Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

अगले चौबीस घंटे रहेगी टेंप्रेचर में गिरावट:दिन और रात का तापमान लगभग बराबर

अगले चौबीस घंटे रहेगी टेंप्रेचर में गिरावट:दिन और रात का तापमान लगभग बराबर

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके में बुधवार को करीब-बीस घंटे से ज्यादा समय तक रुक-रुक कर हुई वर्षा का असर मौसम पर गुरुवार को नजर आया। दोपहर तक तेज ठंडक का असर बना रहा। आसमान में सूरज नजर नहीं आया वहीं सड़कों के किनारे दोपहर बारह बजे तक अलाव जलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में भी सर्दी के तेवर तीखे बने रहेंगे। हालांकि बादल छाए रहने से बुधवार शाम तक मिनिमम टेंप्रेचर 12 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना रहा लेकिन सड़काें पर निकले लोग ठिठुरते नजर आए।...
राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
बीकानेर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान में पिछले 5 दिनों में कई शहर बारिश से भीग गए हैं। दिसंबर के आखिर से अब तक राज्य में कुल 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुए। इन्ही के कारण अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। अब तीसरा बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुक्रवार सात जनवरी से सक्रिय होगा। इसका असर 9 जनवरी तक रहेगा। सूरज 10 जनवरी से अपने तेवर में नजर आ सकता है, इससे पहले बादलों की आवाजाही ठिठुरन का एहसास बढ़ाती रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चार व पांच जनवरी को बारिश हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर,नागौर, हनुमानगढ़, पिलानी, सीकर व बाड़मेर में भी बारिश हुई । दरअसल, ये जिस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुआ था वो गुरुवार को खत्म हो जाएगा। कुछ जिलों में गुरुवार को सामान्य बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस खड़ा होगा, जो रविवार तक जारी...
तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए, दो चलाने को स्टाफ ही नहीं : सरकारी अस्पताल में कोरोना से लड़ने की तैयारी अधूरी

तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए, दो चलाने को स्टाफ ही नहीं : सरकारी अस्पताल में कोरोना से लड़ने की तैयारी अधूरी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर कोरोना की तीसरी लहर इन दिनों जोर पकड़ रही है। श्रीगंगानगर में ही करीब 25 से ज्यादा कोरोना एक्टिव केस हैं। कोरोना से लड़ने के लिए पहली और दूसरी लहर के बाद आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में कई व्यवस्थाएं की गईं। अस्पताल में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगवा भी लिए गए लेकिन अब भी इनमें से काम एक ही आ रहा है। शेष दो को टैस्ट करके चलने लायक पाया तो गया है लेकिन इन्हें चलाने के लिए स्टाफ की व्यवस्था अब भी अस्पताल मैनेजमेंट के पास नहीं है। सिक्योरिटी गार्ड चला रहे ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल में अभी तीन ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं। इनमें से एक कोरोना की पहली लहर से पहले से ही चल रहा है तथा यह अस्पताल की डिमांड पूरी कर पाता है। ऐसे में यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो नए बने हुए प्लांट की जरूरत महसूस होगी। अभी चल रहे एक मात्र प्लांट के संचालन के लिए भी सिक्योरिटी गार्ड ही काम कर रहे हैं। अस्पत...
खेत में मिली बमनुमा वस्तु : जैतसर पुलिस पहुंची मौके पर, आर्मी और इंटेलिजेंस को दी सूचना, बम को करवाया सुरक्षित

खेत में मिली बमनुमा वस्तु : जैतसर पुलिस पहुंची मौके पर, आर्मी और इंटेलिजेंस को दी सूचना, बम को करवाया सुरक्षित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (जैतसर) जिले के जैतसर इलाके में बुधवार को खेत में बमनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को सुबह इलाके की ग्राम पंचायत जानकीदासवाला के गांव छह एसडी की रोही में बमनुमा वस्तु नजर आई। इस पर उन्होंने इसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने बमनुमा वस्तु को सुरक्षित करवा दिया है। इस बारे में सेना और इंटेलिजेंस को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने इस बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुराना जंग लगा है बम सुबह गांव छह एसडी की रोही के आसपास जा रहे लोगों ने बम को सबसे पहले देखा। उन्होंने इस बारे में सरपंच धनराज चौहान को सूचना दी। चौहान ने जैतसर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बमनुमा वस्तु को मौके पर सुरक्षित करवाया। बमनुमा यह वस्तु काफी पुरानी है। इसे जंग लगा है तथा काफी समय से जमीन के अंदर दबी हुई लग रही है। आर्मी का बम होने...
बरसात से सर्दी के तेवर तीखे

बरसात से सर्दी के तेवर तीखे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से इलाके में देर रात शुरू हुई बरसात से बुधवार को सर्दी के तेवर तीखे हो गए । इससे अल सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। बरसात से सड़कें भीग गई वहीं दिन और रात के तापमान में महज साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस के अंतर ने भी मौसम पर असर दिखाया। मौसम विभाग ने दी थी चेतावनीमौसम विभाग ने करीब एक सप्ताह पहले ही पांच से छह जनवरी के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बरसात की चेतावनी दे दी थी। मंगलवार शाम तक हालात सामान्य थे। सर्दी तेज थी लेकिन बादल छाए रहने से मिनिमम टेंप्रेचर बढ़ गया और यह 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मैक्सिमम टेंप्रेचर में आई गिरावट ने मौसम सर्द कर दिया। मैक्सिमम टेंप्रेचर 18.1 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन और रात के तापमान में अंतर महज 5.6 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। इसी का असर मौसम पर भी आया और दिन में भी रात जैसी सर...
जल्द शुरू करवाएंगे नए न्यायालय भवन का काम : बार अध्यक्ष बिश्नोई

जल्द शुरू करवाएंगे नए न्यायालय भवन का काम : बार अध्यक्ष बिश्नोई

श्री गंगानगर
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कार्यभार किया ग्रहणश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई और उपाध्यक्ष विक्रम गोदारा ने सोमवार को संक्षिप्त कार्यक्रम में विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान अध्यक्ष विजय रेवाड ने बिश्नोई को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर बार कौंसिल आॅफ राजस्थान सदस्य नवरंग चौधरी, एडवोकेट ओम रावल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर बिश्नोई ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार की ओर से जो पगड़ी पहनाई गई है, वे इसकी जिम्मेवारी समझते हैं। हमेशा अधिवक्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। बार और बेंच के मधुर संबंधों को कायम रखा जाएगा। पुरानी शुगर मिल वाली जगह पर बनने जा रहे नए न्यायालय भवन के काम बार सदस्यों के सहयोग से जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा। अधिवक्ताओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इसलिए प्रस्तावित नए न्याया...
पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर ने राजनीति को कहा अलविदा : बोले,’ बेटा वीरेंद्र संभालेंगे राजनीतिक विरासत

पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर ने राजनीति को कहा अलविदा : बोले,’ बेटा वीरेंद्र संभालेंगे राजनीतिक विरासत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री राधेश्याम गंगानगर ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। अपने 87वें जन्मदिन के दो दिन बाद सोमवार को जी ब्लॉक स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, राजनीति में तमाम मुकाम देख लिए। विधायक और मंत्री तक का सफर तय कर लिया है। ऐसे में अब वे अपनी राजनीतिक विरासत बेटे वीरेंद्र राजपाल को सौंप रहे हैं। अब वीरेंद्र ही उनके सपनों को पूरा करेंगे। भाजपा टिकट देगी तो लड़ेंगे चुनाव वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वीरेंद्र को टिकट देती है तो वे निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे पिछले काफी समय से इस बारे में विचार कर रहे थे। अपने नजदीकी लोगों के विचार विमर्श के बाद उन्होंने यह फैसला किया है। श्रीगंगानगर की राजनीति का बड़ा नाम हैं राधेश्याम राधेश्याम गंगानगर जिले की राजनीति का बड़ा नाम है।...
श्रीगंगानगर में साढ़े नौ सौ हैक्टेयर में हो रहा उत्पादन, हर दिन हजारों टन गाजर मंडी में ला रहे किसान

श्रीगंगानगर में साढ़े नौ सौ हैक्टेयर में हो रहा उत्पादन, हर दिन हजारों टन गाजर मंडी में ला रहे किसान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले में इन दिनों उत्पादन हो रही गाजर रंग और मिठास के लिहाज से अलग ही पहचान रखती है। यहां की गाजर में खासयित देख किसानों ने शहर से सटे गांव साधुवाली में इसके लिए अपने स्तर पर ही मंडी विकसित कर ली है। हालांकि सरकार की ओर से पूरा सपोर्ट नहीं मिल पाने से गाजर के इस बिजनेस का पूरा डवलपमेंट तो नहीं हो पाया है लेकिन किसानों का कहना है कि सरकार पूरा सहयोग करें और गाजर मंडी विकसित करवाए तो यह गाजर श्रीगंगानगर के अलावा अन्य जगह भी अच्छी पहचान बना सकती है।यूपी, बिहार, महाराष्ट्र में मांगसब्जी के उत्पादक बताते हैं कि श्रीगंगानगर की इस गाजर की मांग उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में है। कुछ लोग उसे वहां भिजवाते भी हैं लेकिन खर्च करीब पांच रुपए प्रति किलो तक पड़ता है। ऐसे में बड़े खर्च के चलते अधिकांश लोग राजस्थान और पंजाब के जिले से सटे इलाके में ही इसे बेच लेते ह...
करंट लगने से बच्चा घायल:पतंग लूटने के लिए चढ़ा था पोल पर

करंट लगने से बच्चा घायल:पतंग लूटने के लिए चढ़ा था पोल पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में रविवार शाम बिजली के पोल से करंट लगने से बच्चा घायल हो गया। करंट से उसे इतना तेज झटका लगा कि वह दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। वार्ड 37 में हुआ हादसाहादसा वार्ड 37 में हुआ। पार्षद परसराम भाटिया ने बताया कि उनके वार्ड का बारह वर्ष का बच्चा धोनी पुत्र रमेश रविवार शाम पतंग लूटने के लिए गलियों में निकला था। इसी दौरान एक पतंग कटकर बिजली के पोल पर अटक गई। पतंग के लालच में बच्चे ने पोल पर चढ़ने का प्रयास किया। इसी कोशिश में वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने संभालाबच्चे के गिरने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला। वे लोग उसे लेकर सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे फर्स्ट एड देने के बाद बीकानेर के लिए रैफर कर दिया। ब...
संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ समारोह रविवार को हनुमानगढ़ रोड के एक मैरिज पैलेस में हुआ। इसमें वक्ताओं ने व्यापार मंडल के कोरोना के समय दिए विशेष सहयोग को याद किया तथा समाज सेवा के कार्यों में व्यापार मंडल से इसी तरह सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। व्यापारियों के हितों के लिए व्यापार मंडल के सहयोग को भी याद किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर जाकिर हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने व्यापारियों के सहयोग को सराहनीय बताया। विशिष्ट अतिथि एमएलए राजकुमार गौड़, नगर परिषद सभापति करुणा चांडक और पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल थे। अध्यक्षता सांसद निहालचंद ने की। अध्यक्ष बोले, 'हम व्यापारियों के लिए हमेशा तैयार'अध्यक्ष् गुप्ता ने कहा कि वे व्यापारियों के लिए हमेशा तैयार हैं। एमएलए राजकुमार गौड़ ने श्रीगंगानगर क्षेत्र में व्यापारियों के लिए चल रही योजनाओं के बारे मे...