान के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संबोधित करते किसान। संगठित होने से मिलेगा पानीकिसान नेता श्योपतराम मेघवाल ने कहा कि भले ही हम किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े हों लेकिन अंतिम तौर पर हम क...
एडवोकेट्स ने जलाया सीएम का पुतला:एडवोकेट कर रहे हैं प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग, कलेक्ट्रेट पार्क में की सभा

एडवोकेट्स ने जलाया सीएम का पुतला:एडवोकेट कर रहे हैं प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग, कलेक्ट्रेट पार्क में की सभा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के एडवोकेट्स ने बुधवार को एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग के संबंध में सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। ये लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के पार्क से गंगा सिंह चौक पहुंचे तथा बार संघ अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई के नेतृत्व में सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। वकील एकता जिंदाबाद के नारे लगाते इन एडवोकेट्स का कहना था कि एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल उनके लिए जरूरी है। वर्तमान विधानसभा सत्र में इसे लागू नहीं किया जाता तो यह वकीलों के लिए नुकसानदायक होगा। कलेक्ट्रेट पार्क में की सभा इससे पहले वकीलों ने कलेक्ट्रेट पार्क में सभा की। सभा में एडवोकेट जसवीर मिशन, भूरामल स्वामी, अजय मेहता, प्रताप सिंह शेखावत सहित कई लोग मौजूद थे। इसमें एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर सरकार के रवैये की निंदा की गई। वकीलों ने कहा कि प्रोटेक्शन बिल पारित नहीं होने से वकीलों को परेशानी आ रही है। एडवोकेट सु...