Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

गुरु गोबिंदसिंह जयंती पर कोविड का असर

गुरु गोबिंदसिंह जयंती पर कोविड का असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर शहर में रविवार को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुए गुरु गोबिंद सिंह जयंती कार्यक्रम पर कोविड का असर नजर आया। सिख समुदाय के इस प्रमुख आयोजन में पिछले वर्षों में काफी लोगों की भागीदारी रहती रही है, लेकिन कोविड फैलने के बाद रविवार को आयोजकों ने आयेाजन बेहद सीमित रखा। सामान्यत: आयोजन में इतने लोग शामिल होते हैं कि गुरुद्वारे में पांव रखने की जगह नहीं रहती लेकिन रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रही। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अखंड पाठ के भोग से हुई। यहां भाई गोपालसिंह और भाई हरविंद्रसिंह हीरा ने गुरु की महिमा गाई। गुरुद्वारे में मौजूद लोगों के लिए लंगर का प्रबंध भी किया गया। कोविड नियमों की पालना जरूरीगुरुद्वारा प्रबंध समिति अध्यक्ष जतिंद्रपालसिंह ने बताया कि पिछले वर्षों में इस आयोजन में इतने लोगों की भागीदारी रहती रही है कि गुरुद्वारा परिसर में हर तर...
मिलों की मांग से कॉटन के भाव में तेजी

मिलों की मांग से कॉटन के भाव में तेजी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर कॉटन मिलों की मांग निकलने से पिछले कुछ समय में कॉटन के भावों में तेजी आई है। आलम यह है कि यह पिछले कई वर्ष में सबसे ऊंचे दाम तक पहुंच गया है। आम तौर पर श्रीगंगानगर मंडी में कॉटन साढ़े छह से साढ़े सात हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकता रहा है। ऐसे में इस बार अचानक इसके भाव दस हजार तक पहुंचने से जहां किसानों में खुशी है वहीं व्यापारी अब भी आशंकित है। उनका कहना है कि इस बार भाव इंटरनेशनल मार्केट से भी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में विदेशों में मांग ज्यादा नहीं है। इसके बावजूद इलाके में अचानक भावों का बढ़ना आशंका पैदा करता है।...
गंगनहर की जीबी माइनर टूटी:दो सौ बीघा में फैला पानी, फसलों को हुआ नुकसान

गंगनहर की जीबी माइनर टूटी:दो सौ बीघा में फैला पानी, फसलों को हुआ नुकसान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के श्रीबिजयनगर और रामसिंहपुर के बीच गंगनहर की करणी जी वितरिका से निकलने वाली जीबी माइनर में शनिवार सुबह कटाव आ गया। इससे करीब दो सौ बीघा में पानी फैल गया। किसानों को जानकारी मिलते ही उन्होंने सिंचाई विभाग के ऑफिसर्स को सूचित किया। किसानों ने अपने स्तर पर भी प्रयास शुरू कर दिए। दोपहर तक प्रयास करने के बाद नहर को बांध दिया गया। तब तक बड़े इलाके में पानी फैल चुका था। नहर में दस फुट का यह कटाव 55 जीबी माइनर में 52 जीबी मोघे के पास आया। गेहूं और सरसों की फसल को हुआ नुकसानजीबी माइनर के आसपास के इलाके में किसानों के खेत है। शुक्रवार देर रात किसी समय नहर में कटाव आना शुरू हुआ जो लगातार बढ़ता चला गया। सुबह किसानों ने खेतों में पानी फैलता देखा तो उन्हें नहर में कटाव की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। इसके साथ ही किसानों ने अपने स्तर पर...
एक्टिव केस 97, जिला अस्पताल में एक भी नहीं

एक्टिव केस 97, जिला अस्पताल में एक भी नहीं

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले में अब तक कोरोना के 97 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं। इसमें से बड़ी संख्या श्रीगंगानगर शहर और आसपास के इलाके के लोगों की भी है, लेकिन इसके बावजूद इस बार शहर के सरकारी अस्पताल में कोरोना रोगियों की संख्या शून्य है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में रोगियों का जबर्दस्त दबाव झेल चुके सरकारी अस्पताल में इस बार कोरोंना रोगियों का आंकड़ा अब तक शून्य है। कोरोना वार्ड पर ताला लगा है। दो दिन में सामने आए 48 रोगीइलाके में पिछले दो दिन में 48 रोगी सामने आ चुके हैं। ऐसे में बीमारी की गंभीरता समझते हुए सरकारी अस्पताल के कोरोना वार्ड में करीब सवा दो सौ बैड का प्रबंध कर दिया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए तीस बैड का एक अलग वार्ड बनाया गया है। वहीं वार्ड में बाईपैप, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, वैंटिलेटर आदि का प्रबंध कर दिया गया है। कोरोना के लिए जरूरी दवाएं भी वार्ड में रखवाई गई हैं।...
सर्दी ने ठिठुराया, दोपहर में रात सी ठंडक:तीन दिन से नहीं हुए सूरज के दर्शन, दिन में छाए रहे बादल, सड़क किनारे अलाव जलाकर दूर भाग रहे सर्दी

सर्दी ने ठिठुराया, दोपहर में रात सी ठंडक:तीन दिन से नहीं हुए सूरज के दर्शन, दिन में छाए रहे बादल, सड़क किनारे अलाव जलाकर दूर भाग रहे सर्दी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके में शनिवार को लगातार तीसरे दिन तेज सर्दी का असर बना रहा। गुरुवार और शुक्रवार को इलाके में हुई बरसात ने जहां ठंडक बढ़ा दी थी वहीं शनिवार सुबह चली हवा ने ठिठुरन पैदा कर दी। सर्दी क चलते शहर की सड़कों पर निकले लोग बचाव के तमाम इंतजाम करते दिखे। सड़कों के किनारे अलाव जलाकर लोग सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे। शहर से बाहर के रास्तों पर हलका कोहराइलाके में अल सुबह शहर से बाहर के रास्तों पर हलका कोहरा नजर आ रहा था वहीं शहरी इलाके में सुबह से मौसम साफ था। बादल छाए रहने से लोग देर तक घरों से नहीं निकले। बाजार में सामान्य एक्टिविटीज भी सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास शुरू हुई। अल सुबह घरों से निकले सब्जी और दूध के विक्रेता ठिठुरते दिखे। शहर के सब्जी मंडी इलाके में लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी दूर भगाई। यही हालात धानमंडी के आसपास के इलाकों में भी थे। दिन में रात जैसी सर्द...
एनएच 62 पर ट्रेलर पलटा:कीचड़ और टूटी सड़क से अचानक बिगड़ा बैलेंस, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

एनएच 62 पर ट्रेलर पलटा:कीचड़ और टूटी सड़क से अचानक बिगड़ा बैलेंस, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर एनएच 62 पर बिरधवाल चौकी के पास छतरगढ़ मोड़ पर शनिवार सुबह एक ट्रेलर पलट गया। ड्राइवर को हादसे का अनुमान हो जाने के कारण वह ट्रेलर का बैलेंस बिगड़ने के साथ ही इससे कूद गया। इससे हादसे में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन सड़क पर ग्रिट फैल जाने से रोड से गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी हुई। सूरतगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहा था ट्रेलर सूरतगढ़-बीकानेर मार्ग पर सुबह करीब सात बजे के आसापास ट्रेलर चालक ग्रिट लेकर सूरतगढ़ से बीकानेर की तरफ जा रहा था। शुक्रवार को देर रात तक हुई बरसात से इस रोड पर जगह-जगह गड्‌ढे पड़ गए। वहीं इनमें पानी भर गया और कीचड़ भी फैल गया। ड्राइवर ने गड्‌ढे बचाते हुए निकलने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक को हादसे की आशंका हो जाने से वह कूद गया। इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एनएच 62 पर पूरा दिन वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐस...
किन्नू का प्रोडक्शन कम, डिमांड ज्यादा:श्रीगंगानगर में 20 से 36 रुपए किलो में बिक रहा

किन्नू का प्रोडक्शन कम, डिमांड ज्यादा:श्रीगंगानगर में 20 से 36 रुपए किलो में बिक रहा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर पिछले दिनों 345 टन किन्नू बांग्लादेश भेजने के बाद लोकल मार्केट की डिमांड पूरी करने की तैयारी की जा रही है। श्रीगंगानगर मंडी में हर दिन करीब आठ टन किन्नू आ रहा है। इनमें पचास प्रतिशत पर वह किन्नू है जिसे एक्सपोर्ट के लायक नहीं माना गया है और जो ग्रेडिंग और वैक्सिंग प्लांट पर भी नहीं गया है। यानी इस किन्नू को सीधे खेत से बाजार में लाया जा रहा है। इस किन्नू में चमक कम है लेकिन इसी के अनुसार इसके भाव भी बाहर भेजे जाने वाले किन्नू से कम है। प्रोडक्शन कम होने और डिमांड ज्यादा होने से इसके भाव तेज हैं। जिले में इस साल महज डेढ लाख मीट्रिक टन किन्नू का उत्पादन हुआ है। पिछले साल यह इससे दो गुना के करीब था।...
आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान के कई जिलों में तीन दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा व भरतपुर में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई जगहों पर शुक्रवार को मेघ गर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बिजली भी गिर सकती है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालवाड़, बारां, सवाईमाधोपुर, धौलपुर व करौली में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भी मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना नहीं है।...
कुई धंसने से महिला पंद्रह फीट गहराई में गिरी:ग्रामीणों ने सकुशल निकाला

कुई धंसने से महिला पंद्रह फीट गहराई में गिरी:ग्रामीणों ने सकुशल निकाला

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर ( पदमपुर) जिले के पदमपुर इलाके के गांव सोलह बीबी में गुरुवार सुबह शौच के लिए गई महिला कुईं धंसने से पंद्रह फीट गहराई में जा गिरी। महिला के परिवार के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी तो उन्होंने महिला को संभाला। तब तक महिला पंद्रह फीट गहराई में गिर चुकी थी। तेज आवाज होने से आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक महिला को निकलने के प्रयास किए गए। ग्रामीणों ने मिलकर महिला को बाहर निकाला तथा पदमपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घर के बाहर ही बनी है कुईगांव सोलह बीबी में महिला भागवंती (55 ) पत्नी नत्थूराम के घर के बाहर की कुई बनी हुई है। हादसा होते ही परिवार के लोग कुई की तरफ दौड़े जहां गहराई में महिला फंसी हुई थी। पंद्रह फीट गहराई से परिवार के लोग उसकी आवाज भी नहीं सुन पा रहे थे। मौके पर एकत्र हुए गांव ...
टावर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

टावर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर ( पदमपुर) इलाके के गांव 23 बीबी (बेरां) में बुधवार शाम मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने पदमपुर थाने के सामने हंगामा किया। इन लोगों का कहना था कि युवक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। ऐसे में मोबाइल कंपनी की ओर से आर्थिक सहायता मिलने के बाद ही वे शव का पोस्टमार्टम करवाएंगे। गुरुवार दोपहर बाद कंपनी और युवक के परिजनों में पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की सहमति बनने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।...